दून वैली पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया ‘मदर्स डे

 दून वैली स्कूल में आज बहुत ही हर्षोल्लास से मातृ दिवस मनाया गया । सर्वप्रथम विशेष प्रार्थना सभा मे कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के बच्चों ने मातृ वंदना, नृत्यों व स्किट के माध्यम से माँ की महत्ता प्रदर्शित की तत्पश्चात् कक्षा प्ले व नर्सरी की माताओं के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया । मातृ शक्ति के रूप में कक्षा प्ले व नर्सरी की सभी माताएँ उपस्थित रहीं ।

कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि श्रीमती शिखा सिंह जी, विद्यालय की मैनेजर श्रीमती सुमन सिंघल जी, प्रधानाचार्या डा॰ सीमा शर्मा जी, क्वालिटी डायरेक्टर श्रीमती अर्चना शर्मा जी एवं उप-प्रधानाचार्या श्रीमती तनुज कपिल जी व कोऑर्डिनेटर श्रीमती रत्ना अरोरा जी व श्रीमती हरजीत कौर जी ने माँ सरस्वती जी के चित्र के समक्ष पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्जवलन से किया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-10वीं में दिशा और दिव्यांशी, 12वीं में अवनी बनीं जिला टॉपर

विद्यालय परिवार के सबसे नन्हें छात्रों ने अपनी भावभीनी नृत्य प्रस्तुति से वातावरण को करतल ध्वनियों से ओत-प्रोत कर दिया। ‘मी एंड मॉम’ कार्यक्रम के अंतर्गत माताओं ने अपने बच्चों के साथ मंत्रमुग्ध कर देने वाली नृत्य प्रस्तुति दी ।

तत्पश्चात् सभी मदर्स ने रैंप वॉक कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया साथ ही हाथों के जरिए अपने बच्चे की पहचान बताने तथा केवल आंखें देखकर अपने बच्चों को पहचानने का प्रयास अत्यंत रोमांचक था ।

सभी मदर्स ने तरह-तरह मनोरंजक गेम्स में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया एवं विभिन्न रुचिकर पहेलियों व प्रश्नों के उत्तर दिये ।

इसे भी पढ़ें:  व्यापारियों की समस्याओं को लेकर अपर पुलिस महानिदेशक से मिले कृष्ण गोपाल

स्कूल की प्रधानाचार्या डा॰ सीमा शर्मा जी ने सभी माताओं को संबोधित करते हुए कहा कि केवल मातृ-शक्ति ही अपने बच्चों को चरित्रवान, गुणवान व विद्वान बना सकती है और इस प्रकार के कार्यक्रम के आयोजन का उद्देश्य अपनी मातृ-शक्ति को विद्यालय परिवार की ओर से सैल्यूट है ! नमन है ! जो अपने नौनिहालों को संस्कारी बनाकर राष्ट्र निर्माण में अपना अभूतपूर्व योगदान देती हैं ।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में नेत्र एवं मानसिक रोग चिकित्सा शिविर में 103 रोगियों का उपचार

कार्यक्रम का संचालन श्रीमती राजश्री तथा अदिति वर्मा ने सफलता पूर्वक किया ।

Also Read This

पीएम मोदी बंगाल रैली में बड़ा हमला, बोले- बंगाल में अपराधियों को खुली छूट

कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित पीएम मोदी बंगाल रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तृणमूल कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में अपराधियों को खुली छूट मिली हुई है और बहन-बेटियों के खिलाफ दिल दहलाने वाले अपराध लगातार सामने आ रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्य में विकास योजनाओं को भी राजनीतिक कारणों से प्रभावित किया गया है, जिससे गरीबों को उनका लाभ नहीं मिल पा रहा है।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा के समापन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। यह रैली पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा

Read More »

बिजनौर लापता छात्राएं हरिद्वार में मिलीं, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

बिजनौर लापता छात्राएं मामले में राहत भरी खबर सामने आई है। बोर्ड परीक्षा देने के बाद अचानक गायब हुई छह छात्राओं को पुलिस ने उत्तराखंड के हरिद्वार से सकुशल बरामद कर लिया। बरामदगी के बाद पुलिस ने सभी छात्राओं की काउंसलिंग कराई और परिजनों को पूरी जानकारी दी। इस घटना के बाद छात्राओं के परिजनों और क्षेत्र के लोगों में चिंता का माहौल बन गया था। बिजनौर के एक इंटर कॉलेज में गुरुवार को बोर्ड परीक्षा देने के बाद छह छात्राएं अचानक लापता हो गई थीं। गुरुवार रात से ही परिजनों ने छात्राओं की तलाश शुरू कर दी थी। शुक्रवार को परेशान परिजन चांदपुर थाने पहुंचे और घटना की सूचना देकर

Read More »

साफ्टवेयर इंजीनियर बना साधु, 15 साल पहले छोड़ गया था पत्नी और बच्चे, अचानक लौटा तो घरवाली ने कर दी पिटाई

मथुरा- मथुरा- बलदेव क्षेत्र में 15 साल पहले पत्नी और बच्चों को छोड़कर प्रेमिका के साथ रहने वाला युवक साधु के वेश में लौट आया। राया के मांट रेलवे क्रॉसिंग पर पत्नी ने उसे पकड़ लिया, जिसके बाद भीड़ ने कार का शीशा तोड़कर उसकी पिटाई कर दी और पुलिस उसे थाने ले गई। मथुरा के थाना बलदेव क्षेत्र में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। 15 साल पहले पत्नी और बच्चों को छोड़कर गया पति अचानक ही साधु के वेष में लौटा। सूचना मिलते ही पत्नी ने उसकी पीछा शुरू कर दिया। मांट रेलवे क्रॉसिंग पर उसे पकड़ लिया। इस दौरान पति की पिटाई कर दी। इस

Read More »