शहर की 37 कन्याओं का सामूहिक विवाह संपन्न, चार जोड़े रहे नदारद

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत शहरी क्षेत्र से चयनित 41 में से 37 कन्याओं की शादी धूमधाम से कराई गई। चार जोड़े इस कार्यक्रम में शादी करने के लिए नहीं पहुंचे। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री कपिल देव अग्रवाल और पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप द्वारा नवयुगलों को सफल वैवाहिक जीवन के लिए आशीर्वाद दिया गया। एक ही पंडाल में एक तरफ मुस्लिम जोड़ों का मौलवी ने निकाह पढ़ाया तो वहीं दूसरी तरफ हिंदू युगलों का पंडित जी द्वारा मंत्रोच्चारण के उपरांत विवाह सम्पन्न कराया गया। इस साम्प्रदायिक सौहार्द्र की तस्वीर को देखकर सभी ने सरकार की योजना की प्रशंसा की और इन जोड़ों को 35-35 हजार रुपये का चैक और सामान देकर खुशी खुशी विदाई दी गई।

इसे भी पढ़ें:  गुदड़ी के लाल-मुजफ्फरनगर के नये सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर


प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत नगरपालिका क्षेत्र के 55 वार्डों से 145 कन्याओं की शादी के लिए आवेदन किया गया था। समाज कल्याण विभाग के द्वारा इन आवेदनों की जांच कराई गई। इनमें से 41 कन्याओं को योजना के अन्तर्गत पात्र पाये जाने पर मंगलवार को इनका सामूहिक विवाह कराया गया। सनातन धर्म सभा भवन में लगाये गये पंडाल में हिंदू और मुस्लिम कन्याओं का विवाह सम्पन्न कराया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि राज्य सरकार के व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल और पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने समारोह में पहुंचकर नवयुगलों को सफल वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया। कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हर वर्ग के हितों को लेकर काम किया है और आज यह समारोह राज्य सरकार की सबका साथ सबका विकास की नीति का प्रमाण है। यहां पर हिंदू और मुस्लिम परिवारों की बेटियों की शादी एक साथ कराई जा रही हैं।

इसे भी पढ़ें:  21 जून को मुजफ्फरनगर में मंगल प्रवेश करेंगे आचार्य मुनि नयन सागर महाराज


ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि आज मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत नगरीय क्षेत्र से चयनित 41 कन्याओं के आवेदन स्वीकृत किये गये थे। इनमें 11 हिंदू और 30 मुस्लिम कन्या योजना के तहत पात्र मानी गई थी, जिनमें से आज 37 कन्या और उनके परिजन ही विवाह के लिए उपस्थित हो पाये। इनमें एक हिंदू और तीन मुस्लिम कन्या शादी के लिए समारोह में उपस्थित नहीं हो पाये। इसके लिए समाज कल्याण विभाग को भी रिपोर्ट दे दी गई है। समारोह में कन्याओं को योजना के अन्तर्गत समाज कल्याण विभाग की ओर से 35-35 हजार रुपये की आर्थिक सहायता के लिए चैक और दस हजार रुपये कीमत का सामान उपलब्ध कराया गया है। कार्यक्रम में पालिका सभासद मनोज वर्मा, देवेश कौशिक, नवनीत गुप्ता, प्रशांत गौतम, शौकत अंसारी, अन्नू कुरैशी, रजत धीमान, हनी पाल, नौशाद पहलवान, रविकांत शर्मा उर्फ काका, जिला समाज कल्याण अधिकारी विनीत मलिक, कर निर्धारण अधिकारी दिनेश यादव, राजस्व निरीक्षक पारूल यादव, अमित कुमार, अमरजीत सिंह सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-भीषण गर्मी में बिन पानी और बिजली के बिलबिलाये लोग

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  किसान हित में हम राकेश टिकैत

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »

पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर मंत्री कपिल देव ने की सभासदों के साथ मीटिंग

13 अप्रैल की सीएम योगी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प, कहा-जनता और कार्यकर्ताओं में है उत्साह मुजफ्फरनगर। आगामी 13 अप्रैल को प्रस्तावित जनसभा और स्मारक अनावरण कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने व्यापक रणनीति तैयार करते हुए जनसंपर्क अभियान को गति देने का निर्णय लिया है। रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने नई मंडी पटेल नगर स्थित नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित किया। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता

Read More »