जिले में पांच मंत्री, फिर भी वारदात कर गए बेखौफ बदमाश

मुजफ्फरनगर। जनपद में मंगलवार को पीएम मोदी और सीएम योगी की डबल इंजन की सरकार के पांच मंत्री और दूसरे जनप्रतिनिधि पूरे लाव लश्कर के साथ यहां से वहां घूमते रहे। वीआईपी मूवमेंट होने के कारण पुलिस प्रशासन भी सतर्क और मुस्तैद बताया गया था, लेकिन इसके बावजूद भी पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर ही दिनदहाड़े बदमाश पहले एक व्यापारी के घर में घुसते हुए उसकी अकेली पत्नी को आतंकित कर रकम लूटकर निकल जाते हैं और इसके चंद घंटे बाद ही वहीं पर बैंक से निकले एक किसान को भी बाइक सवार बदमाश अपना निशाना बनाकर दो लाख रुपये की रकम सरेराह लूटकर फरार हो जाते हैं।

इसे भी पढ़ें:  अब वैश्विक बाजार में दस्तक देगा जिले का गुड़, ओडीओपी में मिला जीआई टैग

मंगलवार को जिले में केन्द्रीय पशुपालन मंत्री प्रो. एसपी बघेल के साथ ही यूपी सरकारी के पशुपालन मंत्री धर्मपाल सिंह, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार, ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेन्द्र तोमर और कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल एक कार्यक्रम के लिए मौजूद रहे। इसके बावजूद भी बदमाशों की हरकतों के कारण जिले में हड़कम्प मचा रहा। बात जिले में कानून व्यवस्था की करें तो आये दिन एसएसपी और दूसरे पुलिस व प्रशासन के अधिकारी पूरी फोर्स के साथ संवेदनशील स्थानों पर दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ कदमताल करते हुए नजर आते हैं। बदमाशों को आये दिन लंगड़ा कर पुलिस का इकबाल बुलंद होने का दावा किया जाता है, लेकिन पिछले करीब एक पखवाड़े की बात करें तो बदमाशों ने ताबड़तोड़ वारदात कर पुलिस की नाक में नकेल डालने का काम किया है। 

इसे भी पढ़ें:  बाल ठाकरे ने हिंदुत्व की रक्षा को जीवन समर्पित कियाः ललित मोहन

Also Read This

सुबह 8 से शाम 6 बजे तक डायवर्जन, 13 अप्रैल को शहर संभलकर निकलें

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित वीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर दबाव रहेगा और डायवर्जन लागू रहेगा। यह ट्रैफिक प्लान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे और नुमाइश मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए बनाया गया है। जिन प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक प्रभावित रहने की आशंका है, उनमें सुजडू चुंगी, नुमाइश ग्राउंड, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, नावल्टी चौक और जिला अस्पताल चौक शामिल हैं। पुलिस की अपील है कि आम लोग इन मार्गों से गुजरने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें,

Read More »

खतौली में मिलावटी पनीर मामले में भाजपा सभासद रजत जैन गिरफ्तार

खतौली में मिलावटी पनीर बनाने के आरोपों से जुड़े मामले में भाजपा के नामित सभासद रजत जैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह पुलिस टीम ने उनके घर पर दबिश दी और उन्हें हिरासत में लेकर आगे की न्यायिक प्रक्रिया के लिए अदालत में पेश किया। इस कार्रवाई के बाद कस्बे में पूरे मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। यह मामला कोई नया नहीं है। इसकी शुरुआत 11 नवंबर 2025 को हुई उस कार्रवाई से मानी जा रही है, जब खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने खतौली क्षेत्र में रजत जैन से जुड़ी बताई गई एक डेयरी इकाई पर

Read More »

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  बाल ठाकरे ने हिंदुत्व की रक्षा

Read More »