एम.जी. पब्लिक स्कूल में निःशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर आयोजित, 195 रोगियों ने उठाया लाभ

मुजफ्फरनगर। एम.जी. पब्लिक स्कूल के प्रांगण में आयोजित किये गये निःशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर में नेत्र रोग और साइकेट्री चिकित्सा के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवा प्रदान करते हुए यहां आये हुए करीब 195 रोगियों को उचित परामर्श के साथ उपचार प्रदान कर लाभान्वित किया। शिविर में रोगियों को निःशुल्क दवाईयों का भी वितरण किया गया।

एम.जी. पब्लिक स्कूल प्रांगण में विद्यालय के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय हरबंस लाल गोयल एवं स्वर्गीय विमलावती देवी की पुण्य स्मृति में वरदान धर्मार्थ नेत्र सेवा संस्थान, गाजियाबाद के सहयोग से आँखों के निःशुल्क विराट चिकित्सा शिविर के साथ ही मानसिक रोग चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन प्रत्येक माह के चौथे रविवार को प्रातः 9.30 बजे से 12 बजे तक किया जा रहा है। आज शिविर का शुभारंभ एम.जी. पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग एवं वरिष्ठ सर्जन डॉ एस सी गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया।

प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि विद्यालय प्रांगण में रविवार को निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर के साथ ही मानसिक रोग चिकित्सा परामर्श शिविर का भी आयोजन किया गया। वरदान नेत्र चिकित्सा संस्थान, गाजियाबाद के चिकित्सकों ने नेत्र रोगियों का परीक्षण किया तो वहीं मानसिक रोग विशेषज्ञा डा. प्राची जैन (एमबीबीएस, एमडी साइकेट्री) ने रोगियों को अपनी निशुल्क सेवा प्रदान की और रोगियों का उपचार किया। विशेषज्ञों चिकित्सकों ने उचित परामर्श देने के साथ ही निःशुल्क दवाईयां भी उपलब्ध कराई। यहां पर मोतियाबिंद वाले मरीजों को आधुनिक आईओएल विधि से लेंस लगाकर आपरेशन कराने की सुविधा के साथ ही शिविर में आंखों की जांच, दवाई, आपरेशन, आना-जाना, रहना और खाना निःशुल्क प्रदान करने की व्यवस्था की गयी है। आज नेत्र शिविर में 174 नेत्र रोगियों का चिकित्सकों द्वारा परीक्षण किया गया। मोतियाबिन्द पाये जाने पर 26 रोगियों का चयन निःशुल्क आॅपरेशन के लिए हुआ।

इसे भी पढ़ें:  स्वामी यशवीर ने छह मुस्लिमों की कराई घर वापसी, परिवार ने अपनाया हिंदू धर्म

इसके अतिरिक्त मानसिक रोग परामर्श शिविर में साइकेट्रिक्स डा. प्राची जैन ने 21 रोगियों का उपचार करते हुए उनकी मनोदशा सुधारने को काउंसलिंग के दौरान उचित परामर्श और मार्गदर्शन के साथ निःशुल्क दवाईयां प्रदान कर सेवा दी। शिविर में वरदान सेवा संस्थान की टीम से नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. अतुल त्यागी, मणिप्रकाश त्यागी, सतीश गौड एडवोकेट, डा. अजहर हुसैन, अनिल कुमार ने सेवा दी। शिविर के आयोजन में विद्यालय के स्टाफ का सराहनीय सहयोग रहा। रोगियों के जलपान की व्यवस्था भी की गई थी।

इसे भी पढ़ें:  गुरू चन्द्रमोहन की सेना ने उठाई बांग्लादेश में हिन्दुओं को बचाने की आवाज

Also Read This

देवबंद में अवैध मीट की दुकानों पर चला प्रशासन का चेकिंग अभियान, एक दुकान का चालान

खाद्य सुरक्षा टीम और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, कई दुकानों की जांच कर दिए गए आवश्यक निर्देश देवबंद (13 मार्च 2026)। जनपद सहारनपुर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध मीट की दुकानों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना देवबंद पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कस्बा देवबंद में संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कई मीट की दुकानों का निरीक्षण किया गया और एक दुकान के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसका चालान किया गया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-भट्टे की दीवार गिरने से निकासी मजदूर की मौतजानकारी के अनुसार शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में थाना देवबंद पुलिस टीम

Read More »

देवबंद अलविदा जुम्मा नमाज में उमड़े हजारों लोग, पुलिस मुस्तैद

देवबंद। धार्मिक नगरी में देवबंद अलविदा जुम्मा नमाज पूरे अकीदत और उत्साह के साथ शांतिपूर्वक संपन्न हुई। रमज़ान के अंतिम जुमे पर मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े, जिससे शहर में खासा उत्साह और धार्मिक माहौल देखने को मिला। भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन पहले से ही पूरी तरह मुस्तैद रहा और पूरे आयोजन को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया गया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमरपाल शर्मा और पुलिस टीम ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली। इसे भी पढ़ें:  स्वामी यशवीर ने छह मुस्लिमों की कराई घर वापसी, परिवार ने अपनाया हिंदू धर्म बड़ी संख्या में पहुंचे नमाजियों के बीच पुलिस

Read More »

नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन पर सपा कार्यकर्ताओं का जोरदार स्वागत

खतौली। उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल के बीच नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन पर समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। सपा में शामिल होने के बाद पहली बार खतौली पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री का फूल-मालाओं और नारों के साथ अभिनंदन किया गया। प्रदेश सचिव श्यामलाल बच्ची सैनी और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सत्यदेव शर्मा के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन के दौरान कार्यकर्ताओं से गर्मजोशी से मिले। उन्होंने एक-एक कार्यकर्ता से संवाद करते हुए संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का

Read More »

धर्मेन्द्र मलिक ने उटाई आवाजः खतौनी की त्रुटियों से फार्मर रजिस्ट्री से वंचित किसान, समाधान की मांग

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, राजस्व चौपाल लगाकर एक माह में समस्या निपटाने का आग्रह मुजफ्फरनगर। खतौनी में नाम और अंश निर्धारण की त्रुटियों के कारण बड़ी संख्या में किसान फार्मर रजिस्ट्री से वंचित हो रहे हैं। इस समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर किसानों की समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की है। खतौनी में नाम एवं अंश निर्धारण की त्रुटियों के कारण प्रदेश के अनेक जिलों में बड़ी संख्या में किसान फार्मर रजिस्ट्री नहीं करा पा रहे हैं। इस गंभीर समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन

Read More »