14 मार्च को जिले में शाम पांच बजे तक नहीं मिलेंगी देशी-विदेश शराब

मुजफ्फरनगर। होली के उत्सव के बीच फाग के दिन 14 मार्च को जनपद में शराब की दुकानों को बंद रखने का आदेश विभागीय स्तर पर जारी कर दिया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की ओर से बताया गया कि जनपद मुजफ्फरनगर में होली ;रंगद्ध का पर्व 14 मार्च शुक्रवार को मनाया जायेगा। शान्ति व्यवस्था के हित आबकारी अधिनियम की धारा-59 में निहित प्राविधानों के अन्तर्गत इस दिन जनपद की समस्त देशी शराब, विदेशी मदिरा, बियर, मॉडल शॉप के साथ ही भांग की फुटकर और थोक की दुकानों की बंदी रहेगी। उन्होंने बताया कि होली के फाग के दिन ये सभी दुकान शाम 05ः00 बजे तक ही बन्द रहेंगी, इसके बाद इनको खोला जा सकेगा।

इसे भी पढ़ें:  मिशन शक्ति के तहत सर्वोदय ज्ञान पब्लिक स्कूल में साइबर सुरक्षा पर कार्यक्रम

सौ से ज्यादा होलिका दहन स्थलों को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट

मुजफ्फरनगर। होली पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पुलिस अलर्ट मोड पर है। पुलिस अधिकारियों ने जनपद के सभी होलिका दहन स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा बंदोबस्त सख्त कर दिये हैं, जिले में सौ से ज्यादा ऐसे होलिका दहन चिन्हित किये गये हैं, जो संवेदनशील हैं और वहां पर सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। इस साल 13 मार्च की रात में होलिका दहन होगा और 14 मार्च को दुल्हेडी के दिन रंग खेला जायेगा। इस दिन जुमे की नमाज को लेकर पुलिस सतर्क है। पुलिस सूत्रों के अनुसार जनपद में 1220 स्थानों पर होलिका दहन होना है। इसमें 100 से अधिक होलिका दहन के स्थान ऐसे हैं जो मिश्रित आबादी में हैं। इन स्थानों पर पुलिस को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। जनपद में होली पर्व लेकर जोन व सैक्टर स्कीम लागू कर दी गयी है। जनपद में होली दहन व दुल्हेंडी पर कलस्टर मोबाइल के साथ सभी थाना प्रभारी व सीओ को भ्रमणशील रहने के आदेश दिए हैं। 

इसे भी पढ़ें:  यूपी हेल्थ डैशबोर्ड पर मुजफ्फरनगर की रैंकिंग कायम

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  स्क्रैप कारोबारियों के प्रतिष्ठानों पर छापा…4.5

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »