मंत्री कपिल देव ने सुलझाया ओम पैराडाइस जल निकासी का मसला

मुजफ्फरनगर। जानसठ रोड पर पॉश कालोनी ओम पैराडाइस की बरसों से चली आ रही जल निकासी की समस्या का आज आखिरकार विकास नीति के सहारे समाधान होता नजर आया। प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने शनिवार को ओम पेराडाइस की जल निकासी के स्थाई समाधान के लिए नाला निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत करते हुए आभार भी प्रकट किया।

बता दें कि जानसठ रोड स्थित ओम पैराडाइस पॉश कालोनी में रह रहे परिवारों के लिए जल निकासी बड़ी समस्या बनी हुई थी। कालोनी विकसित होने के साथ ही कालोनी से ड्रेन का उचित प्रबंधन नहीं किया गया, जिससे रोजमर्रा की जरूरत के पानी के साथ ही बारिश के पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं होने से यहां रह रहे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। कालोनी का पानी मुख्य द्वार और सड़क पर भरा होने के कारण आवागमन में भी दिक्कत हो रही थी। पिछले दिनों स्थानीय लोगों ने मंत्री कपिल देव अग्रवाल के समक्ष इस समस्या को रखा। वो खुद भी समस्या को धरातल पर जानने के लिए ओम पैराडाइस पहुंचे थे और तत्काल ही एमडीए के सचिव आदित्य प्रजापति और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को मौके पर बुलाकर ही लोगों की समस्या को उनके सामने रखते हुए जल निकासी के लिए उचित प्रबंधन करने के निर्देश दिये थे।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पेयजल पुनर्गठन योजना में जल निगम को भूमि नहीं दे रही पालिका

बाद में मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण से जल निकासी के लिए नाला निर्माण का प्रस्ताव भी मंत्री कपिल देव द्वारा मांगा गया और उसको शासन से स्वीकृति दिलाई गई। बजट स्वीकृत होने के उपरांत शनिवार को प्रदेश सरकार के मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ओम पैराडाइस पहुंचे और वहां से सहावली नाले तक एक नये नाले का निर्माण कराये जाने के कार्य का नारियल फोड़कर शिलान्यास किया। इस दौरान स्थानीय नागरिकों ने मंत्री कपिल देव का स्वागत करते हुए समस्या के समाधान के लिए उनका आभार प्रकट किया। उन्होंने मौके पर ही एमडीए सचिव आदित्य प्रजापति को निर्देश दिये कि वो समय से इस कार्य को पूर्ण करायेंगे।

इसे भी पढ़ें:  मंसूरपुर में हाईवे पर हादसा, बाइक सवार की मौत


मीडिया कर्मियों से बातचीत में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि करीब 11 साल पहले जानसठ रोड पर ओम पैराडाइस हाउसिंग सोसायटी को विकसित किया गया था। यहां पर रिहाइश के दौरान कालोनी बनाने में जल निकासी के प्रबंधन पर ध्यान नहीं दिया गया, तभी से लोग जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण परेशानी चल रहे थे। ये समस्या सामने आई तो इसके समाधान के लिए हमने प्रयास किये और आज करीब 60 लाख रुपये की लागत से ओम पैराडाइस से सहावली मोड़ तक नाले का निर्माण कार्य कराया जायेगा, जिसका आज विधिवत शिलान्यास किया गया है। करीब दो माह में नाला बन जायेगा। ओम पैराडाइस में करीब 80 फ्लैट में परिवार निवास कर रहे हैं। इनका रोजमर्रा का पानी यूं ही सड़क और गडढ़ों में भरता रहता था। 11 साल से ही लोग परेशान थे। मकानों के पानी को खपाने के लिए कालोनी में गडढ़े कर रखे थे। पिछले दिनों यहां साइकिल से जाती एक बच्ची भी गडढे में गिर गई थी, हादसे में बच्ची की मौत हो गई थी। लोगों ने अधिकारियों और शासन तक अपनी समस्या पहुंचाई, लेकिन मंत्री कपिल देव के प्रयासों से यह समाधान होने पर सोसायटी के पदाधिकारियों और सभी परिवारों ने आभार जताया। इस दौरान मुख्य रूप से ओम पैराडाइस हाउसिंग सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. एनबी नथानी, नीरज गोयल सचिव, गोपाल चौधरी कोषाध्यक्ष, जीत पुण्डीर उपाध्यक्ष, अजय अग्रवाल, सुधांशु अग्रवाल, संदीप सिंघल, बीबी कुच्छल, अलका सिंघल, उषा नथानी, सविता अग्रवाल, ईशा कुच्छल, सरोज सिवाच आदि लोगों ने मंत्री कपिल देव के प्रयासों की सराहना की गई।

इसे भी पढ़ें:  जन आक्रोश रैली में महिलाओं को होगी भागीदारीः पूनम

Also Read This

यूपी में फरवरी में बढ़ती गर्मी पर मौसम विभाग की चेतावनी

यूपी में फरवरी में बढ़ती गर्मी ने लोगों को समय से पहले ही तपिश का अहसास करा दिया है। प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है, जबकि हमीरपुर में पारा 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने की चेतावनी जारी की है। तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण दोपहर में बाहर निकलना चुनौतीपूर्ण हो गया है। ऊनी कपड़े अलमारी में रखे जा रहे हैं और घरों में पंखे फिर से चलने लगे हैं। मौसम विभाग की चेतावनी: और बढ़ेगी तपिश यूपी में फरवरी में बढ़ती गर्मी को लेकर आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र,

Read More »
सुप्रीम कोर्ट द्वारा हिमाचल प्रदेश में पर्यावरणीय संकट पर जताई गई चिंता, जजों की टिप्पणी और बाढ़-भूस्खलन से प्रभावित पहाड़ी इलाका।

एनसीईआरटी की किताब में न्यायपालिका पर आपत्तिजनक सामग्री, किताबें वापस लेने के निर्देश

एनसीईआरटी की किताब में न्यायपालिका पर आपत्तिजनक सामग्री को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। गुरुवार को हुई सुनवाई में भारत के प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने इसे “गहरी और सोची-समझी साजिश” करार देते हुए जांच के निर्देश दिए। कोर्ट ने सभी प्रतियां वापस लेने और दो सप्ताह में अनुपालन रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश दिया है। स्कूल शिक्षा पाठ्यक्रम के लिए जिम्मेदार एनसीईआरटी ने वेबसाइट से पुस्तक हटाने के कुछ घंटों बाद ही उसका वितरण भी रोक दिया। संस्था ने ‘अनुचित सामग्री’ के लिए माफी मांगते हुए कहा है कि संबंधित पुस्तक को उपयुक्त अधिकारियों के परामर्श से फिर से लिखा जाएगा। क्या है पूरा मामला? एनसीईआरटी की

Read More »

1 मार्च से लागू होगा सिम-बाइंडिंग नियम, WhatsApp पर असर

1 मार्च 2026 से सिम-बाइंडिंग नियम लागू होगा, जिसके तहत WhatsApp समेत सभी प्रमुख मैसेजिंग ऐप्स को एक्टिव सिम से जुड़े रहना अनिवार्य होगा। सरकार ने साफ कर दिया है कि इस नियम में कोई ढील नहीं दी जाएगी और कंपनियों को इसे हर हाल में लागू करना होगा। यह कदम डिजिटल सुरक्षा मजबूत करने और साइबर अपराध पर रोक लगाने के उद्देश्य से उठाया गया है। क्या है सिम-बाइंडिंग नियम और क्यों जरूरी? सिम-बाइंडिंग नियम के तहत जिस मोबाइल नंबर से आपने WhatsApp अकाउंट बनाया है, वही सिम आपके फोन में लगातार एक्टिव रहनी चाहिए। अगर सिम हटाई जाती है, बंद हो जाती है या दूसरे फोन में डाल

Read More »
शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करते श्रद्धालु

शुक्रवार के दिन करें ये उपाय, घर में होगा धन का आगमन

हिंदू धर्म में शुक्रवार का दिन धन, ऐश्वर्य और सुख-समृद्धि की अधिष्ठात्री देवी मां लक्ष्मी को समर्पित माना गया है। धार्मिक शास्त्रों में वर्णित है कि यदि इस दिन श्रद्धा और नियमपूर्वक पूजा-उपासना की जाए तो जीवन से दरिद्रता दूर होती है और आर्थिक स्थिति में स्थिरता आती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्रवार का संबंध शुक्र ग्रह से है, जो भौतिक सुख-सुविधाओं और वैभव का कारक माना जाता है। इसलिए इस दिन मां लक्ष्मी की आराधना करने से न केवल धन लाभ होता है, बल्कि परिवार में प्रेम, शांति और सौहार्द भी बढ़ता है। मां लक्ष्मी को ऐसे करें प्रसन्न माना जाता है कि मां लक्ष्मी का वास वहीं

Read More »
होलिका दहन 2026 की पूजा करते श्रद्धालु

होलिका दहन 2026: जानें सही नियम और शुभ मुहूर्त

होलिका दहन 2026 फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाएगा। यह पर्व केवल रंगों की होली का आरंभ नहीं है, बल्कि बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक भी है। धार्मिक मान्यता के अनुसार भक्त प्रह्लाद की अटूट भक्ति और भगवान विष्णु के नरसिंह अवतार की कृपा से होलिका अग्नि में भस्म हो गई और प्रह्लाद सुरक्षित रहे। इसी घटना की स्मृति में होलिका दहन किया जाता है। होलिका की अग्नि को पाप, रोग और नकारात्मक ऊर्जा के नाश का प्रतीक माना जाता है। इस दिन श्रद्धा और विधि-विधान से पूजन करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। तिथि और शुभ मुहूर्त वैदिक पंचांग के अनुसार 2

Read More »

होली पर बिजली कटौती नहीं, सरकार का बड़ा फैसला

होली पर बिजली कटौती नहीं करने का निर्णय लिया गया है। त्योहार को देखते हुए राजधानी समेत प्रदेश में अब सुधार कार्य के नाम पर बिजली बंद नहीं की जाएगी। केवल कोई बड़ी फॉल्ट आने पर ही आपूर्ति रोकी जाएगी और वह भी उच्च अधिकारियों की अनुमति से बाजारों और घरों में कामकाज प्रभावित होने की शिकायतों के बाद यह अहम फैसला लिया गया है। होली पर बिजली कटौती नहीं, सुधार कार्य स्थगित गोमतीनगर के विपिनखंड उपकेंद्र क्षेत्र में 25 फरवरी से 10 मार्च तक 14 दिनों के लिए सुबह 10 से शाम 6 बजे के बीच चार बार बिजली बंद करने की जो योजना बनाई गई थी, उसे अगले

Read More »