मौलाना अरशद मदनी को सांसद हरेन्द्र मलिक पेश की जीत की मिठाई

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ. संजीव बालियान के मुकाबले जीत दर्ज कराने वाले सपा के राष्ट्रीय महासचिव सांसद हरेन्द्र मलिक ने शनिवार को जमीयत उलमा ए हिन्द के अध्यक्ष मौलाना सैयद अरशद मदनी से देवबंद जाकर मुलाकात की और राजनीतिक हालातों पर चर्चा के साथ ही उनका आभार व्यक्त किया।

सपा के जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने बताया कि समाजवादी पार्टी गठबन्धन से मुजफ्फरनगर लोकसभा से नवनिर्वाचित सांसद हरेन्द्र मलिक जीत के बाद समाज के सभी वर्गों व विभिन्न संगठन के बड़े नेताओं से मिलकर समर्थन के लिए आभार व्यक्त कर रहे हैं। इसी क्रम में सपा गठबंधन के नवनिर्वाचित सांसद हरेंन्द्र सिंह मलिक द्वारा देवबंद में जमीयत उलेमा ए हिन्द के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना सैयद अरशद मदनी से मुलाकात की गई। मौलाना अरशद मदनी से मुलाकात के दौरान सपा सांसद हरेन्द्र मलिक ने उनको फूलों का एक गुलदस्ता भेंट करते हुए मिठाई पेश की ओर आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार इस गुलदस्ते में अनेक प्रकार के फूलों ने एक साथ आकर इसे एक खूबसूरत जोड़ देने का काम किया है, उसी प्रकार समाज के हर वर्ग ने उनकी जीत में मिलकर भूमिका निभाई है।

सांसद हरेंन्द्र मलिक द्वारा इस जीत को हिन्दू मुस्लिम एकता व समर्थन की बड़ी जीत बताते हुए मौलाना सैयद अरशद मदनी का आभार जताया गया। हरेन्द्र मलिक का मानना है कि उनकी जीत हिन्दू-मुस्लिम एकता की मजबूती का परिचायक है। इसमें सभी ने सहयोग किया है। सभी वर्गों और समुदाय के लोगों की भागीदारी रही है। उनकी जीत सर्वसमाज को मजबूती प्रदान करेगी। उन्होंने उनसे चर्चा में कहा कि किसान, मजदूर और नौजवान इस वक्त बड़े संकट में है, महंगाई बेरोजगारी व बढ़ते भ्रष्टाचार ने हर जाति वर्ग के विकास को रोक दिया है। सांसद हरेन्द्र मलिक ने कहा कि इन सब मुद्दों पर संसद में मजबूती से आवाज उठाई जाकर हर जाति वर्ग के पीड़ित को न्याय दिलाना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। इस दौरान मौ. आसिफ कुरैशी बुढ़ाना, युवा सपा नेता जुनैद रऊफ, प्रतिनिधि सलीम मलिक आदि भी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-टीबी ग्रस्त 5 बच्चों को सीएमओ ने लिया गोद

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  एंबुलेंस पर पलटा गिट्टी लदा ट्रक…

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »

पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर मंत्री कपिल देव ने की सभासदों के साथ मीटिंग

13 अप्रैल की सीएम योगी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प, कहा-जनता और कार्यकर्ताओं में है उत्साह मुजफ्फरनगर। आगामी 13 अप्रैल को प्रस्तावित जनसभा और स्मारक अनावरण कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने व्यापक रणनीति तैयार करते हुए जनसंपर्क अभियान को गति देने का निर्णय लिया है। रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने नई मंडी पटेल नगर स्थित नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित किया। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता

Read More »