अनिल दुजाना गिरोह के बदमाशों से बुढ़ाना में देर रात मुठभेड़

मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विज्ञाना मार्ग पर बुधवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच एक बड़ी मुठभेड़ हुई। इस दौरान अनिल दुजाना गैंग के दो सक्रिय और कुख्यात अपराधी अरुण व साहिल पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए। दोनों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें हिरासत में लेकर उपचार हेतु तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

सीओ गजेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि मुठभेड़ में गिरफ्तार बदमाशों की पहचान नोएडा निवासी अरुण और साहिल के रूप में हुई है। दोनों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित था। पुलिस के अनुसार ये दोनों हाल ही में जिला संभल में हुई मिनी बैंक लूट की घटना में शामिल थे। यही नहीं, इन पर लूट, चोरी, रंगदारी मांगने, गैंगस्टर एक्ट और अन्य संगीन धाराओं में 20 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। दोनों अपराधी पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुख्यात अनिल दुजाना गैंग से जुड़े हुए हैं और लंबे समय से पुलिस को चकमा देते आ रहे थे।

इसे भी पढ़ें:  दतियाना में तेज हवा के जोर से बिटोड़ो में लगी आग, गांव में रही अफरातफरी

पुलिस को खुफिया इनपुट मिला था कि संभल लूटकांड के आरोपी बदमाश बुढ़ाना क्षेत्र में छिपे हुए हैं और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। इस सूचना के आधार पर बुढ़ाना कोतवाली पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने क्षेत्र में नाका बंदी कर चेकिंग अभियान शुरू किया। रात के वक्त एक संदिग्ध बाइक सवार को रोकने की कोशिश की गई। पुलिस टीम को देखते ही बाइक सवारों ने फायरिंग शुरू कर दी और मौके से भागने लगे। पुलिस ने तत्काल जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लगी और वे गिरकर घायल हो गए। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें मौके से गिरफ्तार कर लिया।

इसे भी पढ़ें:  शिव मंदिर में घूसे शरारती तत्वों ने मूर्तियां की खंडित, रोष व्याप्त

मुठभेड़ स्थल से पुलिस ने एक मोटरसाइकिल, दो तमंचे, दो जिंदा कारतूस और दो खोखे बरामद किए हैं। पुलिस अधिकारी सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों का विस्तृत आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है और इनसे पूछताछ के आधार पर उनके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि दोनों अपराधी न सिर्फ संभल लूट, बल्कि अन्य कई जिलों में रंगदारी और लूट की वारदातों में शामिल रहे हैं। अनिल दुजाना गैंग का नेटवर्क पश्चिमी यूपी के कई जिलों में फैला हुआ है, और ये दोनों उसकी ओर से सक्रिय रूप से वारदातों को अंजाम दे रहे थे।

इसे भी पढ़ें:  सपा सांसद ने पूछा-पंचायत चुनाव में क्या विदेशियों से वोट डलवाओगे डीएम साहब!

Also Read This

13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »

सुबह 8 से शाम 6 बजे तक डायवर्जन, 13 अप्रैल को शहर संभलकर निकलें

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित वीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर दबाव रहेगा और डायवर्जन लागू रहेगा। यह ट्रैफिक प्लान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे और नुमाइश मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए बनाया गया है। जिन प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक प्रभावित रहने की आशंका है, उनमें सुजडू चुंगी, नुमाइश ग्राउंड, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, नावल्टी चौक और जिला अस्पताल चौक शामिल हैं। पुलिस की अपील है कि आम लोग इन मार्गों से गुजरने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें,

Read More »