मुजफ्फरनगर की युवा प्रतिभा को अब रोजगार मिलेगा अपने शहर में

मुजफ्फरनगर। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) मुजफ्फरनगर चैप्टर द्वारा आईआईए कैंपस कनेक्ट के अंतर्गत होटल में एक भव्य जनरल मीटिंग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल तथा विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी उमेश मिश्रा रहे। इस अवसर पर आईआईए के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश गोयल, सीडीओ कंडारकर कमल किशोर देशभूषण, उपायुक्त उद्योग जैस्मिन फौजदार सहित सहारनपुर, शामली, कैराना, बुढ़ाना से आए आईटीआई प्रतिनिधि, गांधी पॉलिटेक्निक एवं आईटीआई के प्रधानाचार्य तथा बड़ी संख्या में उद्योगपति उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ चैप्टर चेयरमैन अमित जैन ने अतिथियों का स्वागत कर किया। तत्पश्चात कैंपस कनेक्ट पोर्टल का शुभारंभ मंत्री कपिल देव अग्रवाल, जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, सीडीओ कमल किशोर देशभूषण और राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश गोयल ने बटन दबाकर किया। आईआईए के निवर्तमान चेयरमैन पवन कुमार गोयल ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए केंद्रीय नेतृत्व और सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्हें लखनऊ में मुजफ्फरनगर चौप्टर को मिले तीन अवार्ड मंत्री एवं जिलाधिकारी के करकमलों से प्रदान किए गए।

चैप्टर चेयरमैन अमित जैन ने कहा कि कैंपस कनेक्ट का उद्देश्य युवाओं को उद्योगों से सीधे जोड़ना, उद्यमिता को प्रोत्साहित करना और आत्मनिर्भर मुजफ्फरनगर की दिशा में ठोस कदम उठाना है। इस अवसर पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि आईआईए ने रोजगार देने के लिए कैंपस कनेक्ट पोर्टल की शुरुआत कर युवाओं और उद्यमियों को जोड़ने का सराहनीय कार्य किया है। अब मुजफ्फरनगर के युवाओं को अपने ही शहर में रोजगार मिलेगा। यह पहल पूरे प्रदेश के लिए आदर्श साबित होगी।

राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश गोयल ने इसे दूरदर्शी पहल बताते हुए कहा कि शिक्षा और उद्योग जगत के बीच सेतु का निर्माण होगा, जिससे छात्रों को व्यवहारिक अनुभव और उद्योगों को कुशल मानव संसाधन मिलेगा। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने कहा कि कैंपस कनेक्ट मुजफ्फरनगर के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। इस वेबसाइट के माध्यम से आईटीआई और पॉलिटेक्निक के छात्रों को स्थानीय उद्योगों में प्रशिक्षण व रोजगार मिलेगा। आईआईए के विशेष सचिव अमन गुप्ता ने पोर्टल की तकनीकी जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन अनमोल अग्रवाल एवं राहुल मित्तल ने किया। अंत में आईआईए की ओर से अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए और कोषाध्यक्ष सुधीर अग्रवाल ने सभी उद्यमियों का आभार व्यक्त किया।

बैठक में अशोक अग्रवाल, अश्वनी खंडेलवाल, पंकज अग्रवाल, नीरज केडिया, मनोज अरोरा, सुधीर गोयल, नवीन अग्रवाल, शरद जैन, अमित गर्ग, दीपक सिंघल, सुशील अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, उमेश गोयल, अनमोल गर्ग, राज शाह, नमन जैन, प्रेरक जैन, अरविंद मित्तल, प्रीतुल जैन, अंकुर गर्ग, डॉ. यशपाल सिंह, संजीव मित्तल, एफ.सी. मोगा, अनुराग अग्रवाल, शमित अग्रवाल, असद फारुकी, मोहित गर्ग, सत्य प्रकाश रेशु, सुजीत कुमार, चंदन अग्रवाल, अनुज कुच्छल, गुंजन गुप्ता, अशोक शाह, सौरभ मित्तल,सीए अतुल अग्रवाल, सीए राजीव सिंगल, राहुल सिंघल, राहुल प्रकाश, आर.के. सैनी, जे.के.मित्तल, नईम चांद, स्पर्श अग्रवाल, अक्षत जैन, अक्षत जिंदल, वैभव मित्तल, शिरीष गर्ग, प्रतीक किशोर मित्तल, अंसार मलिक आदि भारी संख्या मे उद्यमी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  41 सभासदों की आवाज पर एई अखंड प्रताप की पालिका से छुट्टी

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  41 सभासदों की आवाज पर एई अखंड प्रताप की पालिका से

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »