एक देश-एक चुनाव देश के लिए जरूरीः श्रीचंद

मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा चलाये जा रहे एक देश एक चुनाव जनसमर्थन अभियान के तहत मंगलवार को जनप्रतिनिधियों की गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें प्रधानमंत्री के एक देश एक चुनाव की पहल को देश हित में बताते हुए इसके लाभकारी प्रभाव को सभी के सम्मुख रखते हुए जनता के बीच जाकर इसका प्रचार करने के लिए प्रेरित किया गया।

भाजपा द्वारा आज मुज़फ्फरनगर विधानसभा क्षेत्र की गांधी कॉलोनी स्थित गांधी वाटिका में एक देश एक चुनाव विषय पर जनप्रतिनिधि गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य श्रीचंद शर्मा के साथ ही प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा कौशल विकास विभाग के मंत्री कपिल देव अग्रवाल उपस्थित रहे। अतिथियों ने एक देश एक चुनाव विषय को लेकर जनप्रतिनिधियों के सम्मुख अपने विचार प्रकट किये। एमएलसी श्रीचंद शर्मा ने एक देश-एक चुनाव की संकल्पना के विविध पक्षों पर विस्तार से प्रकाश डाला और इसके संभावित लाभों की प्रभावशाली रूप से व्याख्या की।

इसे भी पढ़ें:  द दून वैली पब्लिक स्कूल, देवबंद में “विश्व पृथ्वी दिवस” का उल्लासपूर्ण आयोजन


मंत्री कपिल देव ने बताया कि एक देश एक चुनाव को लेकर पार्टी द्वारा आयोजित किये जा रहे कार्यक्रमों का उद्देश्य राष्ट्रीय महत्व के इस विचार पर समाज के प्रबु( नागरिकों, बु(िजीवियों एवं जनप्रतिनिधियों के बीच सार्थक संवाद एवं विचार-विमर्श को प्रोत्साहित करना है, ताकि समाज में इसके लिए एक मजबूत समर्थन जुटाकर देश को सशक्त बनाने का काम किया जा सके। जनप्रतिनिधि गोष्ठी में मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी, सहकारी बैंक चेयरमैन ठा. रामनाथ सिंह, अभिषेक गुर्जर, सुशील त्यागी, सभासद रजत धीमान, विशाल गर्ग, अनिल वर्मा, अमित पटपटिया, प्रेमी छाबड़ा, सलेक चंद, प्रदीप कुमार, राजकुमार सि(ार्थ, पवन अरोरा सहित क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, शिक्षाविद, अधिवक्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  पुलिस ने किसान नेता को किया हाउस अरेस्ट, किसान संगठनों में नाराजगी

Also Read This

पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर मंत्री कपिल देव ने की सभासदों के साथ मीटिंग

13 अप्रैल की सीएम योगी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प, कहा-जनता और कार्यकर्ताओं में है उत्साह मुजफ्फरनगर। आगामी 13 अप्रैल को प्रस्तावित जनसभा और स्मारक अनावरण कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने व्यापक रणनीति तैयार करते हुए जनसंपर्क अभियान को गति देने का निर्णय लिया है। रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने नई मंडी पटेल नगर स्थित नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित किया। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता

Read More »

सांसद हरेन्द्र मलिक ने विधायक पुत्र के साथ दिव्यांगों को बांटी ट्राई साइकिल

सपा सांसद ने कहा कि हमें मुख्यमंत्री योगी और जयंत के स्वागत का प्रशासन ने नहीं दिया अवसर मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में दिव्यांगजनों को बैटरी चालित ट्राई साइकिल वितरित की गईं। इस दौरान जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशी दिखी, वहीं कार्यक्रम में सियासी बयानबाजी भी सामने आई। यह कार्यक्रम सपा सांसद हरेंद्र मलिक के आवास पर आयोजित किया गया था। गुलशन पॉलीओल्स लिमिटेड के सहयोग से लगभग 10 दिव्यांगजनों को ये ट्राई साइकिलें दी गईं। लाभार्थियों ने इस पहल को अपने लिए बड़ी सहूलियत बताया। इसे भी पढ़ें:  पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने 76 आंगनबाडी केन्द्रों को दी 15 लाख की सौगातसपा सांसद के पुत्र चरथावल विधानसभा से सपा विधायक

Read More »

मुजफ्फरनगर-लाइसेंसी राइफल से चली गोली, युवक की मौत

शहर के शाहबुद्दीनपुर रोड पर हुई घटना, परिवार में मचा कोहराम, पुलिस ने शव को कब्जे में लिया मुजफ्फरनगर। शहर के शाहबुद्दीनपुर रोड क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की जान चली गई। बताया जा रहा है कि युवक अपने परिवार की लाइसेंसी राइफल की सफाई कर रहा था, तभी अचानक गोली चल गई, और यह गोली उसका सिर भेद गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक युवक जिला पंचायत सदस्य का भतीजा बताया गया है। मामले में लाइसेंसी

Read More »

नहीं रहीं दिग्गज गायिका आशा भोसले, 92 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा

नईदिल्ली। दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन हो गया है। कल शनिवार को अचानक तबीयत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मशहूर सिंगर आशा भोसले हमारे बीच नहीं रहीं। 92 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। करीब सात दशक तक सिनेमाई दुनिया में अपनी सुरीली आवाज का जादू चलाने वाली गायिका को कल शनिवार को तबीयत खराब होने के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इमरजेंसी मेडिकल सर्विसेज यूनिट में उनका उपचार चल रहा था। दुनियाभर के फैंस दुआएं कर रहे थे। मगर, रविवार को गायिका ने दुनिया को अलविदा कह दिया। इसे

Read More »

पुलिस ने किसान नेता को किया हाउस अरेस्ट, किसान संगठनों में नाराजगी

मुजफ्फरनगर। किसान राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। चौधरी शाह आलम को प्रशासन द्वारा अंबा विहार स्थित उनके आवास पर हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई खालापार थाना पुलिस द्वारा की गई है, जिसके बाद क्षेत्र में हलचल तेज हो गई। हाउस अरेस्ट की सूचना मिलते ही किसान संगठनों में नाराजगी देखी जा रही है। समर्थकों का कहना है कि यह कदम किसानों और मजदूरों की आवाज को दबाने का प्रयास है। इस मामले को लेकर किसान नेताओं ने स्पष्ट कहा है कि गिरफ्तारियों से आंदोलन कमजोर नहीं होगा, बल्कि और मजबूत होगा। चौधरी शाह आलम ने भी संदेश दिया कि

Read More »