कॉलेज की पार्किंग में छात्रा पर हमला, कपड़े भी फाड़े

मुजफ्फरनगर। शहर के एक नामचीन कॉलेज की पार्किंग ही सुरक्षित नहीं है। यहां पर एक छात्रा के साथ कॉलेज में ही पढ़ने वाले एक छात्र ने सरेआम छेड़खानी और अश्लील हरकतें करते हुए उसको परेशान किया। छात्रा ने विरोध किया तो उसके कपड़े फाड़ दिया और थप्पड़ भी मारे। गालियां दीं, जान से मारने की धमकी देकर आरोपी छात्र फरार हो गया। इस घटना से दहशत में आई पीड़ित छात्रा ने तीन दिनों तक अपने परिजनों से भी इस घटना को छिपाये रखा। छात्रा जब तीन दिनों तक कॉलेज नहीं गई तो परिजनों को शक हुआ और उससे पूछताछ की गई तो छात्रा ने उस पर हुए हमले का जिक्र किया। परिजनों ने पुलिस से शिकायत की और पुलिस ने छात्रा की तहरीर पर आरोपी छात्र के खिलाफ मारपीट, छेड़छाड़ सहित अन्य संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है।

नई मंडी थाना क्षेत्र के एक नामचीन कॉलेज में बीएएलएलबी तृतीय वर्ष की एक छात्रा के साथ कॉलेज के पार्किंग में ही हमला, छेड़छाड़ और मारपीट की घटना सरेआम हुई, दूसरे छात्र-छात्राओं ने उसको बचाने का काम किया, लेकिन कॉलेज की सिक्योरिटी या कॉलेज प्रशासन ने कोई कदम नहीं उठाया। इस हमले के कारण छात्रा घटना के चार दिन बाद भी दहशत में है। परिजनों ने कॉलेज प्रशासन के प्रति भी नाराजगी जताई और पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है।

बताया गया कि शहर के नामचीन कॉलेज गु्रप के लॉ कॉलेज में पढ़ने वाली विधि की छात्रा 06 मई को कॉलेज गई थी। वो दोपहर करीब दो बजे अपनी स्कूटी को कॉलेज की पार्किंग में स्टैण्ड पर खड़ी करने जा रही थी। उस समय पार्किंग स्टैण्ड पर कॉलेज में शिक्षा ग्रहण कर रहे अन्य छात्र छात्राएं भी मौजूद थे। आरोप है कि यहीं पर छात्रा को कॉलेज के छात्र आरव पुत्र धर्मेन्द्र तोमर निवासी ग्राम सिसौना थाना छपार आ गया। उसने आते ही छात्रा को घेर लिया और उसके साथ अश्लील हरकतें करते हुए छेड़छाड़ शुरू कर दी। आरोप है कि इसका विरोध किया तो आरव ने छात्रा को बुरी नीयत से दबोच लिया और उसके कपड़े भी फाड़ दिये और गालियां देकर अश्लीलता करता रहा। छात्रा ने हिम्मत दिखाकर आरोपी को धक्का देकर अलग किया तो उसने गालियां देते हुए उसको थप्पड़ मारने शुरू कर दिये और जान से मारने की धमकी देने लगा।

इसे भी पढ़ें:  मंत्री कपिल से बहस के बाद सीएम योगी से मिले मंत्री अनिल कुमार

शोर गुल होने पर कॉलेज के दूसरे छात्र-छात्राएं भी एकत्र हो गये और उन्होंने छात्रा को बचाया। एक छात्र शुभम चौधरी निवासी दक्षिणी सिविल लाइन ने आरव का विरोध किया और छात्रा को बचाने में आगे रहा। आरोप है कि आरव छात्रा को आइन्दा देख लेने की धमकी देकर चला गया। ताज्जुब की बात यह है कि इस मामले में छात्रा ने परिजनों के साथ नई मंडी थाने में जाकर 09 मई को अपनी शिकायत दर्ज कराई है। इससे पहले कॉलेज में सरेआम हुई इस घटना को लेकर कॉलेज प्रशासन की ओर से कोई कदम नहीं उठाया गया। छात्रा ने पुलिस को बताया कि वो इस हमले और अपमान से दहशत में थी तथा गहरे सदमे के कारण कॉलेज भी नहीं जा पा रही थी। उसने तीन दिनों तक परिजनों को घटना के बारे में भी नहीं बताया और जब उसको उदास तथा कॉलेज से छुट्टी करते हुए परिजनों ने देखा तो उन्होंने पूछताछ की। इसके बाद ही छात्रा ने परिजनों को आरोपी आरव के द्वारा किये गये हमले और छेड़छाड़ के बारे में परिजनों को बताया। नई मंडी कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर बबलू सिंह वर्मा का कहना है कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसकी तलाश में टीम को लगाया है, जल्द ही उसको पकड़ा जायेगा।

इसे भी पढ़ें:  पुरबालियान जाकर राज मिस्त्री के परिवार से मिले स्वामी यशवीर

नौकरी से निकालने पर हुआ था होटल मालिक पर हमला

मुजफ्फरनगर। छपार थाना क्षेत्र के एक होटल पर हमला कर मालिका को घायल करने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। होटल कर्मी को नौकरी से निकालने पर ही यह हमला हुआ था। गुरूवार को थाना छपार क्षेत्र में रामपुर तिराहे के पास होटल किंग चलाने वाले मालिक पर कुछ युवकों ने लाठी डंडे लेकर हमला बोल दिया था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के कारण हड़कम्प मच गया था। थाना नई मंडी के बागोवाली निवासी मौहम्मर रिकाब पुत्र मुरसलीन ने थाना छपार में दी तहरीर में बताया कि वो 08 मई को अपने होटल हाइवे किंग पर बैठा हुआ था। इसी बीच विशाल पुत्र संजीव निवासी ग्राम रामपुर अपने कुछ साथियों के साथ पहुंचा और उस पर हमला कर मारपीट शुरू कर दी। राकिब ने पुलिस को बताया कि विशाल करीब एक साल से उसके होटल पर काम कर रहा था। वो पिछले कई दिनों से गड़बड़ करने लगा तो उसको नौकरी से निकाल दिया था। इसी रंजिश में विशाल ने अपने 5-6 साथियों के साथ मिलकर उस पर हमला किया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-सोशल मीडिया पर छाये दबंगों का पुलिस ने उतारा भूत

गंगा स्नान कर लौटते दिल्ली निवासी की यूपी में घुसते ही बाइक चोरी

मुजफ्फरनगर। उत्तराखंड के हरिद्वार में गंगा स्नान करने के बाद वापस घर लौटती दिल्ली निवासी व्यक्ति की यूपी में घुसते ही बाइक चोरी कर ली गई। इसके साथ ही चोर उसका बैग और अन्य सामान भी चुराकर ले गये। पीड़ित ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। द्वारिका दिल्ली के कुतुब विहार फेस-1 निवासी विवेक नेगी पुत्र मोहन सिंह नेगी ने पुरकाजी थाने में शुक्रवार को दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वो 09 मई को अपनी मोटरसाइकिल संख्या डीएल9 एससीएफ 2384 पर सवार होकर हरिद्वार गंगा स्नान करने के लिए गया था। वहां से वापस लौटते समय जब वो बाईपास पर जहीरपुर कट के पास पहुंचा तो उसको थकान होने लगी। यहीं पर विवेक नेगी ने अपनी बाइक को खड़ा किया और आराम करने के लिए रूक गया। थोड़ी देर में ही विवेक को गहरी नींद आ गयी। शाम करीब 6 बजे जब उसकी आंख खुली तो उसकी बाइक गायब थी। इसके साथ ही बाइक पर बंधा बैग, टूल किट और लाइसेंस के साथ ही दूसरे दस्तावेज भी चोरी हो गये थे। आसपास काफी तलाश किया, लेकिन बाइक का सुराग नहीं लगा। विवेक ने डायल 112 पर भी सूचना दी। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। इसके बाद थाने पहुंचकर विवेक ने अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। बाइक चोरी के बाद पुलिस ने विवेक को बस में सवार कराकर दिल्ली के लिए रवाना कर दिया था। 

Also Read This

यूपी में फरवरी में बढ़ती गर्मी पर मौसम विभाग की चेतावनी

यूपी में फरवरी में बढ़ती गर्मी ने लोगों को समय से पहले ही तपिश का अहसास करा दिया है। प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है, जबकि हमीरपुर में पारा 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने की चेतावनी जारी की है। तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण दोपहर में बाहर निकलना चुनौतीपूर्ण हो गया है। ऊनी कपड़े अलमारी में रखे जा रहे हैं और घरों में पंखे फिर से चलने लगे हैं। मौसम विभाग की चेतावनी: और बढ़ेगी तपिश यूपी में फरवरी में बढ़ती गर्मी को लेकर आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र,

Read More »
सुप्रीम कोर्ट द्वारा हिमाचल प्रदेश में पर्यावरणीय संकट पर जताई गई चिंता, जजों की टिप्पणी और बाढ़-भूस्खलन से प्रभावित पहाड़ी इलाका।

एनसीईआरटी की किताब में न्यायपालिका पर आपत्तिजनक सामग्री, किताबें वापस लेने के निर्देश

एनसीईआरटी की किताब में न्यायपालिका पर आपत्तिजनक सामग्री को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। गुरुवार को हुई सुनवाई में भारत के प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने इसे “गहरी और सोची-समझी साजिश” करार देते हुए जांच के निर्देश दिए। कोर्ट ने सभी प्रतियां वापस लेने और दो सप्ताह में अनुपालन रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश दिया है। स्कूल शिक्षा पाठ्यक्रम के लिए जिम्मेदार एनसीईआरटी ने वेबसाइट से पुस्तक हटाने के कुछ घंटों बाद ही उसका वितरण भी रोक दिया। संस्था ने ‘अनुचित सामग्री’ के लिए माफी मांगते हुए कहा है कि संबंधित पुस्तक को उपयुक्त अधिकारियों के परामर्श से फिर से लिखा जाएगा। क्या है पूरा मामला? एनसीईआरटी की

Read More »

1 मार्च से लागू होगा सिम-बाइंडिंग नियम, WhatsApp पर असर

1 मार्च 2026 से सिम-बाइंडिंग नियम लागू होगा, जिसके तहत WhatsApp समेत सभी प्रमुख मैसेजिंग ऐप्स को एक्टिव सिम से जुड़े रहना अनिवार्य होगा। सरकार ने साफ कर दिया है कि इस नियम में कोई ढील नहीं दी जाएगी और कंपनियों को इसे हर हाल में लागू करना होगा। यह कदम डिजिटल सुरक्षा मजबूत करने और साइबर अपराध पर रोक लगाने के उद्देश्य से उठाया गया है। क्या है सिम-बाइंडिंग नियम और क्यों जरूरी? सिम-बाइंडिंग नियम के तहत जिस मोबाइल नंबर से आपने WhatsApp अकाउंट बनाया है, वही सिम आपके फोन में लगातार एक्टिव रहनी चाहिए। अगर सिम हटाई जाती है, बंद हो जाती है या दूसरे फोन में डाल

Read More »
शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करते श्रद्धालु

शुक्रवार के दिन करें ये उपाय, घर में होगा धन का आगमन

हिंदू धर्म में शुक्रवार का दिन धन, ऐश्वर्य और सुख-समृद्धि की अधिष्ठात्री देवी मां लक्ष्मी को समर्पित माना गया है। धार्मिक शास्त्रों में वर्णित है कि यदि इस दिन श्रद्धा और नियमपूर्वक पूजा-उपासना की जाए तो जीवन से दरिद्रता दूर होती है और आर्थिक स्थिति में स्थिरता आती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्रवार का संबंध शुक्र ग्रह से है, जो भौतिक सुख-सुविधाओं और वैभव का कारक माना जाता है। इसलिए इस दिन मां लक्ष्मी की आराधना करने से न केवल धन लाभ होता है, बल्कि परिवार में प्रेम, शांति और सौहार्द भी बढ़ता है। मां लक्ष्मी को ऐसे करें प्रसन्न माना जाता है कि मां लक्ष्मी का वास वहीं

Read More »
होलिका दहन 2026 की पूजा करते श्रद्धालु

होलिका दहन 2026: जानें सही नियम और शुभ मुहूर्त

होलिका दहन 2026 फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाएगा। यह पर्व केवल रंगों की होली का आरंभ नहीं है, बल्कि बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक भी है। धार्मिक मान्यता के अनुसार भक्त प्रह्लाद की अटूट भक्ति और भगवान विष्णु के नरसिंह अवतार की कृपा से होलिका अग्नि में भस्म हो गई और प्रह्लाद सुरक्षित रहे। इसी घटना की स्मृति में होलिका दहन किया जाता है। होलिका की अग्नि को पाप, रोग और नकारात्मक ऊर्जा के नाश का प्रतीक माना जाता है। इस दिन श्रद्धा और विधि-विधान से पूजन करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। तिथि और शुभ मुहूर्त वैदिक पंचांग के अनुसार 2

Read More »

होली पर बिजली कटौती नहीं, सरकार का बड़ा फैसला

होली पर बिजली कटौती नहीं करने का निर्णय लिया गया है। त्योहार को देखते हुए राजधानी समेत प्रदेश में अब सुधार कार्य के नाम पर बिजली बंद नहीं की जाएगी। केवल कोई बड़ी फॉल्ट आने पर ही आपूर्ति रोकी जाएगी और वह भी उच्च अधिकारियों की अनुमति से बाजारों और घरों में कामकाज प्रभावित होने की शिकायतों के बाद यह अहम फैसला लिया गया है। होली पर बिजली कटौती नहीं, सुधार कार्य स्थगित गोमतीनगर के विपिनखंड उपकेंद्र क्षेत्र में 25 फरवरी से 10 मार्च तक 14 दिनों के लिए सुबह 10 से शाम 6 बजे के बीच चार बार बिजली बंद करने की जो योजना बनाई गई थी, उसे अगले

Read More »