KANWAR YATRA-प्रभारी मंत्री सोमेन्द्र तोमर ने शिव भक्तों पर की पुष्प वर्षा

मुजफ्फरनगर। जिले के प्रभारी एवं योगी सरकार में ऊर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ. सोमेन्द्र तोमर ने शनिवार को मुख्यालय पहुंचकर कांवड़ मार्ग का भ्रमण करते हुए सुरक्षा बंदोबस्तों का जायजा लिया तो वहीं शिव चौक पहुंचकर नगर पालिका परिषद् के कांवड़ कंट्रोल रूम का निरीक्षण करते हुए सीसीटीवी कैमरों से हो रही कांवड़ यात्रा की निगरानी को भी परखा। इसके साथ ही नगर विधायक एवं मंत्री कपिल देव अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल एवं नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के साथ शिव चौक से गुजर रहे शिव भक्त कांवड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए उनका उत्साहवर्धन करते हुए उन पर फूलों की बारिश करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इसे भी पढ़ें:  प्रेमी भतीजे के लिए पति का कत्ल, फोन में मिले 55 आपत्तिजनक वीडियो


प्रभारी मंत्री डॉ. सोमेन्द्र तोमर शनिवार को जिला मुख्यालय पहुंचे और उन्होंने सबसे पहले मेरठ रोड पर तहसील सदर पर लेखपाल संघ के कांवड़ सेवा शिविर का शुभारंभ किया। यहां एसडीएम सदर और लेखपाल संघ के पदाधिकारियों के साथ उन्होंने शिव भक्तों को प्रसाद वितरित किया। इसके बाद वो शिव चौक पहुंचे और यहां सुरक्षा बंदोबस्तों का जायजा लेने के लिए कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने उनका स्वागत किया। यहां सीसीटीवी कैमरों के बारे में जानकारी प्राप्त की और सतत निगरानी के निर्देश दिये।

इसे भी पढ़ें:  शरारती तत्व ने देवबंद-गंगोह मार्ग पर स्थित शिव मंदिर से शिव लिंग उखाड़ ले गए


उन्होंने कहा कि पूरे कांवड़ मार्ग पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये गये हैं। सीएम योगी ने अधिकारियों को 24 घंटे फील्ड में भ्रमण के निर्देश दिये हैं। मुजफ्फरनगर जिले में कांवड़ मार्ग पर 740 सीसीटीवी कैमरों के सहारे बॉर्डर टू बॉर्डर डिजीटल निगरानी की जा रही है। यह कांवड़ मेला उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को भी साबित कर रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे वृहद बनाते हुए भव्यता प्रदान की है। भाजपा के शासन में हर व्यक्ति निडर और संतुष्ट है। इस अवसर पर मुख्य रूप से मंत्री कपिल देव अग्रवाल, जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप, वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप, एडीएम प्रशासन संजय सिंह, एडीएम वित्त गजेन्द्र सिंह, सीओ सिटी राजू कुमार साव, सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर आदि मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  पालिका की किराया नीति से किरायेदार व्यापारी असहमत

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  शरारती तत्व ने देवबंद-गंगोह मार्ग पर स्थित शिव मंदिर से शिव लिंग उखाड़ ले गएगर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था।

Read More »