विद्युत विभाग में उपभोक्ताओं का खुला शोषणः कृष्ण गोपाल मित्तल

मुजफ्फरनगर। व्यापारी नेता कृष्ण गोपाल मित्तल ने आरोप लगाया कि विद्युत विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उपभोक्ताओं का गंभीर शोषण कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में व्यापारियों ने उपभोक्ताओं की विभिन्न समस्याओं को लेकर अधिशासी अभियंता का उनके कार्यालय में घेराव करते हुए ज्ञापन सौंपा और समस्याओं का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी गई।

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी कृष्ण गोपाल मित्तल के नेतृत्व में व्यापारियों ने शुक्रवार को विद्युत विभाग के एक्सईएन का घेराव करते हुए समस्याओं को लेकर नाराजगी जताई और ज्ञापन सौंपा। इसमें व्यापारियों और आम जनता की समस्याओं को उठाते हुए कृष्ण गोपाल मित्तल ने कहा कि विद्युत विभाग द्वारा उपभोक्ताओं का खुला शोषण किया जा रहा है। विभाग द्वारा थ्री फेस कनेक्शन की बिलिंग का कार्य लगभग गत कुछ माह से प्राइवेट कंपनी को दिया गया है तभी से थ्री फेस उपभोक्ताओं का भरपूर शोषण हो रहा है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-23 मई को तितावी थाने पर भाकियू का धरना स्थगित

ज्ञापन में समस्याओं को एक्सईएन के समक्ष उठाते हुए कहा गया कि थ्री फेस उपभोक्ताओं के यहां सेर मीटर रीडर रीडिंग नोट करके ले जाते हैं विद्युत बिल नहीं देते हैं, चार-पांच दिन बाद उपभोक्ता के फोन पर बिल का मैसेज आता है जिसको अधिकांश उपभोक्ता देख नहीं पाते व उनका बिजली बिल समय से जमा नहीं हो पाता तथा देर से जमा होने के कारण उनकी छूट भी खत्म हो जाती है और अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ता है। कहा गया कि इसी के साथ देखने में आया है कि अधिकांश उपभोक्ताओं के बिल जो बाद में आ रहे है उनमें गड़बड़ी हो रही है। उपभोक्ता के यहां पर प्राइवेट मीटर रीडर के रूप में हर 15 दिन में नया आदमी पहुंच रहा है, जो कहता है कि अब रीडिंग हम लेंगे और 15 से 20 दिन में ही वह दोबारा बिल बना देता है जिसका उपभोक्ताओं को नुकसान हो रहा है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पति के झगड़े से आहत विवाहिता ने लगाई फांसी

कहा गया कि अधिकांश घरों में दिन के वक्त महिलाएं रहती हैं। हर 15 दिन में नया आदमी घरों पर पहुंचता है। वह अपने आप को मीटर रीडर बताता है, जिसको वह पहचानते भी नहीं है ऐसे में अनहोनी की आशंका बनी हुई है। पहले उपभोक्ता के यहां रीडिंग लेते वक्त ही उनको बिल दे दिया जाता था जिसको उपभोक्ता द्वारा भी देख लिया जाता था कि उसकी कितनी रीडिंग है उसका बिल ठीक है या नहीं। व्यापारियों ने कहा कि विद्युत विभाग द्वारा प्राइवेट कंपनी को यह काम सौंपे जाने से थ्री फेस उपभोक्ताओं का खुला शोषण हो रहा है व उपभोक्ताओं में जबरदस्त रोष बना हुआ है। अगर विभाग द्वारा यह काम पहले की तरह सुचारू नहीं किया गया तो व्यापार संगठन द्वारा आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल, प्रदेश मंत्री सरदार बलविंदर सिंह, नगराध्यक्ष राकेश त्यागी, प्रदेश युवा उपाध्यक्ष तरुण मित्तल, पवन वर्मा, प्रवीण जैन, हरिओम शर्मा, राजेंद्र अरोरा, विजय प्रताप सिंह, इकरार फारूकी, सुनील अरोरा, विक्की, भूरा कुरैशी, अशोक शर्मा, मयंक गोयल, विशाल शर्मा सहित अनेकों पदाधिकारी उपस्थित रहे। 

इसे भी पढ़ें:  खान-पान की आदत सुधारें, स्वस्थ रहेगा लीवरः डा. अजय

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-किन्नरों के बीच बधाई को लेकर संघर्षजनसंपर्क अभियान के दौरान सबसे

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »