खतौली में 40 बीघा भूमि पर बन रही कालोनियों पर एमडीए ने चलाया बुलडोजर

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण द्वारा खतौली क्षेत्र में 04 स्थलों पर लगभग 40 बीघा भूमि पर अवैध रूप से विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के विरूद्ध ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई। इस दौरान एमडीए अधिकारियों के साथ भारी पुलिस बल भी तैनात रहा। ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के दौरान लोगों का भी जमावडा हो गया था।

मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के विकास क्षेत्र खतौली के अन्तर्गत उपाध्यक्ष मु०वि०प्रा० श्रीमती कविता मीना के निर्देशन में मंगलवार को अवैध कॉलोनाइजर राहुल अरोड़ा आदि के द्वारा भूस्वामियों के साथ मिलकर सफेदा रोड फ्लाईओवर के पास, लगभग 10 बीघा भूमि में, अवैध कॉलोनाइजर मुबसरा कमर पत्नी आमिर अहमद आदि द्वारा तहसील के निकट बुआडा रोड पर भूस्वामियों के साथ मिलकर लगभग 12 बीघा में, अवैध कॉलोनाइजर विभूति गुप्ता आदि द्वारा ग्राम शेखपुरा में लगभग 15 बीघा में भूस्वामियों के साथ मिलकर, अवैध कॉलोनाइजर दिनेश जैन आदि के द्वारा गंगाधड़ी में पेट्रोल पंप के पीछे, जानसठ रोड पर लगभग 03 बीघे में अनाधिकृत रूप से (प्राधिकरण से तलपट मानचित्र स्वीकृत कराये बिना) अवैध प्लॉटिंग के निर्माण को विकास प्राधिकरण द्वारा ध्वस्त किया गया।

उक्त अवैध प्लॉटिंग के विरूद्ध प्राधिकरण द्वारा पूर्व में नोटिस जारी किये गये थे। जिसमें चालानी कार्यवाही के उपरान्त पूर्व में ध्वस्तीकरण के आदेश निर्गत किये गये थे, परन्तु अवैध प्लॉटिंग के भू-स्वामियों द्वारा स्थल से अवैध प्लॉटिंग को नहीं हटाया गया था। बताया कि मंगलवार को मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण द्वारा उक्त 04 स्थलों पर लगभग 40 बीघा भूमि पर अवैध रूप से विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के विरूद्ध ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई है। अवैध कालोनियों के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के समय पुलिस बल व प्राधिकरण कार्यालय के अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता, अवर अभियंतागण के साथ-साथ स्थानीय सुपरवाईजर व मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार आदि भी मौके पर उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-मुठभेड़ में भाग रहा शातिर चोर पुलिस की गोली से हुआ लंगड़ा

Also Read This

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »

पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर मंत्री कपिल देव ने की सभासदों के साथ मीटिंग

13 अप्रैल की सीएम योगी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प, कहा-जनता और कार्यकर्ताओं में है उत्साह मुजफ्फरनगर। आगामी 13 अप्रैल को प्रस्तावित जनसभा और स्मारक अनावरण कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने व्यापक रणनीति तैयार करते हुए जनसंपर्क अभियान को गति देने का निर्णय लिया है। रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने नई मंडी पटेल नगर स्थित नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित किया। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता

Read More »

सांसद हरेन्द्र मलिक ने विधायक पुत्र के साथ दिव्यांगों को बांटी ट्राई साइकिल

सपा सांसद ने कहा कि हमें मुख्यमंत्री योगी और जयंत के स्वागत का प्रशासन ने नहीं दिया अवसर मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में दिव्यांगजनों को बैटरी चालित ट्राई साइकिल वितरित की गईं। इस दौरान जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशी दिखी, वहीं कार्यक्रम में सियासी बयानबाजी भी सामने आई। यह कार्यक्रम सपा सांसद हरेंद्र मलिक के आवास पर आयोजित किया गया था। गुलशन पॉलीओल्स लिमिटेड के सहयोग से लगभग 10 दिव्यांगजनों को ये ट्राई साइकिलें दी गईं। लाभार्थियों ने इस पहल को अपने लिए बड़ी सहूलियत बताया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-मुठभेड़ में भाग रहा शातिर चोर पुलिस की गोली से हुआ लंगड़ासपा सांसद के पुत्र चरथावल विधानसभा से सपा विधायक पंकज मलिक

Read More »