MUZAFFARNAGAR-आउटसोर्स सफाई कर्मी ने अपने नायक से की मारपीट

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् की ओर से रविवार को स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में समर्पित युवा समिति के द्वारा आयोजित की गई जज्बा-10 दौड़ के आयोजन में साफ सफाई के लिए अपने कर्मचारी को टोका टाकी करना एक सफाई नायक को भारी पड़ गया। आरोप है कि वार्ड 29 में आउटसोर्स सफाई कर्मचारी के रूप में कार्य करने वाले युवक ने अपने सफाई नायक से अभद्रता करते हुए उस पर हमला कर पिटाई कर डाली। इस मामले में पीड़ित सफाई नायक ने आरोपी कर्मचारी के खिलाफ थाने में तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की है। वही पालिका के नगर स्वास्थ्य अधिकारी और ईओ से भी इस मामले में शिकायत की गई है। आरोपी आउटसोर्स कर्मचारी को हटाने की कार्यवाही प्रारम्भ की गई है।

नगरपालिका परिषद् के वार्ड 29 सुजडू क्षेत्र के सफाई नायक दीपक कुमार रविवार को सवेरे से ही सरकूलर रोड और सुजडू चुंगी आदि क्षेत्र में विशेष तौर पर सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने में जुट गये थे। क्योंकि रविवार को समर्पित युवा समिति के द्वारा जज्बा दौड़ का आयोजन प्रस्तावित था और इसी रूट से यह दौड़ होनी थी। आरोप है कि वार्ड 29 में कार्य करने वाले आउटसोर्स सफाई कर्मचारी आशीष कुमार को जब सफाई नायक ने क्षेत्र में सफाई कार्य करने के लिए टोका टाकी की तो आशीष ने अपने नायक के साथ ही अभद्रता शुरू कर दी। इसका विरोध किया तो आउटसोर्स कर्मचारी ने सफाई नायक पर हमला करते हुए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसमें नायक के कपड़े भी फट गये और चोट भी आई।

इसे भी पढ़ें:  पालिका का प्लानः कचरा मुक्त शहर बनाने की मुहिम में अब घर-घर में बनेगी खाद

दूसरे कर्मचारियों ने नायक दीपक कुमार को बचाया। इसके बाद सफाई नायक सीधे सिविल लाइन थाने पहुंचा और आरोपी आउटसोर्स कर्मचारी आशीष के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की। सफाई नायक ने पुलिस को बताया कि रविवार को सरकूलर रोड से सुजड़ू चुंगी की ओर जज्बा दौड़ का आयोजन होना प्रस्तावित था। इस कारण वो अपने क्षेत्र में चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आदेशों के अनुरूप कर्मचारियों को लेकर सवेेरे से ही सफाई कार्य करा रहा था। आउटसोर्स कर्मचारी आशीष से भी कार्य को लेकर टोका टाकी की गई तो उसने गाली गलौच शुरू कर दी। अभद्रता करने से रोका गया तो वो मारपीट पर उतारू हो गया और उन पर हमला कर दिया। दूसरे कर्मचारियों ने उसको बचाया। सफाई नायक दीपक कुमार ने पुलिस को शिकायत में कहा कि उसने केवल कर्मचारी से इतना ही पूछा था कि उसने आज कहां और कितना काम किया है।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम संपन्न

दूसरी ओर सफाई नायक ने इस मामले में पालिका ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह और नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल कुमार से भी शिकायत करते हुए आरोपी सफाई कर्मचारी के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि रविवार को सवेरे वार्ड 29 के सफाई नायक को जज्बा दौड़ के आयोजन को देखते हुए अपने क्षेत्र में सवेरे विशेष तौर पर सफाई व्यवस्था के लिए निर्देशित किया गया था। सफाई नायक ने शिकायत की है कि जब वो कर्मचारियों के साथ सफाई कार्य कराने में व्यस्त था तो आउटसोर्स कर्मचारी आशीष ने उस पर हमला करते हुए मारपीट की। इसमें उसको चोट भी आई है। यह प्रकरण गंभीर होने के कारण आउटसोर्स कर्मचारी की कार्यदायी फर्म के ठेकेदार को आरोपी कर्मचारी को हटाने के लिए मौखिक निर्देश दिये गये हैं। सोमवार को कार्यालय से इसके लिए लिखित आदेश जारी कराये जायेंगे। ऐसे कर्मचारियों के साथ कोई नरमी नहीं बरती जायेगी। ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने कहा कि शिकायत के आधार पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी को कार्यवाही करने के लिए आदेशित किया गया है। 

इसे भी पढ़ें:  एसआईआर पर जुबानी जंग: क्या BLO की मौतें भी नाटक हैं- अखिलेश यादव 

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  मंत्री कपिल देव ने शिशु मंदिर में किया कक्षा कक्ष का

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »