श्री दिगंबर जैन मंदिर बाहरे जी मे दिन बुधवार को अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर णमोकार महामंत्र जैन सभा (रजि.) द्वारा विधि विधान से भक्तांबर विधान का आयोजन किया गया।

विधान से पूर्व इंद्रो द्वारा जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर ऋषभदेव जी का अभिषेक, शांतिधारा व नित्य नियम पूजा की गई। शांति धारा करने का सौभाग्य श्री ऋषभ जैन (ज्वैलर्स) , भक्तांबर विधान के मांडले के चारों ओर कलश स्थापित करने का सौभाग्य श्रीमती सविता जैन ,श्रीमती उषा जैन, श्रीमती सरिता जैन, श्रीमती सुनीता जैन, और मेन मंगल कलश स्थापित करने का सौभाग्य श्रीमती संगीता जैन (ज्वैलर्स) , अखंड दीपक को स्थापित करने का सौभाग्य श्रीमती अंजलि जैन को प्राप्त हुआ। सभा के संस्थापक अंकित जैन ने बताया कि जैन समाज के लिए अक्षय तृतीया का पावन पर्व महत्वपूर्ण दिन माना जाता है क्योंकि इस दिन जैन समाज के प्रथम तीर्थंकर ऋषभदेव को 6 महीने तक बिना अन्न और जल के रहने के बाद गन्ने के रस से आहार हुआ था इसलिए यह पावन पर्व जैन समाज के लिए महत्वपूर्ण है।

वही सभा के अध्यक्ष अंकित जैन ने अपने शब्दों में कहा कि इस दिन दान का भी बहुत महत्व है कुछ लोग दान देकर भी इस पावन पर्व को मनाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भक्तांबर पावन विधान से, सर्व कष्ट मिट जाते हैं। तन-मन या चेतन के दुख हो, पढ़ते ही नष्ट हो जाते हैं । इस विधान में आदिप्रभु के, गुण की महिमा गाई है। अनुपम प्रभु को उपमा देकर, भक्ति ज्योति जलाई है। इसके उपरांत इस पावन पर्व पर डॉक्टर संजीव कुमार प्रत्यूष जैन ,श्री विनय कुमार विभोर जैन ,श्रीमती चंदनबाला जैन द्वारा रेलवे रोड ,भायला रोड , जनकपुरी पर प्रथम पारणा (आहार) गन्ने का रस वितरण किया गया। विधान में अजय कुमार जैन , सुरेश कुमार जैन , अनुज जैन , सिद्धांत जैन , शशि जैन पारुल जैन शिखा जैन ,सुरभि जैन,मोनिका जैन सहित समस्त जैन समाज उपस्थित रहा।

इसे भी पढ़ें:  बंद पड़े अलनूर मीट प्लांट में चोरी, गार्ड ने पकड़ा चोर

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  किराया मांगने पर ई रिक्शा चालक

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »

पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर मंत्री कपिल देव ने की सभासदों के साथ मीटिंग

13 अप्रैल की सीएम योगी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प, कहा-जनता और कार्यकर्ताओं में है उत्साह मुजफ्फरनगर। आगामी 13 अप्रैल को प्रस्तावित जनसभा और स्मारक अनावरण कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने व्यापक रणनीति तैयार करते हुए जनसंपर्क अभियान को गति देने का निर्णय लिया है। रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने नई मंडी पटेल नगर स्थित नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित किया। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता

Read More »