MUZAFFARNAGAR-गरीब ई-रिक्शा वालों से हर दिन हुई 26 हजार से ज्यादा की वसूली

मुजफ्फरनगर। होली और इसके बाद अब ईद की तैयारियों को लेकर बाजार गुलजार है। घरों में बड़ों से लेकर बच्चों तक में खरीदारी का जोर है तो त्यौहारों की खुशियों को दोगुना करने के लिए परिवार के कमाऊ पूतों पर कमाने का दबाव भी बन रहा है। ऐसे में कुछ गरीब परिवारों के लोग भी दिन रात मेहनत कर कम से कम बच्चों के त्यौहारों को खुशी की चकाचौंध से भरने के प्रयास में जुटे हैं, लेकिन होली और ईद के त्यौहारों वाले फरवरी और मार्च माह के अब तक के 30 दिन गरीब ई रिक्शा चालकों पर भारी पड़े हैं। अपने अपने परिवारों में त्यौहारों की खुशियों को दोगुना करने के प्रयासों में जुटे इन ई रिक्शा चालकों से यातायात पुलिस ने हर दिन 26 हजार रुपये से ज्यादा वसूल करते हुए अपनी झोली भरी है। ई रिक्शा चलाने वाले इसे गरीबों पर आर्थिक और मानसिक अत्याचार बताते हुए अपनी समस्या रख रहे हैं तो 30 दिनों में ई रिक्शा चालकों से 7.89 लाख रुपये का जुर्माना वसूलकर एसपी यातायात अतुल चौबे के नेतृत्व में पुलिस टीम अपना सीना चौड़ा कर रही है। टीम का दावा है कि इस कार्यवाही से शहर में जाम लगने की समस्या को समाप्त करने में बड़ी मदद मिली है। ई रिक्शा चलाने वालों के लिए कार्यवाही का यह हंटर पूरे करंट के साथ अभी कहर बरपाने के लिए जारी रखा जायेगा।

इसे भी पढ़ें:  छतेला गांव में सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण किया ध्वस्त

पिछले कई महीनों से यातायात पुलिस जनपद में ई रिक्शा चालकों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही कर रही है। यातायात सुधार के लिए केवल और केवल गरीब ई रिक्शा चालक ही पुलिस के निशाने पर हैं। पिछले 30 दिनों में ई रिक्शा चालकों के खिलाफ की जाने वाली कार्यवाही का विवरण आंकड़ों सहित यातायात पुलिस के द्वारा अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जारी किया है। इसमें एसपी यातायात अतुल कुमार चौबे की ओर से बताया गया है कि जनपद मुजफ्फरनगर में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री अभिषेक सिंह के निर्देशन में लगातार कार्यवाही की जा रही है। इस कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल कुमार चौबे के नेतृत्व में मुजफ्फरनगर यातायात पुलिस द्वारा बड़ा अभियान चलाया गया। इसमें 22 फरवरी से 22 मार्च तक विगत एक माह में मुजफ्फरनगर यातायात पुलिस द्वारा 445 ई-रिक्शाओं के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही करते हुए ई रिक्शा चालकों से 7 लाख 89 हजार रूपये बतौर जुर्माना वसूल कर राजकोष में जमा कराया गया है और यह कार्यवाही वसूली है।

पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल कुमार चौबे

यातायात पुलिस का यह आंकड़ा देखा जाये तो फरवरी और मार्च के अभियान के बीते इन 30 दिनों में यातायात पुलिस के द्वारा इन गरीब ई रिक्शा चालकों से 26 हजार 300 रुपये प्रतिदिन वसूल किये गये हैं, जो वास्तव में यातायात पुलिस की एक बड़ी उपलब्धि भी कही जा सकती है। भले ही इनमें से कुछ ई रिक्शा चालकों के घरों का चूल्हा यातायात पुलिस के जुर्माने की रकम अदा करने में बुझ गया हो, लेकिन यातायात पुलिस बड़ी वसूली के लिए सीना चौड़ा कर अपना महिमा मंडन करने में जुटी है। एसपी यातायात अतुल चौबे का कहना है कि अवैध रूप से निर्मित व नाबालिग बच्चों द्वारा चलायी जा रही ई-रिक्शाओं की रोकथाम के साथ ही यात्री सुरक्षा के दृष्टिगत ई-रिक्शा पर चालक का विवरण नाम, पिता का नाम, पूरा पता एवं मोबाइल नम्बर पीले रंग पर काले रंग से अंकित कराये जाने की कार्यवाही भी लगातार की जा रही है। उनका दावा है कि यातायात पुलिस की इस सख्त कार्यवाही से शहर क्षेत्र में जाम की समस्या को कम करने में सहयोग मिला है। यातायात पुलिस द्वारा दिये गये निर्देशों का आमजनमानस, व्यापारी बन्धुओं एवं ई-रिक्शा चालकों द्वारा भी पूर्ण सहयोग किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  बसेडा में बोरे में बंद मिला लापता मासूम सैफ का शव

व्यापारियों को अतिक्रमण की खुली छूट, गरीबों से मची वसूली की लूट

मुजफ्फरनगर। शहर में यातायात सुधर चुका है, ये हम नहीं कह रहे बल्कि यह दावा जनपद की उस यातायात पुलिस ने किया है, जो शहरी क्षेत्र में ही 445 ई रिक्शा चालकों से खून पसीने की कमाई से 7.89 लाख रुपये जुर्माना राशि के रूप में वसूल करने का बड़ा काम कर अपनी पीठ थपथपाने का काम कर रही है। शहर में जाम केवल ई रिक्शा के चालकों के द्वारा किया जा रहा है। इसके अलावा और कुछ भी यातायात पुलिस मुखिया को नजर नहीं आ रहा है। सड़कों पर अवैध रूप से खड़े किये जाने वाले ठेले, रेहडे और पटरी दुकानों को नहीं देखा जा रहा है, यहां तक दुकान के बाहर सड़क पर ही अस्थाई अतिक्रमण कर दूसरी दुकान चलाने वाले व्यापारी भी पुलिस को नजर नहीं आ रहे हैं। शहरी यातायात संवारने के लिए कुंती पुत्र अर्जुन बनी यातायात पुलिस और उसके गांडीव के तीर को चिड़िया की आंख की भांति इस समस्या की जड़ केवल ई रिक्शा ही नजर आ रही है और इसके लिए लक्ष्य भेदने को पुलिस कर्मी ताबड़तोड़ तीर चलाने में जुटे हैं। भले ही इसके लिए अतिक्रमण कर रहे व्यापारियों को पुलिस का मौन समर्थन मिल रहा हो। शिव चौक के पास ही गोल मार्किट में अतिक्रमण को छेड़ने के लिए किसी में साहस नहीं है। हिन्दूवादी संगठन ने इसके लिए आवाज उठाई तो उसको भी दबा दिया गया। भगत सिंह रोड पर व्यापारियों का अतिक्रमण किसी से छिपा नहीं। झांसी रानी पर अतिक्रमण हटवाने के लिए किसी के पास कोई सोच या कार्ययोजना नहीं है। यातायात पुलिस का यह रवैया गरीब परिवारों के लिए रोजी रोटी का संकट खड़ा कर रहा है। 

इसे भी पढ़ें:  यूपी में 20 हजार+ आउटसोर्स भर्ती का रास्ता साफ: 426 करोड़ बढ़ा बजट, 16 हजार न्यूनतम वेतन और आरक्षण लागू

Also Read This

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »

पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर मंत्री कपिल देव ने की सभासदों के साथ मीटिंग

13 अप्रैल की सीएम योगी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प, कहा-जनता और कार्यकर्ताओं में है उत्साह मुजफ्फरनगर। आगामी 13 अप्रैल को प्रस्तावित जनसभा और स्मारक अनावरण कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने व्यापक रणनीति तैयार करते हुए जनसंपर्क अभियान को गति देने का निर्णय लिया है। रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने नई मंडी पटेल नगर स्थित नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित किया। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता

Read More »

सांसद हरेन्द्र मलिक ने विधायक पुत्र के साथ दिव्यांगों को बांटी ट्राई साइकिल

सपा सांसद ने कहा कि हमें मुख्यमंत्री योगी और जयंत के स्वागत का प्रशासन ने नहीं दिया अवसर मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में दिव्यांगजनों को बैटरी चालित ट्राई साइकिल वितरित की गईं। इस दौरान जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशी दिखी, वहीं कार्यक्रम में सियासी बयानबाजी भी सामने आई। यह कार्यक्रम सपा सांसद हरेंद्र मलिक के आवास पर आयोजित किया गया था। गुलशन पॉलीओल्स लिमिटेड के सहयोग से लगभग 10 दिव्यांगजनों को ये ट्राई साइकिलें दी गईं। लाभार्थियों ने इस पहल को अपने लिए बड़ी सहूलियत बताया। इसे भी पढ़ें:  जन्मोत्सव पर आकर्षक बैंडबाजों और मनोरम झांकियों के साथ निकाली गई बाला जी महाराज की विशाल एवं भव्य शोभायात्रा, जय श्रीबाला जी

Read More »

मुजफ्फरनगर-लाइसेंसी राइफल से चली गोली, युवक की मौत

शहर के शाहबुद्दीनपुर रोड पर हुई घटना, परिवार में मचा कोहराम, पुलिस ने शव को कब्जे में लिया मुजफ्फरनगर। शहर के शाहबुद्दीनपुर रोड क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की जान चली गई। बताया जा रहा है कि युवक अपने परिवार की लाइसेंसी राइफल की सफाई कर रहा था, तभी अचानक गोली चल गई, और यह गोली उसका सिर भेद गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक युवक जिला पंचायत सदस्य का भतीजा बताया गया है। मामले में लाइसेंसी

Read More »