ACHIEVEMENT–कर्तव्य पथ पर ‘शक्ति स्वरूप’ दिखाने वाली मुजफ्फरनगर की मासूमा ने जीता दिल

मुजफ्फरनगर। 26 जनवरी को 76वें गणतंत्र दिवस समारोह में देश की राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रोबोवो के समक्ष भारतीय जवानों ने जहां शौर्य प्रदर्शन किया, वहीं देश के राज्यों और विभागों की ओर से चुनिंदा लोगों ने भी अपने अपने सांस्कृतिक इतिहास का प्रदर्शन करने के लिए विभिन्न प्रकार की झांकियों के साथ इस परेड में हिस्सा लिया। ऐसी ही एक झांकी के साथ कर्तव्य पथ पर निकली परेड में सहभागिता करने वाली जनपद की बेटी मासूमा जैदी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से टीम के साथ ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया है। इससे मासूमा के परिवार में हर्ष का वातावरण है तो इस बेटी की उपलब्धि पर जनपद मुजफ्फरनगर भी गौरवान्वित हो रहा है।

76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को दिल्ली के कर्तव्य पथ पर परेड समारोह आयोजित किया गया। इसमें जहां सैन्य बलों के जवानों ने शौर्य प्रदर्शन किया तो वहीं झांकियों के माध्यम से भी अलग अलग राज्य और विभागों के कार्यों को बहुत ही सुन्दर ढंग से प्रस्तुत किया गया। इसी कड़ी में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार की ओर से महिला एवं बाल कल्याण विषय में महिला सशक्तिकरण आधारित झांकी का प्रस्तुतिकरण कर्तव्य पथ पर किया गया। इसमें टीम के साथ जनपद के मौहल्ला कृष्णापुरी निवासी अमजद अली उर्फ मोमा की बेटी मासूमा जैदी ने एक महिला चिकित्सक की भूमिका में प्रतिभाग किया। इस झांकी को विभागीय श्रेणी में राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान पर चुना गया। इसके लिए आयोजित हुए पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ के द्वारा मासूमा जैदी और टीम में शामिल अन्य प्रतिभागियों को ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मासूमा जैदी की इस उपलब्धि के कारण उनके परिवार में हर्षाेल्लास का वातावरण बना हुआ है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा चयनित झांकियों के टीम मैम्बरों के साथ फोटो सेशन भी कराया गया।

यह सम्मान पाने से प्रसन्न मासूमा जैदी ने बताया कि महिला एवं बाल कल्याण विभाग भारत सरकार की इस झांकी को महिला सशक्तिकरण को समर्पित किया गया। इसमें भारत की महिला के शक्ति स्वरूप को दर्शाते हुए संदेश दिया गया कि भारतीय महिला सशक्त, शक्तिशाली और किसी भी क्षेत्र में किसी भी पेशे या व्यवसाय को अपनाने के लिए स्वतंत्र है, चाहे वह विज्ञान और प्रौद्योगिकी, चिकित्सा, प्रशासन, कृत्रिम बुद्धिमत्ता या अंतरिक्ष ही क्यों न हो। यह छवि आज की सशक्त भारतीय महिला की ताकत और मल्टीटास्किंग कौशल को रेखांकित करती है। यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सशक्त नारी, सशक्त भारत की भावना को मूर्त रूप देने वाली साबित रही। इस सफलता को मासूमा ने टीम की जीत बताते हुए कहा कि देश में प्रथम स्थान पर अवार्ड पाना उनके लिए किसी सपने से कम नहीं है। अमजद अली ने बताया कि उनकी बेटी मासूमा जैदी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से बीसीए की शिक्षा ग्रहण कर रही है। इससे पहले साल 2020 के गणतंत्र दिवस समारोह में भी मासूमा ने झांकी में प्रतिभाग किया था और अवार्ड पाया था। मासूमा ने यह उपलब्धि हासिल कर मुजफ्फरनगर जनपद को भी गौरवान्वित करने का काम किया है। इसकी जानकारी मिलने पर नाते रिश्तेदार, पडोसियों और दोस्तों ने भी मासूमा को बधाई दी है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में 19 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  रामपुरी में पागल कुत्ते का आतंकः

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »