सभासद हिमांशु कौशिक ने आदर्श कालोनी में लगवाया आयुष्मान कार्ड कैंप

मुजफ्फरनगर। शहर के वार्ड 41 आदर्श कालोनी में स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभासद हिमांशु कौशिक जी के आवास पर आयुष्मान कार्ड बनाने का कैंप लगाया गया। 70 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को योजना के लाभ बताए गए। कैंप में कार्ड बनाने से पहले 70 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को आयुष्मान कार्ड से होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी गई। इसके बाद पात्र लाभार्थियों का कार्ड बनाया गया।

इसे भी पढ़ें:  गांव जौला में आधी रात लगी भयंकर आग, दस लाख का नुकसान

आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत सभासद हिमांशु कौशिक ने बताया कि वृ(ावस्था में 70 वर्ष की उम्र पार कर चुके वृ(जनों के लिए आयुष्मान भारत योजना पीएम नरेंद्र मोदी व सीएम योगी आदित्यनाथ की महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना के तहत 70 वर्ष से अधिक उम्र के लोग आयुष्मान कार्ड के जरिए पांच लाख रुपए तक का निःशुल्क इलाज करा सकते हैं। इसका लाभ योजना के अंतर्गत पंजीकृत जनपद समेत देश के बड़े-बड़े शहरों के अस्पतालों में लिया जा सकता है। उन्होंने बताया कि घरों में निवास करने वाले 70 वर्षीय वृ(जन कार्ड बनवाकर आसानी से निःशुक्ल स्वास्थ्य लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने बताया कि आधार कार्ड में दर्शाई गई उम्र ही पात्र लाभार्थियों के लिए मान्य होगी। कैंप में 38 लोगों ने आयुष्मान कार्ड सफलतापूर्वक बनवाए। इस दौरान जितेंद्र सिंह का विशेष योगदान रहा। साथ में सभासद हिमांशु कौशिक, शिवांश शर्मा, श्यामचंद, राजेंद्र कुमार शर्मा, सुदेशना, प्रवीण गुप्ता, कश्मीरी देवी, सरला त्यागी, उर्मिला शर्मा, सरोज त्यागी, शिवकुमार, गोपाल अग्रवाल, विनय त्यागी, विश्वनाथ बंसल, अतर सिंह पाल, ओमवती, सुंदरलाल, डाक्टर दिनेश शर्मा, राजबाला, राधा रानी इत्यादि लोगों का विशेष योगदान रहा।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-45 करोड़ के विकास कार्य कराने को पालिका ने बनाया प्लान

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-21 लाख रुपये के गुम मोबाइल

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »

पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर मंत्री कपिल देव ने की सभासदों के साथ मीटिंग

13 अप्रैल की सीएम योगी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प, कहा-जनता और कार्यकर्ताओं में है उत्साह मुजफ्फरनगर। आगामी 13 अप्रैल को प्रस्तावित जनसभा और स्मारक अनावरण कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने व्यापक रणनीति तैयार करते हुए जनसंपर्क अभियान को गति देने का निर्णय लिया है। रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने नई मंडी पटेल नगर स्थित नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित किया। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता

Read More »