एम.जी. पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति से सराबोर कार्यक्रमों का आयोजन

मुजफ्फरनगर। एम.जी. पब्लिक स्कूल में 79वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में विविध सांस्कृतिक एवं देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों का उद्देश्य विद्यार्थियों में देशभक्ति की भावना, राष्ट्रीय एकता और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग के नेतृत्व में स्कूल परिसर में हर घर तिरंगा अभियान के लिए विद्यार्थियों और शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को प्रेरित किया गया तथा तिरंगा विद सेल्फी अभियान के अंतर्गत सभी को राष्ट्रीय ध्वज दिए गए। विद्यार्थियों को घर-घर पर तिरंगा लहराने और उसके साथ सेल्फी लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि विद्यालय परिसर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा 5 के विद्यार्थियों के लिए आयोजित अंतर सदनीय देशभक्ति गीत प्रतियोगिता में चारों सदनों टैगोर, रामा, कृष्णा और नानक के प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने सशक्त और मधुर प्रस्तुतियों के माध्यम से राष्ट्र के प्रति अपने प्रेम का अद्भुत प्रदर्शन किया। उनकी स्वर लहरियों में भारत के गौरव, एकता और सच्ची भावना की झलक स्पष्ट दिखाई दी। इस प्रतियोगिता में टैगोर सदन प्रथम, रामा सदन द्वितीय और कृष्णा सदन को तृतीय पुरस्कार के लिए चुना गया। बताया कि कक्षा 6, 7 एवं 8 के छात्र-छात्राओं ने क्लासरूम एक्टिविटी में तिरंगा हैंड बैंड, तिरंगा बैज एवं राष्ट्रीय ध्वज के तीन रंगों पर आधारित सजावटी सामग्री तैयार कर अपनी कला प्रतिभा का सुन्दर प्रस्तुतिकरण कर सभी की सराहना प्राप्त की।

कार्यक्रम के अंतर्गत स्कूल परिसर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें विद्यार्थियों और शिक्षकों ने देशभक्ति के नारों के साथ जोश और उमंग का प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने अपने संदेश में कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल हमारे इतिहास का गौरवपूर्ण पर्व ही नहीं, बल्कि यह हम सभी के लिए अपने देश के प्रति कर्तव्य और जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा है। हर घर तिरंगा अभियान से हमें यह सीख मिलती है कि देशभक्ति केवल उत्सव का विषय नहीं, बल्कि यह हमारे जीवन का हिस्सा होनी चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान करते हुए कहा कि वे अपने देश के सम्मान और प्रगति के लिए सदैव समर्पित रहें। अंत में पूरे विद्यालय परिवार ने स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया और राष्ट्र सेवा का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सभी शिक्षक शिक्षिकाओं एवं अन्य स्टाफ का सराहनीय सहयोग रहा।

इसे भी पढ़ें:  जीनस व के.के. डुप्लेक्स समेत तीन पेपर मिलों के ट्राॅमिल प्लांट किये सील

Also Read This

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »

पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर मंत्री कपिल देव ने की सभासदों के साथ मीटिंग

13 अप्रैल की सीएम योगी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प, कहा-जनता और कार्यकर्ताओं में है उत्साह मुजफ्फरनगर। आगामी 13 अप्रैल को प्रस्तावित जनसभा और स्मारक अनावरण कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने व्यापक रणनीति तैयार करते हुए जनसंपर्क अभियान को गति देने का निर्णय लिया है। रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने नई मंडी पटेल नगर स्थित नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित किया। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता

Read More »

सांसद हरेन्द्र मलिक ने विधायक पुत्र के साथ दिव्यांगों को बांटी ट्राई साइकिल

सपा सांसद ने कहा कि हमें मुख्यमंत्री योगी और जयंत के स्वागत का प्रशासन ने नहीं दिया अवसर मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में दिव्यांगजनों को बैटरी चालित ट्राई साइकिल वितरित की गईं। इस दौरान जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशी दिखी, वहीं कार्यक्रम में सियासी बयानबाजी भी सामने आई। यह कार्यक्रम सपा सांसद हरेंद्र मलिक के आवास पर आयोजित किया गया था। गुलशन पॉलीओल्स लिमिटेड के सहयोग से लगभग 10 दिव्यांगजनों को ये ट्राई साइकिलें दी गईं। लाभार्थियों ने इस पहल को अपने लिए बड़ी सहूलियत बताया। इसे भी पढ़ें:  होली पर कर्मचारियों को राहत, 2 से 4 मार्च अवकाशसपा सांसद के पुत्र चरथावल विधानसभा से सपा विधायक पंकज मलिक भी कार्यक्रम

Read More »