MUZAFFARNAGAR-शेरनगर मंदिर पर हिंदू संगठनों के नेताओं का धरना, गौरव स्वरूप ने पहुंचकर दिया साथ

मुजफ्फरनगर। गांव शेरनगर में स्थित मंदिर के महंत के साथ कथित रूप गैर समुदाय के युवकों के द्वारा अभद्रता करने और होली की भूमि पर ध्वज को खंडित करने के मामले में पुलिस द्वारा कार्यवाही न करने और हिरासत में लिये गये युवक को भाजपा नेता द्वारा छुड़वाने पर रोष व्यक्त करते हुए गुरूवार को मंदिर परिसर में ही धरना दिया। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप भी हिंदूवादी नेताओं के बीच पहुंचे और घटना की निंदा करते हुए भरोसा दिया कि महंत के सम्मान की लड़ाई में वो साथ हैं।

विगत तीन दिनों से जानसठ रोड स्थित शेर नगर गांव में सि( पीठ मंदिर में उत्पन्न हुए विवाद के बीच आज हिंदू संघर्ष समिति से जुड़े संगठनों के साथ भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता गौरव स्वरूप स्वयं शेरनगर गांव स्थित मंदिर पर पहुंचे एवं इस तरह की निंदनीय घटना को लेकर भाजपा नेता गौरव स्वरूप ने खेद व्यक्त किया। मंदिर में उपस्थित सभी हिंदू संगठनों के प्रतिनिधियों एवं मंदिर के पुजारी एवं गांव वासियों के बीच गौरव स्वरूप ने कहा कि मंदिर से संबंधित इस विवाद का उन्हें किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं थी यदि किसी को गलतफहमी हुई है तो उसके लिए वह खेद व्यक्त करते हैं। गौरव स्वरूप ने जिले के पुलिस कप्तान से फोन पर बात की एवं दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कराने के लिए सभी को आश्वासन दिया। यहां हिंदू संघर्ष समिति के संयोजक नरेंद्र कुमार ने भी मंदिर के महंत को आश्वासन दिया कि हिंदू संघर्ष समिति से जुड़े सभी संगठन महंत के साथ हैं, उन्हें किसी भी प्रकार की घबराने की आवश्यकता नहीं है साथ ही हिंदू संघर्ष समिति के संयोजक नरेंद्र पवार ने भारतीय जनता पार्टी के नेता गौरव स्वरूप की प्रशंसा की की उन्होंने हिंदू संगठनों की भावनाओं को समझा ।

इसे भी पढ़ें:  घर के बाथरूम में नहा रही महिला से पड़ौसी युवक ने की छेड़छाड़

उन्होंने कहा कि गांव शेर नगर में पीठ के महंत कन्हैया दास गिरी के साथ गांव के गैर समुदाय के युवकों के द्वारा अभद्रता की गई एवं गांव में होली की जमीन पर लगाए गए तार, खंबे के साथ-साथ वहां पर लगे झंडे को भी विशेष समुदाय के द्वारा खंडित किया गया। इससे हिंदू समाज में रोष व्याप्त है। हिन्दू संगठनों की शिकायत के बाद नई मंडी पुलिस द्वारा विशेष समुदाय के एक युवक को गिरफ्तार किया गया, लेकिन कुछ समय बाद ही एक भारतीय जनता पार्टी के नेता के दबाव में उस युवक को पुलिस द्वारा छोड़ दिया गया। इस घटना से हिंदू समाज अत्यधिक आहत हुआ। उन्होंने कहा कि जब तक पुलिस द्वारा इस मामले में आरोपियों के खिलाफ गंभीर कार्यवाही नहीं की जाती, तब तक संघर्ष करेंगे। इस अवसर पर हिंदू संघर्ष समिति से जुड़े अमित गुप्ता, संजय मिश्रा, अरुण प्रताप सिंह, पवन मित्तल, देशराज चौहान, अंजेश गुर्जर, राजेश शर्मा, अनमोल रतन छाबड़ा, चमन लाल कुकी, राजीव धीमान, हरीश पालीवाल, मनोज पाटिल, संजय वाल्मीकि, रवि शर्मा, विनोद गर्ग, अनुज चौधरी, सुखबीर सिंह, चौधरी सुरेंद्र सिंह आदि हिंदू वीर उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  डीएम ने तहसील सदर में पकड़ी खामियां, तहसीलदार को फटकार

Also Read This

सुबह 8 से शाम 6 बजे तक डायवर्जन, 13 अप्रैल को शहर संभलकर निकलें

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित वीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर दबाव रहेगा और डायवर्जन लागू रहेगा। यह ट्रैफिक प्लान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे और नुमाइश मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए बनाया गया है। जिन प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक प्रभावित रहने की आशंका है, उनमें सुजडू चुंगी, नुमाइश ग्राउंड, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, नावल्टी चौक और जिला अस्पताल चौक शामिल हैं। पुलिस की अपील है कि आम लोग इन मार्गों से गुजरने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें,

Read More »

खतौली में मिलावटी पनीर मामले में भाजपा सभासद रजत जैन गिरफ्तार

खतौली में मिलावटी पनीर बनाने के आरोपों से जुड़े मामले में भाजपा के नामित सभासद रजत जैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह पुलिस टीम ने उनके घर पर दबिश दी और उन्हें हिरासत में लेकर आगे की न्यायिक प्रक्रिया के लिए अदालत में पेश किया। इस कार्रवाई के बाद कस्बे में पूरे मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। यह मामला कोई नया नहीं है। इसकी शुरुआत 11 नवंबर 2025 को हुई उस कार्रवाई से मानी जा रही है, जब खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने खतौली क्षेत्र में रजत जैन से जुड़ी बताई गई एक डेयरी इकाई पर

Read More »

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  मुज़फ़्फरनगर के उभरते क्रिकेटर विराट चौधरी

Read More »