बिजनौर में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने की कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने मंगलवार को अपने भ्रमण के दौरान विदुर सभागार, बिजनौर में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान मंत्री ने केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस समीक्षा बैठक में मंत्री कपिल देव अग्रवाल द्वारा लाभार्थियों को योजनाओं के अंतर्गत विभिन्न लाभ भी वितरित किए गए। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत चयनित लाभार्थियों को सम्मानपूर्वक घरों की चाबियाँ सौंपी गईं। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अंतर्गत युवाओं को आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ाते हुए 5 लाख रुपये के चेक वितरित किए गए। दिव्यांगजनों को सहायक ट्राईसाइकिल प्रदान कर उन्हें सम्मानजनक जीवन जीने के लिए प्रोत्साहित किया गया। श्रम विभाग की योजनाओं के अंतर्गत श्रमिकों को 55,000 तक की आर्थिक सहायता दी गई।कृकृषि विभाग द्वारा किसानों को उन्नत खेती हेतु 4 लाख रुपये की धनराशि के चेक सौंपे गए।

इसे भी पढ़ें:  सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, देवबन्द के प्रागंण में स्थापित 50 बेड अस्पताल एवं नये ओ०पी०डी० कक्ष का कुंवर ब्रजेश सिंह,


समीक्षा बैठक में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास की भावना के अनुरूप हर पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुँचना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुँचाना है। इसे धरातल पर उतारना ही हमारी प्राथमिकता है। समीक्षा बैठक के दौरान विधान परिषद सदस्य सत्यपाल सिंह सैनी, विधायकगण अशोक राणा, सुची चौधरी, मनोज पारस, राम अवतार सैनी, जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप, भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान समेत जिलाधिकारी जसमीत कौर व अनेक विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  बुलडोजर बाबा के राज में बदमाश बेखौफः सरकारी चकरोड पर कब्जा, वीडियो वायरल

पाइप पेयजल परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया

राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बिजनौर के ग्राम चौकपुरी में पाइप पेयजल परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया और कार्य की प्रगति व गुणवत्ता का जायज़ा लिया। इसके पश्चात उन्होंने विकासखंड हल्दौर स्थित कंपोजिट विद्यालय अमहेड़ा का दौरा किया।


विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति, शिक्षा व्यवस्था और मध्याह्न भोजन योजना की स्थिति की गहन जांच की गई। मंत्री ने स्वयं बच्चों के साथ बैठकर भोजन ग्रहण कर भोजन की गुणवत्ता की प्रत्यक्ष जांच की। उन्होंने संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चों को स्वच्छ और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है, जो सरकार की प्राथमिकताओं में शिक्षा और पोषण की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। राज्यमंत्री ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

इसे भी पढ़ें:  ऑनर किलिंग में गर्दन काटकर बेटी को उतारा मौत के घाट

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  ट्रांसपोर्ट नगर में मारा छापा, डेढ़ करोड़ की 560 क्विंटल सुपाड़ी

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »