चार साहिबजादों के शहीदी दिवस पर शिवसैनिकों ने वजीर खान को जूतों से पीटा

मुजफ्फरनगर। शिवसेना नेताओं ने गुरु गोविंद सिंह के चार साहिबजादांे को याद करते हुए उनके शहीदी दिवस वीर बाल दिवस मनाते हुए इन चारों साहिबजादों को शहीद करने वाले मुगल शासकों के पोस्टरों को लेकर प्रदर्शन करते हुए जूतों से पिटाई की।

व चौक स्थित तुलसी पार्क में गुरु गोविंद सिंह जी के चार साहबजादों के बलिदान सप्ताह पर सर्वप्रथम चार साहिब जादो को श्रद्धांजलि अर्पित की उसके पश्चात औरंगज़ेब और उसके क्रूर सेनापति वजीर खान के फोटो पर जूते मारकर अपना आक्रोश व्यक्त किया। शिव सेना नेताओं ने गुरु गोविंद सिंह के चार साहिबजादों के शहीदी दिवस को बाल दिवस के रूप में कई वर्षों से मनाने की मांग उठने वाले हिंदू नेता संजय अरोरा जी व हिंदू नेत्री सरिता अरोरा जी को भगवा पटका पहनकर सम्मानित करते हुए कहा कि जो भी हिंदू वीर हिंदुत्व व मातृभूमि के लिए कार्य करेगा। वह हमारे लिए अग्रणीय व पूजनीय होगा। इस अवसर पर शिवसेना नेता मनोज सैनी ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी के चार साहबजादे का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता और हिंदू समाज को औरंगजेब व उसके जैसे मुगलों के द्वारा की गई हिंदुओं पर कुरूरता नहीं भूलनी चाहिए, क्योंकि उसने इस्लाम के नाम पर कितनी बर्बरता से गुरु गोविंद सिंह जी के बच्चों का कत्ल किया था। किस तरह गुरु गोविंद सिंह जी के एक-एक साहिबजादे कई कई हजार मुगलों से लोहा लेते हुए शहीद हुए किस तरह 5 साल और 7 साल के बच्चों को धर्म बदलने पर मजबूर किया गया। मगर वीर बहादुर बच्चों द्वारा धर्म बदलने को माना करने पर कुरूर औरंगजेब के आदेश पर वजीर खान ने जिंदा दीवार में चीनवा दिया। शिवसेना नेताओं ने एक सुर में सरकार से मांग करते हुए कहा कि देश में जो भी ओरंगजेब के नाम से सड़क आदि है, उनके नाम बदला जाए और औरंगजेब की मजार को तुरंत धुव्स्त किया जाए।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-नई नवेली दुल्हन का कचहरी से दिनदहाड़े अपहरण

इस अवसर पर प्रदेश महासचिव डॉ. योगेंद्र शर्मा, मंडल अध्यक्ष लोकेश सैनी, मंडल महासचिव राजेश कश्यप, मंडल उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र सैनी, जिला अध्यक्ष बिट्टू सिखेड़ा, जिला मीडिया प्रभारी वसंत कश्यप, पश्चिम प्रभारी रेनू चौधरी, नेहा गोयल, हिंदू नेत्री सुनीता मलिक, गुड्डी चौधरी, चित्रा गुप्ता, रश्मि कौशिक, निरुपमा गोयल, अंजू गर्ग, राजू सैनी, पंकज शास्त्री, कमलदीप, नगर अध्यक्ष आशीष शर्मा, राजू सैनी, टोनी शमार्, जिला उपाध्यक्ष अमरीश त्यागी, भारत राजपूत, सचिन कपूर, जोगी, मोनू बील्टोरिया, अमन वर्मा, भारत खोकर, रविंद्र सैनी, गोपी वर्मा गौतम कुमार, विशाल सिंगल, अनु, संजय चौहान, वंश शर्मा, दीपक वर्मा, राजू कारीगर, सूरज मिश्रा, प्रदीप कोरी, गौतम कुमार, डॉ. सचिन कुमार राजकुमार सैनी, अनिल शर्मा आदि मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  सांसद हरेन्द्र मलिक का सफल रहा सियासी दांव, जिला पंचायत में सतेन्द्र की जीत

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-कछौली में दो थानों के बॉर्डर पर गौवंश अवशेष मिलने पर

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »