बेगराजपुर में लव जिहाद, गांव पहुंचे यशवीर महाराज ने पुलिस को चेताया

मुजफ्फरनगर। जनपद के गांव बेगराजपुर में लव जिहाद का मामला गरमा गया है। किशोरी के पिता की तहरीर पर दूसरे समुदाय के युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद भी लड़की की बरामदगी न होने से माहौल तनावपूर्ण हो गया। मंगलवार को गांव पहुंचे संत यशवीर महाराज ने पुलिस को चेतावनी दी कि शीघ्र कार्रवाई न हुई तो पंचायत बुलाई जाएगी।

थाना मन्सुरपुर क्षेत्र के ग्राम बेगराजपुर निवासी एक व्यक्ति की 16 वर्षीय पुत्री अचानक लापता हो गई। परिजनों ने आशंका जताई है कि किशोरी को गाँव का ही युवक बहला-फुसलाकर ले गया है। पिता ने पुलिस को दी जानकारी में बताया कि किशोरी 18 अगस्त की सुबह पढ़ने के लिए घासीपुरा स्थित स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन वह स्कूल नहीं पहुँची और न ही घर वापस लौटी। परिजनों ने पहले रिश्तेदारी और आसपास तलाश की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो उन्होंने स्कूल में फोन कर जानकारी ली। स्कूल के शिक्षक ने बताया कि किशोरी उस दिन स्कूल आई ही नहीं। पिता ने कहा कि इसके बाद परिजनों को शक हुआ और उन्होंने जिस युवक पर संदेह जताया, उसकी फैक्ट्री में जाकर जानकारी ली। फैक्ट्री मालिक ने बताया कि युवक अरशद पिछले दो दिन से काम पर नहीं आ रहा है। परिजनों का आरोप है कि गाँव का ही अरशद पुत्र इकराम उनकी किशोरी को बहला-फुसलाकर कहीं ले गया है। पीड़ित परिजनों ने पुत्री की बरामदगी व आरोपित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

इसे भी पढ़ें:  तनाव और दबाव में नहीं चलायेंगे उद्योग, चाहे जिला छोड़ना पड़ेः पंकज अग्रवाल

वहीं दूसरी ओर इस मामले को लेकर योग साधना आश्रम बघरा के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज ने मंगलवार को गांव बेगराजपुर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात करने के साथ ही प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि 24 अगस्त तक नाबालिग लड़की को बरामद नहीं किया गया तो गांव में आरोपी के घर के बाहर ही हिन्दूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं और परिजनों के साथ महापंचायत आयोजित की जाएगी। स्वामी यशवीर महाराज ने इस घटना को ‘लव जिहाद’ का मामला बताते हुए आरोपी युवक पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि लड़की की बरामदगी होने तक धरना जारी रहेगा और दोषी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज होना चाहिए। परिजनों का कहना है कि घटना को तीन दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस अभी तक लड़की को बरामद नहीं कर सकी है। मन्सूरपुर थाना प्रभारी सुभाष अत्री ने बताया कि पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपी के साथ ही किशोरी की तलाश की जा रही है। मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है, पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। 

इसे भी पढ़ें:  एमपीएल-2 का खिताब सिल्वरटन टाइगर्स के नाम, अंबा वारियर्स उप विजेता

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरारशिविर

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »