अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर देवबंद के लोगों,बच्चों में दिखा योग के प्रति उत्साह

देवबंद में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नगर में विभिन्न संस्थाओं, स्कूलो, कॉलेजो में योग किया गया। क्षेत्र के लोगों, बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ योग दिवस में प्रतिभाग किया।इस अवसर पर भारतीय योग संस्थान (पंजी.) नगर इकाई देववृन्द के संरक्षक व योगाचार्यों संजीव जैन(राजू कटपीस) ने लोगों, छात्रों व शिक्षकों को योग के विभिन्न आसन जैसे ताड़ासन, वज्रासन, भुजंगासन और आलोम-विलोम आदि प्राणायामों का अभ्यास कराते हुए योग से होने वाले लाभों की जानकारी दी और आवाहन किया कि वह योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं और स्वस्थ जीवन जिये। दिन शनिवार को 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को द दून वैली पब्लिक स्कूल, मेपल्स अकैडमी, सर्वोदय ज्ञान पब्लिक स्कूल, आर के पब्लिक स्कूल, गीता भवन, जामिया तिबिया, के एल जनता इंटर कॉलेज मे लोगों, शिक्षको व बच्चो द्वारा कई प्रकार के योगासन कर योग दिवस हर्ष उल्लास के साथ मनाया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर देवबंद नगर के भाजपा अध्यक्ष अरुण गुप्ता ने कहा की योग आंतरिक शांति के साथ ही हमारी रोग प्रतिरोधक प्रणाली में सुधार करता है। ध्यान को अपनाने से हम थकान, तनाव और नींद की कमी को पूरा करने में सफल होते हैं।

हम सभी कोे खुद के स्वास्थ्य के लिए योग को दिनचर्या में शामिल करने के साथ ही अपने आसपास और परिवार में भी सभी को इसके लिए जागरुक होना चाहिए। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह सैनी, द दून वैली पब्लिक स्कूल के चेयरमैन राज किशोर गुप्ता, मेपल्स अकैडमी की प्रधानाचार्य चित्रा जोशी, सर्वोदय ज्ञान पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य रूपेश सैनी, विवेक तायल, जोगिंदर जाटव,अंकित जैन, विपिन त्यागी, राम मोहन सैनी, अजय गर्ग, डॉक्टर कांता त्यागी सहित छात्र-छात्राएं शिक्षक मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  हादसे की हकीकत: जब मां-बाप की आंखों के सामने बह गया उनका सब कुछ

Also Read This

पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर मंत्री कपिल देव ने की सभासदों के साथ मीटिंग

13 अप्रैल की सीएम योगी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प, कहा-जनता और कार्यकर्ताओं में है उत्साह मुजफ्फरनगर। आगामी 13 अप्रैल को प्रस्तावित जनसभा और स्मारक अनावरण कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने व्यापक रणनीति तैयार करते हुए जनसंपर्क अभियान को गति देने का निर्णय लिया है। रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने नई मंडी पटेल नगर स्थित नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित किया। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता

Read More »

सांसद हरेन्द्र मलिक ने विधायक पुत्र के साथ दिव्यांगों को बांटी ट्राई साइकिल

सपा सांसद ने कहा कि हमें मुख्यमंत्री योगी और जयंत के स्वागत का प्रशासन ने नहीं दिया अवसर मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में दिव्यांगजनों को बैटरी चालित ट्राई साइकिल वितरित की गईं। इस दौरान जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशी दिखी, वहीं कार्यक्रम में सियासी बयानबाजी भी सामने आई। यह कार्यक्रम सपा सांसद हरेंद्र मलिक के आवास पर आयोजित किया गया था। गुलशन पॉलीओल्स लिमिटेड के सहयोग से लगभग 10 दिव्यांगजनों को ये ट्राई साइकिलें दी गईं। लाभार्थियों ने इस पहल को अपने लिए बड़ी सहूलियत बताया। इसे भी पढ़ें:  सहारनपुर: नवनियुक्त एसएसपी आशीष तिवारी ने देवबंद थाने का किया औचक निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगीसपा सांसद के पुत्र चरथावल विधानसभा से

Read More »

मुजफ्फरनगर-लाइसेंसी राइफल से चली गोली, युवक की मौत

शहर के शाहबुद्दीनपुर रोड पर हुई घटना, परिवार में मचा कोहराम, पुलिस ने शव को कब्जे में लिया मुजफ्फरनगर। शहर के शाहबुद्दीनपुर रोड क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की जान चली गई। बताया जा रहा है कि युवक अपने परिवार की लाइसेंसी राइफल की सफाई कर रहा था, तभी अचानक गोली चल गई, और यह गोली उसका सिर भेद गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक युवक जिला पंचायत सदस्य का भतीजा बताया गया है। मामले में लाइसेंसी

Read More »

नहीं रहीं दिग्गज गायिका आशा भोसले, 92 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा

नईदिल्ली। दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन हो गया है। कल शनिवार को अचानक तबीयत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मशहूर सिंगर आशा भोसले हमारे बीच नहीं रहीं। 92 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। करीब सात दशक तक सिनेमाई दुनिया में अपनी सुरीली आवाज का जादू चलाने वाली गायिका को कल शनिवार को तबीयत खराब होने के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इमरजेंसी मेडिकल सर्विसेज यूनिट में उनका उपचार चल रहा था। दुनियाभर के फैंस दुआएं कर रहे थे। मगर, रविवार को गायिका ने दुनिया को अलविदा कह दिया। इसे

Read More »

पुलिस ने किसान नेता को किया हाउस अरेस्ट, किसान संगठनों में नाराजगी

मुजफ्फरनगर। किसान राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। चौधरी शाह आलम को प्रशासन द्वारा अंबा विहार स्थित उनके आवास पर हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई खालापार थाना पुलिस द्वारा की गई है, जिसके बाद क्षेत्र में हलचल तेज हो गई। हाउस अरेस्ट की सूचना मिलते ही किसान संगठनों में नाराजगी देखी जा रही है। समर्थकों का कहना है कि यह कदम किसानों और मजदूरों की आवाज को दबाने का प्रयास है। इस मामले को लेकर किसान नेताओं ने स्पष्ट कहा है कि गिरफ्तारियों से आंदोलन कमजोर नहीं होगा, बल्कि और मजबूत होगा। चौधरी शाह आलम ने भी संदेश दिया कि

Read More »