जिला अस्पताल में भ्रष्टाचार देख रो पड़े मनेश गुप्ता

मुजफ्फरनगर। जिला अस्पताल में भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी का गंभीर मामला सामने आया है। लाडवा गांव की रहने वाली एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसके बेटे के घुटने का ऑपरेशन करने के नाम पर डॉक्टर ने 16,000 रुपये की रिश्वत मांगी। महिला की शिकायत पर समाजसेवी व अधिवक्ता मनेश गुप्ता महिला के साथ जिला अस्पताल की ओपीडी के बाहर धरने पर बैठ गए।

पीड़िता कुंती देवी ने मीडिया को बताया कि उसके बेटे के घुटने में चोट लगी थी। इलाज के लिए वह जिला अस्पताल पहुंचीं, जहां डॉक्टर ने ऑपरेशन की सलाह दी। डॉक्टर ने यह भी कहा कि छुट्टी के कारण ऑपरेशन सोमवार को किया जाएगा, लेकिन जब वह सोमवार को ऑपरेशन के लिए पहुंचीं, तो डॉक्टर ने 16,000 रुपये की रिश्वत मांगते हुए कहा कि बिना पैसे ऑपरेशन नहीं किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  पुरकाजी में तिरंगा यात्रा-चेयरमैन जहीर फारूकी के नेतृत्व में उमड़ा जनसैलाब

मनेश गुप्ता ने बताया कि उन्हें पीड़िता का फोन आया और पूरी जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने डॉक्टर से पैसे मांगने की वजह पूछी, तो डॉक्टर ने उन्हें भी धमकी दी और अभद्र व्यवहार किया। गुप्ता ने बताया कि कमरा नंबर 9 में बैठे डॉक्टर और खून की जांच करने वाले कर्मचारी पर रिश्वतखोरी का आरोप है। उन्होंने आरोप लगाया कि ये लोग खुलेआम कहते हैं कि चाहो तो सीएमएस से शिकायत कर दो, बिना पैसे कोई काम नहीं होगा। इसके बाद मनेश गुप्ता महिला के साथ जिला अस्पताल के ओपीडी विभाग में ही धरने पर बैठ गये। इस घटना को लेकर अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। मनेश गुप्ता ने स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन से इस पूरे मामले की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में सीएमएस से बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका फोन नहीं लग पाया। 

इसे भी पढ़ें:  तितावी में तैनात दरोगा सतवीर सिंह लाइन हाजिर, सिखेडा में नया थानेदार

Also Read This

जिला परिषद् मार्किट में हरियाणा नारकोटिक्स टीम की बड़ी छापेमारी

हरियाणा में बेची गई प्रतिबंधित दवाइयों के कारोबार पर कार्रवाई, दवा कारोबारी को साथ लेकर गई टीम मुजफ्फरनगर। जिले की चर्चित दवा मार्केट, जिला परिषद मार्केट में आज हरियाणा से आई नारकोटिक्स टीम ने बड़ी छापेमारी की। यह कार्रवाई विशेष रूप से हरियाणा में बेची गई प्रतिबंधित दवाओं को लेकर की गई। छापेमारी के दौरान ब्रज फार्मा नामक दुकान के मालिक को हिरासत में ले लिया गया। सूत्रों के अनुसार, हरियाणा की टीम ने दुकान पर घंटों तक कार्रवाई की, जिससे मार्केट में हड़कंप मच गया। टीम में नारकोटिक्स विभाग के एएसआई बालेन्द्र सिंह और एसआई विनोद कुमार शामिल थे, जो नारकोटिक्स विभाग से थे। प्रारंभिक जांच में पता चला

Read More »

दुबई ड्रोन हमला: उड़ानें निलंबित, 19 भारतीय हिरासत में

दुबई ड्रोन हमला के बाद संयुक्त अरब अमीरात में सुरक्षा स्थिति अचानक गंभीर हो गई है। दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास सोमवार को ड्रोन हमले और आग लगने की घटना के बाद उड़ानें अस्थायी रूप से निलंबित कर दी गईं। इसी बीच सोशल मीडिया पर भ्रामक सामग्री साझा करने के आरोप में 19 भारतीय नागरिकों समेत 35 लोगों की गिरफ्तारी के आदेश दिए गए हैं। क्षेत्रीय तनाव के कारण बड़ी संख्या में यात्री, जिनमें कई भारतीय भी शामिल हैं, दुबई में फंसे हुए बताए जा रहे हैं। दुबई ड्रोन हमला के बाद दुबई नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने बताया कि हवाई अड्डे के पास आग लगने की घटना के चलते एहतियात

Read More »

पुरकाजी में जनता दरबारः मंत्री अनिल कुमार ने सुनी लोगों की समस्या

मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार की प्राथमिकता हमेशा जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान रही है

Read More »

मुजफ्फरनगर-घर में फांसी लगाकर 50 वर्षीय व्यक्ति ने की आत्महत्या

परिवार के सदस्य बाहर होने के दौरान उठाया खौफनाक कदम, मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या की आशंका, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर जनपद के चरथावल थाना क्षेत्र के गांव दूधली में एक व्यक्ति ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक तौर पर मानसिक तनाव के चलते यह कदम उठाने की आशंका जताई जा रही है। चरथावल थाना क्षेत्र के गांव दूधली में सोमवार को एक व्यक्ति द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। गांव निवासी करीब 50 वर्षीय विनोद कुमार पुत्र

Read More »