सरकार की सौगात-मंत्री कपिल देव ने दिखाई वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी

मुजफ्फरनगर। प्रदेश सरकार में मंत्री, मुजफ्फरनगर से विधायक कपिल देव अग्रवाल द्वारा रविवार की सुबह अपने प्रभार वाले जनपद हापुड़ में वन्दे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का स्टॉप स्वीकृत होने के बाद प्रथम बार आगमन पर हरी झंडी दिखाकर वन्दे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को रवाना किया।

बता दें कि पिछले माह रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव को पत्र लिख कर मेरठ से लखनऊ तक चलने वाली गाड़ी संख्या 22489/22490 वन्दे भारत एक्सप्रेस का विस्तारीकरण अयोध्या धाम को जोड़ते हुए वाराणसी तक करने का आग्रह किया था। जिसे रेल मंत्री ने स्वीकृत किया था, रविवार को उसी उपलक्ष्य में मंत्री कपिल देव ने हापुड़ स्टेशन पर अपने पहले सफर के लिए पहुंची वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रविवार को प्रातः 7.20 पर जब वंदे भारत हापुड़ स्टेशन पर रुकी तो लोगों के चेहरे पर अद्भुत खुशी के भाव थे।

इसे भी पढ़ें:  शुकतीर्थ का कायाकल्प करने में जुटे डीएम उमेश मिश्र


मंत्री कपिल देव ने कहा कि रेल विभाग देश की रीढ़ की हड्डी है, यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में चहुंओर विकास के कार्यक्रम लगातार चल रहे है। अब मेक इन इंडिया के अंतर्गत वंदे भारत जैसी अत्याधुनिक ट्रेन पूरी तरह भारत में ही स्वनिर्मित है। अब वंदे भारत ट्रेन मेरठ से चलकर अयोध्या धाम होते हुए वाराणसी तक जाएगी। मंत्री कपिल देव ने रेल मंत्री का आभार प्रकट करते हुए बताया की अब तक जनपद मुज़फ्फरनगर, मेरठ, बागपत, शामली, हापुड़ के यात्रियों को अयोध्या धाम व वाराणसी तक जाने के लिए दिल्ली से रेल की सुविधा लेनी पडती थी। जो अब मेरठ से ही सीधे वाराणसी तक जा सकते है। इस अवसर पर सांसद अरुण गोविल, सांसद अतुल गर्ग, जिलाध्यक्ष नरेश तोमर, विधायक विजयपाल आढ़ती, विधायक हरेंद्र तेवतिया, अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  सनातन का उपहास, बाबर की तारीफ, ये कहकर फंस गया अब्दुल

Also Read This

पुलिस ने किसान नेता को किया हाउस अरेस्ट, किसान संगठनों में नाराजगी

मुजफ्फरनगर। किसान राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। चौधरी शाह आलम को प्रशासन द्वारा अंबा विहार स्थित उनके आवास पर हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई खालापार थाना पुलिस द्वारा की गई है, जिसके बाद क्षेत्र में हलचल तेज हो गई। हाउस अरेस्ट की सूचना मिलते ही किसान संगठनों में नाराजगी देखी जा रही है। समर्थकों का कहना है कि यह कदम किसानों और मजदूरों की आवाज को दबाने का प्रयास है। इस मामले को लेकर किसान नेताओं ने स्पष्ट कहा है कि गिरफ्तारियों से आंदोलन कमजोर नहीं होगा, बल्कि और मजबूत होगा। चौधरी शाह आलम ने भी संदेश दिया कि

Read More »

कोयले से लदा कंटेनर पलटा, मलबे में दबकर कई लोगों के अंग-भंग, दो शव बरामद

  छिबरामऊ- भाऊलपुर चौराहे पर रविवार सुबह कोयले से लदा कंटेनर पलटने से बड़ा हादसा हो गया। मलबे के नीचे दबे दो लोगों के शव निकाले गए हैं, जबकि रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी है। कन्नौज जिले के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में तालग्राम रोड पर भाऊलपुर चौराहे के पास रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जब कोयला लदा एक कंटेनर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में कई लोगों के कंटेनर के नीचे दबने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे की चपेट में आने से कई बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं। मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने राहत और

Read More »

मुजफ्फरनगर में घरेलू हत्याकांड, पत्नी को मारकर पति भागा

मुजफ्फरनगर के छपार थाना क्षेत्र के सिम्भालकी गांव में शनिवार देर रात एक महिला की हत्या का मामला सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मुजफ्फरनगर पत्नी हत्या मामले में पुलिस का कहना है कि गांव के पूरन सिंह उर्फ पिंटू ने अपनी पत्नी सविता पर हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगा दी गई हैं। इसे भी पढ़ें:  खट्टा-मीठा बजट–उद्योग जगत हुआ निराशा, किसानों की भी टूटी आसपुलिस के मुताबिक घटना की सूचना 11/12 अप्रैल 2026 की रात डायल 112 पर

Read More »

खतौली के श्री कुन्दकुन्द जैन इंटर कॉलेज में सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान

खतौली स्थित श्री कुन्दकुन्द जैन इंटर कॉलेज में सेवा निवृत्त अध्यापकों के सम्मान में एक भावुक और गरिमामय समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में इस वर्ष सेवा निवृत्त हुए रामकुमार पुंडीर, सुधीर कुमार पांडेय और अजय जैन को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही विद्यालय से पूर्व में सेवा निवृत्त हो चुके कई अध्यापकों का भी सम्मान किया गया। समारोह में बिजेन्द्र कुमार, कामेश्वर, आदीश जैन, राजपाल, ऋषिपाल और विमला को भी मंच पर सम्मान दिया गया। कार्यक्रम का माहौल पूरे समय आत्मीय बना रहा और विद्यालय परिवार ने अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रकट की। इस सम्मान समारोह की अध्यक्षता प्रबन्ध समिति के पूर्व प्रबन्धक राजीव जैन

Read More »

सीकरी में पटाखों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों में जमकर मारपीट

तेज धमाकों से पशु बिदके, विरोध करने पर हमला, तीन लोग घायल, पुलिस जांच में जुटी मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के मोरना क्षेत्र के गांव सीकरी में शादी समारोह के दौरान पटाखे छोड़ने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। तेज आवाज से पशुओं के बिदकने पर हुए विरोध के बाद दो पक्ष आमने-सामने आ गए, जिसमें कई लोग घायल हो गए। मोरना ब्लॉक के गांव सीकरी में शुक्रवार शाम उस समय तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई, जब एक शादी के वलीमा कार्यक्रम के बाद पटाखे चलाने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते यह विवाद बढ़कर मारपीट में बदल गया। जानकारी

Read More »