नवागंतुक एडीएम प्रशासन संजय सिंह ने संभाला चार्ज

मुजफ्फरनगर। तबादला होने के करीब एक सप्ताह बाद शुक्रवार को जिले के नवागंतुक एडीएम प्रशासन संजय कुमार सिंह ने अपना कार्यभार संभाल लिया। उन्होंने कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय में पहुंचकर कामकाज किया और फिर डीएम के साथ बैठक सहित कई निरीक्षण के दौरान भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता ही उनकी शीर्ष प्राथमिकता में शामिल है।

लखीमपुर खीरी में साढ़े तीन साल से ज्यादा समय रहे तैनात

उत्तर प्रदेश शासन के द्वारा 8 मई को पीसीएस अधिकारियों का तबादला किया गया था, इसमें मुजफ्फरनगर में तैनात एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह को एडीएम वित्त एवं राजस्व लखीमपुर खीरी बनाकर भेजा गया था। उनके स्थान पर लखीमपुर के एडीएम वित्त संजय कुमार सिंह को मुजफ्फरनगर में नवीन तैनाती मिली थी। भारत और पाक के बीच चले तनाव के कारण ही एडीएम नरेन्द्र बहादुर को रिलीव नहीं किया गया, जिस कारण चार्ज में देरी हुई। शुक्रवार को नवागंतुक एडीएम प्रशासन के पद पर संजय कुमार सिंह ने कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने कार्यालय के कर्मचारियों से भेंट कर परिचय प्राप्त किया।

इसे भी पढ़ें:  जगदीप धनखड़ किसान पुत्र, कांग्रेस का रवैया गलतः धर्मेन्द्र मलिक

जौनपुर निवासी संजय सिंह हैं 2010 बैच के पीसीएस अफसर

मूल रूप से जनपद जौनपुर के निवासी संजय कुमार सिंह साल 2010 बैच के पीसीएस अधिकारी हैं, प्रशिक्षण के उपरांत मई 2015 को वो प्रशासनिक सेवा में आये और जालौन में उनको डिप्टी कलक्टर बनाया गया। इसके बाद संजय सिंह नगर निगम प्रयागराज में मई 2017 से मार्च 2018 तक उपायुक्त रहे। यहां से उनका स्थानांतरण सिटी मजिस्ट्रेट के पद पर बदायूं जनपद में किया गया।

पांच महीने बाद ही संजय सिंह का तबादला प्रमोशन मिलने के कारण एडीएम वित्त के पद पर अगस्त 2018 को हरदोई जनपद में कर दिया गया। यहां पर उन्होंने तीन साल से ज्यादा समय तक के अपने कार्यकाल में अनेक सराहनीय कार्य किये। हरदोई से संजय सिंह को सितम्बर 2021 में लखीमपुरी खीरी में एडीएम वित्त के पद पर ही तैनाती मिली। यहां पर वो लंबी पारी खेलने के बाद अब मुजफ्फरनगर में एडीएम प्रशासन के पद पर कार्यरत हुए हैं। 

इसे भी पढ़ें:  संस्कार और अनुशासन सफलता की सीढ़ीः विकल्प जैन

Also Read This

ऋषि पाल हत्या कांड में 14 साल बाद आरोपियों को राहत

मुजफ्फरनगर में चर्चित ऋषि पाल हत्या कांड में कोर्ट ने 14 साल बाद तीन आरोपियों को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया। अदालत ने पाया कि अभियोजन पक्ष आरोपों को संदेह से परे सिद्ध नहीं कर सका। अभियोजन पक्ष के अनुसार, दिनांक 21 फरवरी 2012 को गांव टिटोडा थाना खतौली में ऋषिपाल अपने भाई सोमवीर के साथ खेत पर काम करने गया था। शाम करीब 4:00 बजे सोमवीर घर लौट आया, जबकि ऋषिपाल खेत पर ही रहा। बताया गया कि जब रात तक ऋषिपाल घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। अगले दिन 22 फरवरी 2012 को सुबह करीब 8:30 बजे उसका शव जंगल में चक

Read More »

खतौली पुलिस मुठभेड़ में वांछित अपराधी गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर के खतौली क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक वांछित आरोपी को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी आवास विकास कॉलोनी में हुई चोरी की घटना में वांछित था और कार्रवाई के दौरान उस पर फायरिंग करने का आरोप है। पुलिस के अनुसार दिनांक 17.03.2026 को गश्त और चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर आवास विकास कॉलोनी, खतौली में आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया गया। इस दौरान आरोपी द्वारा पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने का आरोप है, जिसमें पुलिस टीम बाल-बाल बच गई। आत्मरक्षा में की गई कार्रवाई के दौरान आरोपी को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया।

Read More »

देवबंद नगर पालिका सभासद नियुक्ति पर भाजपा ने किया सम्मान

देवबंद नगर पालिका परिषद में नव नियुक्त नामित सभासदों की घोषणा के बाद देवबंद में भाजपा द्वारा सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान नव नियुक्त सभासदों को फूल-मालाएं और प्रभु श्रीराम का चित्र भेंट कर बधाई दी गई।  भारतीय जनता पार्टी देवबंद नगर अध्यक्ष श्री अरुण गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में नव नियुक्त सभासद श्रीमती मंजू शर्मा, श्री ऋषिपाल कश्यप, श्री विजेंद्र वर्मा, श्री राहुल वाल्मीकि और श्री राजन छाबड़ा को सम्मानित किया गया। इसे भी पढ़ें:  संस्कार और अनुशासन सफलता की सीढ़ीः विकल्प जैनपार्टी पदाधिकारियों के अनुसार, सभी सभासदों को उज्ज्वल कार्यकाल के लिए

Read More »

देवबंद: सरिया की दुकान से मोटरसाइकिल सवारो ने चोरी किए गलले से पैसे

देवबंद: मंगलौर चौकी से महज़ कुछ कदम की दूरी पर एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहाँ बाइक सवार दो अज्ञात लोग एक सरिये की दुकान को निशाना बनाकर फरार हो गए। जानकारी के मुताबिक, मंगलोर चौकी पर आर के सीमेंट के नाम से सरिया सीमेंट की दुकान है जिसके मलिक मोहम्मद नसीम पुत्र खलील अहमद गांव नसरुल्लापुर से दुकान करते हैं जो नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद गए थे दुकान पर दुकान के कर्मचारी थे जिनके चलते दोनों आरोपी अचानक दुकान के बाहर रखे गल्ले को तोड़कर उसमें रखी करीब एक लाख पचहत्तर हज़ार रुपये की नकदी लेकर भागने लगे। इस दौरान मौके पर मौजूद दुकान कर्मचारी

Read More »