देश की भावनाओं से जुड़ने का सशक्त माध्यम बना मन की बात

मुजफ्फरनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रविवार को प्रसारित ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुनने के लिए भाजपा कार्यकर्ता सागर वत्स के गांधी कॉलोनी स्थित आवास पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें यूपी सरकार के व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के मंत्री कपिल देव अग्रवाल और नगरपालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ टीवी प्रसारण के माध्यम से मन की बात को सामूहिक रूप से सुना और प्रधानमंत्री द्वारा दिए गये समाज और देश की सेवा के संकल्प को सार्थक बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया गया।

इसे भी पढ़ें:  मिठाई और पटाखा कारोबारियों ने की जीएसटी चोरी, नौ लाख का जुर्माना

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘मन की बात’ के मुख्य बिंदु आपातकाल के 50 वर्ष और भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की ऐतिहासिक उपलब्धि रहे। कार्यक्रम के उपरांत मंत्री कपिल देव ने अपने संदेश में कहा कि सागर वत्स के आवास पर सामूूहिक रूप से मन की बात को सुना गया, प्रधानमंत्री मोदी के प्रत्येक सम्बोधन से सभी को देश और समाज की सेवा के लिए एक प्रेरणा मिली, युवाओं को मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। मन की बात कार्यक्रम हमें यह एहसास दिलाता है कि भारत की प्रगति में हर नागरिक की भागीदारी आवश्यक है, यही लोकतंत्र की असली ताकत है।

इसे भी पढ़ें:  10 साल बाद पकड़ा आसाराम बापू के रसोइये अखिल का हत्यारोपी तामराज


पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि पीएम मोदी का यह कार्यक्रम मात्र संवाद नहीं, बल्कि देशवासियों की भावनाओं से जुड़ने का सशक्त माध्यम है। मन की बात में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा साझा किए गए विचारों ने समाज सेवा, नवाचार, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता अभियान, आत्मनिर्भर भारत और राष्ट्रीय चेतना जैसे विषयों पर हम सभी को नई ऊर्जा व प्रेरणा प्रदान की। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि हम सब संकल्प लें कि प्रधानमंत्री मोदी के संदेशों को जन-जन तक पहुँचाकर राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएँगे। कार्यक्रम में विशेष रूप से पूर्व विधायक अशोक कंसल, नई मंडी भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रवीण खेड़ा, नगर पालिका सभासद अमित पटपटिया, वरिष्ठ समाजसेवी ममता अग्रवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष कूकड़ा हरेंद्र पाल, विशाल गर्ग, पवन छाबड़ा, पवन अरोरा, हरीश गुप्ता, सागर वत्स, राधे वर्मा सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-फ्लैट नम्बर-44 तक पहुंची सीओ रूपाली के क्यों ठिठक गये कदम?

Also Read This

पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर मंत्री कपिल देव ने की सभासदों के साथ मीटिंग

13 अप्रैल की सीएम योगी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प, कहा-जनता और कार्यकर्ताओं में है उत्साह मुजफ्फरनगर। आगामी 13 अप्रैल को प्रस्तावित जनसभा और स्मारक अनावरण कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने व्यापक रणनीति तैयार करते हुए जनसंपर्क अभियान को गति देने का निर्णय लिया है। रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने नई मंडी पटेल नगर स्थित नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित किया। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता

Read More »

सांसद हरेन्द्र मलिक ने विधायक पुत्र के साथ दिव्यांगों को बांटी ट्राई साइकिल

सपा सांसद ने कहा कि हमें मुख्यमंत्री योगी और जयंत के स्वागत का प्रशासन ने नहीं दिया अवसर मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में दिव्यांगजनों को बैटरी चालित ट्राई साइकिल वितरित की गईं। इस दौरान जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशी दिखी, वहीं कार्यक्रम में सियासी बयानबाजी भी सामने आई। यह कार्यक्रम सपा सांसद हरेंद्र मलिक के आवास पर आयोजित किया गया था। गुलशन पॉलीओल्स लिमिटेड के सहयोग से लगभग 10 दिव्यांगजनों को ये ट्राई साइकिलें दी गईं। लाभार्थियों ने इस पहल को अपने लिए बड़ी सहूलियत बताया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-गरीबों के बीच भोजन लेकर पहुंची सुनीता बालियानसपा सांसद के पुत्र चरथावल विधानसभा से सपा विधायक पंकज मलिक भी कार्यक्रम में मौजूद

Read More »

मुजफ्फरनगर-लाइसेंसी राइफल से चली गोली, युवक की मौत

शहर के शाहबुद्दीनपुर रोड पर हुई घटना, परिवार में मचा कोहराम, पुलिस ने शव को कब्जे में लिया मुजफ्फरनगर। शहर के शाहबुद्दीनपुर रोड क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की जान चली गई। बताया जा रहा है कि युवक अपने परिवार की लाइसेंसी राइफल की सफाई कर रहा था, तभी अचानक गोली चल गई, और यह गोली उसका सिर भेद गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक युवक जिला पंचायत सदस्य का भतीजा बताया गया है। मामले में लाइसेंसी

Read More »

नहीं रहीं दिग्गज गायिका आशा भोसले, 92 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा

नईदिल्ली। दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन हो गया है। कल शनिवार को अचानक तबीयत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मशहूर सिंगर आशा भोसले हमारे बीच नहीं रहीं। 92 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। करीब सात दशक तक सिनेमाई दुनिया में अपनी सुरीली आवाज का जादू चलाने वाली गायिका को कल शनिवार को तबीयत खराब होने के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इमरजेंसी मेडिकल सर्विसेज यूनिट में उनका उपचार चल रहा था। दुनियाभर के फैंस दुआएं कर रहे थे। मगर, रविवार को गायिका ने दुनिया को अलविदा कह दिया। इसे

Read More »

पुलिस ने किसान नेता को किया हाउस अरेस्ट, किसान संगठनों में नाराजगी

मुजफ्फरनगर। किसान राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। चौधरी शाह आलम को प्रशासन द्वारा अंबा विहार स्थित उनके आवास पर हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई खालापार थाना पुलिस द्वारा की गई है, जिसके बाद क्षेत्र में हलचल तेज हो गई। हाउस अरेस्ट की सूचना मिलते ही किसान संगठनों में नाराजगी देखी जा रही है। समर्थकों का कहना है कि यह कदम किसानों और मजदूरों की आवाज को दबाने का प्रयास है। इस मामले को लेकर किसान नेताओं ने स्पष्ट कहा है कि गिरफ्तारियों से आंदोलन कमजोर नहीं होगा, बल्कि और मजबूत होगा। चौधरी शाह आलम ने भी संदेश दिया कि

Read More »