मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जट मुझेडा में संत रविदास धर्मशाला का किया शुभारंभ

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने ग्राम जट मुझेड़ा में संत शिरोमणि रविदास जी धर्मशाला का शुभारम्भ कर ग्राम वासियों की समस्याओं को सुनते हुए मौके पर ही उनका निस्तारण किया गया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहने के निर्देश भी दिए।

नगर विधायक एवं प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने आज अपनी विधानसभा मुज़फ्फरनगर सदर के ग्राम जट मुझेड़ा में संत शिरोमणि रविदास जी धर्मशाला का शुभारम्भ करते हुए कहा कि संत गुरू रविदास जी एक महान संत थे और उन्होंने अपने जीवनकाल में समाज को जागरूक किया और हमेशा समाज को सही दिशा देने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि आज हमें संत गुरु रविदास जी महाराज द्वारा दी शिक्षाओं को जीवन में धारण करने की जरूरत है। हम सबको भी उनके दिखाए रास्ते पर चलकर समाज की भलाई में निरंतर आगे बढ़ना चाहिए और उनके सपनों को पूरा करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-नगरपालिका ने की टैक्स बढ़ाने की तैयारी


मंत्री कपिल देव ने भाजपा की केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धिया गिनाते हुए बताया कि भाजपा अपने जनहितैशी कार्याें के बल पर दुनिया सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 11 साल से भाजपा की सरकार है प्रदेश का नेतृत्व पिछले आठ साल से योगी आदित्यनाथ कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में देश में ऐतिहासिक प्रगति हुई है। उन्होंने कहा कि आज अगर सरकार एक रुपय भी देश के आम आदमी कि लिये भेजता है तो वह पूरा एक रुपया लाभार्थी को मिलता है। आज बिचौलियों का खेल ख़त्म हो गया है। यह जनधन खातों की मदद से संभव हो पाया। उन्होंने कहा कि देश में अटकाने, भटकाने और लटकाने की संस्कृति खत्म कर दी है। अब जो काम शुरू किए जाते हैं, वे निर्धारित समय में पूरे भी किए जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  बीआईटी में सीएम योगी का हैलीपेड और मंच बनाने में खर्च हो गए 1.11 करोड़

मंत्री कपिल देव ने बताया कि योगी सरकार प्रदेश में जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अपराध और अपराधियों की कमर तोड़ रही है। यूपी पुलिस जहां एक तरफ सीधा मुकाबला करते हुए अब तक 250 से अधिक बदमाशों को ढेर कर चुकी है, वहीं बड़ी संख्या ऐसे अपराधियों की भी है, जिन्हें न्यायालय में पुलिस की प्रभावी पैरवी से बेदम कर दिया गया है। यूपी पुलिस का अभियोजन निदेशालय इसमें अहम रोल अदा कर रहा है। पिछली सरकारों में जहां अभियोजन निदेशालय हाशिये पर रहता था, वहीं योगी सरकार ने इसे खास तरजीह दी है। इसके बाद मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर उनके निस्तारण के लिए मौके पर अधिकारियो से वार्ता की तथा ग्रामीणों की समस्याओ का निस्तारण कराया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष हरेंद्र पाल, जितेंद्र कुच्छल, मास्टर चन्द्रवीर, डा. महावीर सिंह, पूर्व प्रधान अरविन्द चौधरी, अमित पाल, रामदा, आनंद सैनी, मित्तर सैन, नमिष चंदेल व गणामान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  पालिका के टैक्स विभाग से जारी कर दिया फर्जी किरायेदारी सर्टिफिकेट

Also Read This

नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने फीता काटकर किया निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का उद्घाटन

मेरठ रोड पर कुंजबिहारी अग्रवाल के लायंस आई सेंटर पर आयोजित शिविर से सैकड़ों मरीजों को मिला लाभ मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में मेरठ रोड स्थित केशवदास शांति देवी लायंस चैरिटेबल ट्रस्ट के लायंस आई सेंटर में बुधवार को निःशुल्क नेत्र जांच एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने मुख्य अतिथि के रूप में फीता काटकर किया। इस अवसर पर आई सेंटर के संस्थापक और शिविर आयोजक कुंजबिहारी अग्रवाल और संयोजक डॉ. अनुराधा वर्मा ने मुख्य अतिथि, अन्य अतिथियों, चिकित्सकों और नेत्र रोगियों का स्वागत किया। शिविर में अनुभवी नेत्र विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. अशोक कुमार सैनी द्वारा मरीजों की आंखों की

Read More »