टाउनहाल में बना महाराज अग्रसैन स्मारक तुड़वायेगी पालिका

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् मुख्यालय टाउनहाल परिसर में बनाया गया महाराजा अग्रसैन स्मारक ध्वस्त कराया जायेगा। पालिका प्रशासन ने इसकी तैयारी कर ली है। कई साल से स्मारक पर प्रतिमा स्थापना का इंतजार वैश्य समाज कर रहा है, लेकिन यहा प्रतिमा स्थापित नहीं हो पाई और अब यह स्मारक भी तोड़ा जा रहा है। इसके पीछे भव्य समारक बनाने की योजना है। इसके लिए पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आदेश पर निर्माण विभाग ने नया स्मारक बनवाने के लिए व्ययानुमान तैयार किया है, जिस पर तीन जून को प्रस्तावित बोर्ड बैठक में निर्णय लेने की संभावना है।

नगरपालिका परिषद् में महाराजा अग्रसैन का स्मारक पूर्व पालिका बोर्ड में तत्कालीन चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने गेट नम्बर एक पर निर्मित करवाया था। स्मारक बनकर तैयार हो गया था, लेकिन यहां पर प्रतिमा स्थापित करने के लिए शासन से अनुमति नहीं मिल पाई, कई बार पालिका प्रशासन की ओर से इस सम्बंध में रिपोर्ट भी शासन को भेजी गई, लेकिन वहां से कोई जवाब नहीं आने पर यह सपना अधूरा ही रह गया। इसी बीच वैश्य सभा की ओर से भी कई बार प्रतिमा स्थापित करने के लिए मांग उठाई गई, पर यह स्मारक आज भी विरान ही नजर आता है। अब इस स्मारक को तोड़ने के लिए पालिका प्रशासन ने कमर कस ली है।

तीन जून को प्रस्तावित पालिका बोर्ड बैठक के जारी एजेंडे में पालिका ने टाउनहाल के गेट नम्बर एक पर बने महाराजा अग्रसेन स्मारक को तोड़ने का प्रस्ताव शामिल किया है। इसके लिए 17 मई को पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने निर्माण विभाग को आदेश जारी किये थे। निर्माण विभाग के कार्यवाहक एई कपिल कुमार ने बताया कि चेयरपर्सन के आदेश के अनुसार गेट नम्बर एक के पास पूर्व में बनाये गये महाराजा अग्रसेन स्मारक प्लेटफार्म को तोड़ने और यहां पर महाराजा अग्रसैन की मूर्ति स्थापना के लिए नया आरसीसी प्लेटफार्म का निर्माण कराये जाने के लिए एजेंडा में प्रस्ताव लाया गया है। इस पर राज्य वित्त या पालिका बोर्ड फण्ड से बजट जारी किया जायेगा। इस नये प्लेटफार्म के निर्माण के लिए 14.37 लाख रुपये का व्ययानुमान निर्माण विभाग की ओर से तैयार किया गया है। बोर्ड में प्रस्ताव पारित होने के बाद इसके लिए विभागीय निविदा आमंत्रित की जायेंगी।

इसे भी पढ़ें:  मतांतरण के मास्टरमाइंड छांगुर के भतीजे के अवैध मकान पर चला बुलडोजर, 10 संपत्तियां चिह्नित

हम करायेंगे भव्य अग्रसेन स्मारक का निर्माणः मीनाक्षी स्वरूप

पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने बताया कि टाउनहाल के गेट नम्बर एक के बराबर में बना महाराजा अग्रसेन स्मारक प्लेटफार्म छोटा है, इसके लिए वहां पर भव्य स्मारक बनाने का निर्णय लिया गया है, जिससे वैश्य शिरोमणि महाराजा अग्रसेन की बड़ी प्रतिमा यहां स्थापित कराई जा सके। इसके लिए ही पुराने प्लेटफार्म को तोड़कर वहां पर नया स्मारक बनाने का काम हम करने जा रहे हैं। समाज और जनहित में यह निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही हमने कुछ और सौन्दर्यकरण के कार्यों को तीन जून की बैठक के लिए एजेंडे में शामिल किया है, उम्मीद है कि बोर्ड हमारे विकास और जनहित के निर्णयों पर अपनी सर्व सहमति प्रदान करेगा।

स्मारक तोड़ना सरकारी धन का दुरुपयोगः अंजू अग्रवाल

पूर्व पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने इस सम्बंध में कहा कि हमने अपने कार्यकाल में वैश्य शिरोमणि महाराजा अग्रसैन का खूबसूरत स्मारक बनवाने के लिए काम किया। इसके लिए सुन्दर प्लेटफार्म बनवाया गया, जिस पर टाउनहाल और मुख्य मार्ग दोनों ओर से जाने का रास्ता है। इस पर शासन से मंजूरी नहीं मिलने के कारण ही हम प्रतिमा स्थापित नहीं करा पाये। यदि अब इसको तोड़ा जा रहा है तो यह सरकारी धन और जनता के पैसे का दुरुपयोग है। ये नहीं होना चाहिए। पालिका का मौजूदा बोर्ड सर्व अधिकार रखता है, यदि बोर्ड यहां पर यह प्लेटफार्म तोड़कर महाराजा अग्रसेन स्मारक का ही निर्माण करा रहा है तो यह अच्छी बात है।

इसे भी पढ़ें:  सफाई के कारण हो रही पालिका की प्रशंसा, झूठी सूचना पर दौड़ा दी टीम

अस्पताल पर बंद कूड़ा घर के सौन्दर्यकरण पर खर्च होंगे 25 लाख

मुजफ्फरनगर नगरपालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप की पहल पर पालिका अब बंद कूड़ा डलावघर की सूरत भी बदलने जा रही है। इसके लिए पशु चिकित्सालय के बाहर बंद कराये गये कूड़ा डलावघर का सौन्दर्यकरण कार्य कराने की रूपरेखा तैयार की गई है। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आदेश पर निर्माण विभाग ने इसके लिए 25 लाख रुपये का व्ययानुमान तैयार किया है। इसको एक ग्रीन हब-पार्क के रूप में विकसित किये जाने की योजना है। बता दें कि फरवरी 2023 में शासन की योजना के अनुसार मुख्य मार्ग के कूड़ा डलावघर बंद कराने के लिए पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने कार्य कराया था, जिसमें यह डलावघर बंद कराया गया। ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि अस्पताल के पास विलोपित कूड़ा डलावघर का सौन्दर्यकरण कराये जाने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए 25 लाख रुपये खर्च करने की तैयारी है। बोर्ड मीटिंग में प्रस्ताव पास हुआ तो निर्माण विभाग टैण्डर आमंत्रित करेगा।

विवाद के कारण दो निर्माण कार्य निरस्त करने जा रही पालिका

मुजफ्फरनगर। सौन्दर्यकरण के दो कार्यों को लेकर बनी विवाद की स्थिति का समाधान कराने में पालिका प्रशासन विफल रहा है। विवाद लगातार बना रहने के कारण अब पालिका इन दोनों निर्माण कार्यों को निरस्त करने जा रही है। इसके लिए तीन जून की बोर्ड बैठक में अंतिम निर्णय होगा। पालिका के निर्माण विभाग से वार्ड 10 आर्यपुरी में बच्चा जेल के पास पालिका की भूमि का सौन्दर्यकरण कार्य का निर्णय लिया गया था। बोर्ड की सहमति उपरांत 14 अगस्त 2024 को निविदा स्वीकृत हुई। रजत गोयल ठेकेदार को 23 सितम्बर को वर्क ऑर्डर पालिका ने जारी किया था। ठेकेदार ने मौके पर कार्य प्रारम्भ किया तो मौहल्लेवासियों ने मौके पर आकर विरोध करते हुए कार्य बंद करा दिया था। ठेकेदार रजत ने 15 नवम्बर को इसके लिए पालिका के निर्माण विभाग को लिखित सूचना दे दी थी। पालिका ने कई बार विवाद का समाधान कराने का प्रयास किया, लेकिन करीब सात माह से यह विवाद कायम है।

इसे भी पढ़ें:  पेटीएम के नाम पर ठगी करने वाले तीन शातिर ठग गिरफ्तार

ढाई साल बाद भी नहीं लग पाये दो म्यूजिकल फाउंटेन

वार्ड 20 में स्थित पार्क में करीब ढाई साल पहले 396316 रुपये की लागत से दो छोटे म्यूजिकल फाउंटेन लगाने का कार्य मंजूर किया गया था। चयनित ठेकेदार फर्म इमवायर इन्फ्रा को पालिका ने 05 नवम्बर 2022 को वर्क ऑर्डर जारी कर दिया गया। ठेकेदार ने पार्क में काम शुरू किया तो मौहल्ले के लोगों ने इसका विरोध किया और तभी से विरोध कायम है। कार्यवाहक एई कपिल कुमार ने बताया कि सौन्दर्यकरण के दोनों कार्यों को पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने निरस्त करने के आदेश दिये हैं, जिस सम्बंध में बोर्ड मीटिंग में प्रस्ताव लाया गया है।  

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  मीरापुर-सुम्बूल की जीत के लिए गांव-गांव जा

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  स्वच्छता का संदेश लेकर निकली चेरपर्सन, मंत्री ने भी किया जागरुकफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  रालोद विधायक राजपाल और मदन भैया का बढ़ा कदइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार, जब सचिन ने

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  प्रशासन ने प्रत्याशियों को बताया, बदल गई मतदान की तिथिलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार, उसका वजन

Read More »