मुजफ्फरनगर-नगरपालिका में रूकी 3 हजार एलईडी लाइटों की खरीद

सहारनपुर। नगरपालिका परिषद् मुजफ्फरनगर में 3 हजार एलईडी लाइटों की खरीद के मामले को अनियमितता बरते जाने पर रोक दिया गया है। इसके साथ ही पथ प्रकाश विभाग के समस्त टैण्डरों को भी जांच पूरी होने तक स्थगित किया गया है। इस प्रकरण में मुजफ्फरनगर नगर पालिका में काम करने वाली कई फर्मों के ठेकेदारों द्वारा पांच बिन्दुओं पर की गई शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मंडलायुक्त ने जांच के आदेश जारी करने के साथ ही अपने स्तर से ही मुजफ्फरनगर एडीएम के नेतृत्व में तीन सदस्यीय समिति गठित करने के साथ ही वित्तीय अनियमिता से जुड़े गंभीर आरोपों के इस प्रकरण में प्रमुख सचिव नगर विकास को भी पत्र भेजा है। इसमें मुजफ्फरनगर पालिका की अधिशासी अधिकारी और एक अवर अभियंता पर गंभीर आरोप लगाये गए हैं, मंडलायुक्त ने जांच समिति से एक सप्ताह में रिपोर्ट मांगी है।

इसे भी पढ़ें:  अब वैश्विक बाजार में दस्तक देगा जिले का गुड़, ओडीओपी में मिला जीआई टैग

नगरपालिका परिषद् मुजफ्फरनगर में काम करने वाले कुछ ठेकेदारों ने मंडलायुक्त से पथ प्रकाश विभाग में निकाले गये टैण्डरों और एलईडी लाइटों की खरीद में मनमाने ढंग से कार्य करने का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। इसमें आरोप है कि नगर पालिका को करीब दो करोड़ रुपये की क्षति की गई। आरोप लगाते हुए इसके लिए अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह और पथ प्रकाश प्रभारी अवर अभियंता जितेन्द्र कुमार के खिलाफ जांच कराये जाने की मांग को लेकर प्रार्थना पत्र दिया था। इसमें 3 हजार एलईडी लाइटों को खरीदने के लिए निकाले गये टैण्डर में अनियमितता के आरोप में कहा गया है कि ईओ के स्तर से बार बार टैण्डर शर्तों को बदला गया है, ताकि वो इसमें अपने स्वार्थ की पूर्ति करने के लिए कुछ विशेष ठेकेदारों को लाभ पहुंचा सकें।

मंडलायुक्त अटल कुमार राय ने वित्तीय अनियमितता की इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जांच आदेश जारी कर दिया है। मंडलायुक्त की ओर से बताया गया है कि द्वारा पिछले दिनों उनको नगर पालिका परिषद् मुजफ्फरनगर के पथ प्रकाश में निकाले गये टैण्डर और अन्य कार्यों के लिए कुछ व्यक्तियों द्वारा अलग अलग शिकायत कर कार्यवाही की मांग की गई थी, इसमें 3 हजार एलईडी लाइटों की खरीद का प्रकरण भी शामिल है। इन लोगों के द्वारा सीधे तौर पर पालिका की ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह और अवर अभियंता जितेन्द्र सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इसमें राजस्व की क्षति होने के आरोप गंभीर हैं, इसके लिए जांच की आवश्यकता को दृष्टिगत रखते हुए तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन कर दिया गया है। बताया कि जांच समिति एडीएम वित्त एवं राजस्व मुजफ्फरनगर गजेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में बनी है।

इसे भी पढ़ें:  10वीं की परीक्षा में फेल हो जाने पर छात्र की आत्महत्या

उनके साथ वरिष्ठ कोषाधिकारी और अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खण्ड मुजफ्फरनगर को भी शामिल किया गया है। जांच समिति से प्रकरणों में सुनवाई और साक्ष्य संकलित करते हुए एक सप्ताह में रिपोर्ट मांगी गई है। इसमें शिकायकर्ताओं के भी बयान दर्ज करने के आदेश दिये गये हैं। साथ ही मंडलायुक्त ने जांच पूरी होने तक पथ प्रकाश विभाग में 3 हजार नई एलईडी लाइटों की खरीद के साथ ही अन्य समस्त कार्यों के लिए निकाले गये सभी टैण्डरों की प्रक्रिया को स्थगित करने के भी आदेश दिये हैं। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए मंडलायुक्त ने प्रमुख सचिव नगर विकास विभाग को भी पत्र लिखकर आवश्यक कार्यवाही करने का आग्रह किया है। साथ ही मंडलायुक्त ने ईओ पालिका मुजफ्फरनगर डॉ. प्रज्ञा सिंह को निर्देश दिये हैं कि वो जांच में सहयोग करते हुए जांच समिति को प्रकरणों से सम्बंधित दस्तावेज और साक्ष्य समय से उपलब्ध करायेंगी। 

इसे भी पढ़ें:  जयंती पर मंत्री कपिल देव ने कमलेश कुमार को किया याद

Also Read This

नेपाल में हेलीकॉप्टर दुर्घटना: खोटांग में 9एन-एएफक्यू क्रैश, एक घायल

नेपाल- खोटांग जिले में बुधवार को एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। इस हादसे में एक यात्री घायल हुआ है जबकि पायलट और अन्य लोग सुरक्षित हैं। नेपाल के पूर्वी हिस्से में स्थित खोटांग जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एयर डायनेस्टी कंपनी का एक हेलीकॉप्टर लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह हेलीकॉप्टर काठमांडू से एक शव लेकर खोटांग पहुंचा था। हादसे के समय हेलीकॉप्टर में पायलट समेत कुल छह लोग सवार थे। गनीमत रही कि इस घटना में किसी की जान नहीं गई। हालांकि एक यात्री को चोटें आई हैं। जानकारी के मुताबिक, यह हादसा सुबह करीब 11 बजकर 51 मिनट पर हुआ। एयर डायनेस्टी

Read More »

मुजफ्फरनगर में बिंदल ग्रुप पर आयकर विभाग की रेड

मुजफ्फरनगर के औद्योगिक क्षेत्र में आज सुबह बिंदल ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज पर आयकर विभाग द्वारा कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई। इस कार्रवाई के बाद पूरे औद्योगिक और व्यापारिक क्षेत्र में हलचल तेज हो गई है। सूत्रों के अनुसार, आयकर विभाग की विशेष टीम दिल्ली से पहुंची और गोपनीय योजना के तहत विभिन्न स्थानों पर एक साथ कार्रवाई की। तड़के सुबह टीमों ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर चिन्हित परिसरों पर पहुंचकर जांच शुरू की। इसे भी पढ़ें:  जिला कारागार का औचक निरीक्षण कर अफसरों ने बंदियों ने जाना सूरत-ए-हालबताया जा रहा है कि कार्रवाई के दौरान सभी परिसरों को नियंत्रित किया गया और आवाजाही पर रोक लगाई

Read More »

ऋषि पाल हत्या कांड में 14 साल बाद आरोपियों को राहत

मुजफ्फरनगर में चर्चित ऋषि पाल हत्या कांड में कोर्ट ने 14 साल बाद तीन आरोपियों को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया। अदालत ने पाया कि अभियोजन पक्ष आरोपों को संदेह से परे सिद्ध नहीं कर सका। अभियोजन पक्ष के अनुसार, दिनांक 21 फरवरी 2012 को गांव टिटोडा थाना खतौली में ऋषिपाल अपने भाई सोमवीर के साथ खेत पर काम करने गया था। शाम करीब 4:00 बजे सोमवीर घर लौट आया, जबकि ऋषिपाल खेत पर ही रहा। बताया गया कि जब रात तक ऋषिपाल घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। अगले दिन 22 फरवरी 2012 को सुबह करीब 8:30 बजे उसका शव जंगल में चक

Read More »

खतौली पुलिस मुठभेड़ में वांछित अपराधी गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर के खतौली क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक वांछित आरोपी को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी आवास विकास कॉलोनी में हुई चोरी की घटना में वांछित था और कार्रवाई के दौरान उस पर फायरिंग करने का आरोप है। पुलिस के अनुसार दिनांक 17.03.2026 को गश्त और चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर आवास विकास कॉलोनी, खतौली में आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया गया। इस दौरान आरोपी द्वारा पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने का आरोप है, जिसमें पुलिस टीम बाल-बाल बच गई। आत्मरक्षा में की गई कार्रवाई के दौरान आरोपी को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया।

Read More »

देवबंद नगर पालिका सभासद नियुक्ति पर भाजपा ने किया सम्मान

देवबंद नगर पालिका परिषद में नव नियुक्त नामित सभासदों की घोषणा के बाद देवबंद में भाजपा द्वारा सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान नव नियुक्त सभासदों को फूल-मालाएं और प्रभु श्रीराम का चित्र भेंट कर बधाई दी गई।  भारतीय जनता पार्टी देवबंद नगर अध्यक्ष श्री अरुण गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में नव नियुक्त सभासद श्रीमती मंजू शर्मा, श्री ऋषिपाल कश्यप, श्री विजेंद्र वर्मा, श्री राहुल वाल्मीकि और श्री राजन छाबड़ा को सम्मानित किया गया। इसे भी पढ़ें:  जयंती पर मंत्री कपिल देव ने कमलेश कुमार को किया यादपार्टी पदाधिकारियों के अनुसार, सभी सभासदों को उज्ज्वल

Read More »