MZN PALIKA- एनएसए डॉ. अतुल की लापरवाही पर मीनाक्षी स्वरूप का बड़ा एक्शन

मुजफ्फरनगर। नगर पालिका परिषद के नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल कुमार पिछले चार दिनों से बिना किसी सूचना के कार्यालय से लापता हैं, जिसके कारण नगर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हुई है। इस गंभीर स्थिति को लेकर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को एक पत्र लिखकर डॉ. अतुल कुमार की कार्यप्रणाली पर कड़ी आपत्ति जताई है और उनके तत्काल स्थानांतरण की मांग की है।

अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने पत्र में डीएम को अवगत कराया कि नगर पालिका परिषद में सफाई व्यवस्था का प्रबंधन पहले एमआईटूसी कंपनी के अधीन था, लेकिन कंपनी की असंतोषजनक सेवाओं के चलते नया टेंडर जारी कर जेएस एनवायरो सर्विसेज को ठेका प्रदान किया गया। गत 11 जून को एमआईटूसी ने बिना पूर्व सूचना के अचानक सफाई कार्य बंद कर दिया तथा पालिका के 105 वाहन हैंडओवर करने से इनकार कर दिया, जिससे सफाई व्यवस्था चरमरा गई। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल कुमार ने उक्त स्थिति में नई तथा पुरानी कंपनी के मध्य समन्वय स्थापित करने में अपेक्षित गंभीरता नहीं दिखाई। लगातार संपर्क करने पर भी वे लोकेशन के बारे में अस्पष्ट जानकारी देते रहे, जिसके परिणामस्वरूप सफाई व्यवस्था तीन-चार दिनों तक बाधित रही।

इसे भी पढ़ें:  दुबई में जंग के बीच फंसे मुजफ्फरनगर के भाजपा नेता और सर्राफ के बेटे

पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने पत्र में बताया है कि डॉ. अतुल कुमार ने पालिका और क्षेत्रीय फील्ड से बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थिति दर्शाई, जो उनके कर्तव्यों के प्रति गंभीर लापरवाही है। एमआईटूसी द्वारा वाहन नहीं सौंपे जाने के संदर्भ में उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था तथा कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश भी दिए गए थे, किन्तु डॉ. अतुल ने इन आदेशों का पालन नहीं किया। इससे पूर्व भी सितम्बर 2024 में डॉ. अतुल को कार्य में लापरवाही के कारण पदमुक्त किया जा चुका है।

इसे भी पढ़ें:  आईआईए मुजफ्फरनगर में पोश एक्ट अनुपालन पर मंथन, इंटरनल कमेटी गठन पर बनी सहमति

पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने जिलाधिकारी से जनहित को दृष्टिगत रखते हुए डॉ. अतुल कुमार को पद से हटाने एवं उनके स्थान पर नए नगर स्वास्थ्य अधिकारी की त्वरित नियुक्ति करने की मांग करते हुए कहा है कि नगर स्वास्थ्य अधिकारी की अनुपस्थिति एवं कार्यप्रणाली में खामियों के कारण शहर की स्वच्छता व्यवस्था गड़बड़ाई है, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है तथा पालिका की विश्वसनीयता पर प्रश्न चिन्ह लग गया है। डॉ. अतुल कुमार की ओर से इस बाबत कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं हुई है।

इसे भी पढ़ें:  रामपुरी में पागल कुत्ते का आतंकः दर्जनों घायल, प्रशासन बेखबर

Also Read This

सुबह 8 से शाम 6 बजे तक डायवर्जन, 13 अप्रैल को शहर संभलकर निकलें

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित वीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर दबाव रहेगा और डायवर्जन लागू रहेगा। यह ट्रैफिक प्लान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे और नुमाइश मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए बनाया गया है। जिन प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक प्रभावित रहने की आशंका है, उनमें सुजडू चुंगी, नुमाइश ग्राउंड, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, नावल्टी चौक और जिला अस्पताल चौक शामिल हैं। पुलिस की अपील है कि आम लोग इन मार्गों से गुजरने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें,

Read More »

खतौली में मिलावटी पनीर मामले में भाजपा सभासद रजत जैन गिरफ्तार

खतौली में मिलावटी पनीर बनाने के आरोपों से जुड़े मामले में भाजपा के नामित सभासद रजत जैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह पुलिस टीम ने उनके घर पर दबिश दी और उन्हें हिरासत में लेकर आगे की न्यायिक प्रक्रिया के लिए अदालत में पेश किया। इस कार्रवाई के बाद कस्बे में पूरे मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। यह मामला कोई नया नहीं है। इसकी शुरुआत 11 नवंबर 2025 को हुई उस कार्रवाई से मानी जा रही है, जब खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने खतौली क्षेत्र में रजत जैन से जुड़ी बताई गई एक डेयरी इकाई पर

Read More »

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  रामपुरी में पागल कुत्ते का आतंकः

Read More »