मदरसे मुसलमानों की जीवन रेखा – मौलाना अरशद मदनी

देवबंद। जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष व दारुल उलूम की सुप्रीम पावर मजलिस-ए-शूरा क सदस्य मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि मदरसों को बंद करने का अभियान मुसलमानों के सांविधानिक, धार्मिक आजादी और सांविधानिक अधिकारों पर एक गंभीर हमला है।

मौलाना अरशद मदनी की ओर से रविवार को जारी बयान में कहा गया कि मदरसे मुसलमानों की जीवन-रेखा हैं। अब हमारी इसी जीवन-रेखा को काट देने की साजिशें रची गई हैं। असांविधानिक घोषित करके मदरसों के खिलाफ कार्रवाई का नवीनतम अभियान सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का अपमान है। मौलाना अरशद मदनी ने काह कि मदरसों की सुरक्षा दीन की सुरक्षा है। हम लोकतंत्र, संविधान की सर्वोच्चता और मदरसों की सुरक्षा के लिए कानूनी और लोकतांत्रिक संघर्ष को जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि रोक के बावजूद कुछ ताकतें अपने वजूद को उपर दिखाकर मदरसों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही हैं। यह ताकतें ऐसा कर सुप्रीम कोर्ट की विश्वनीयता को घटाना चाहती हैं। सुप्रीम कोर्ट को इसका संज्ञान लेना चाहिए।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पालिका से पत्रावलियां गायब होने पर मीनाक्षी स्वरूप सख्त

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर के युवक की मेरठ में

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »