पीसीबी के आरओ अंकित सिंह का गाजियाबाद तबादला

मुजफ्फरनगर। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी अंकित सिंह का आखिरकार शासन ने तबादला कर दिया है। वो करीब चार साल से मुजफ्फरनगर और शामली जनपदों में क्षेत्रीय अधिकारी पीसीबी के पद पर दायित्व निभा रहे थे। उनके स्थान पर बुलन्दशहर से यहां पर क्षेत्रीय अधिकारी तैनात किया गया है।

इसे भी पढ़ें:  ऑनर किलिंग में गर्दन काटकर बेटी को उतारा मौत के घाट

उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी मुजफ्फरनगर एवं शामली अंकित सिंह का स्थानांतरण आदेश जारी कर दिया है। मंगलवार को खुद अंकित सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए मीडिया को बताया कि शासन द्वारा उनका तबादला मुजफ्फरनगर से गाजियाबाद कर दिया गया है। उनके स्थान पर बुलन्दशहर में तैनात अधिकारी को यहां पर भेजा गया है। अंकित सिंह यहां पर करीब चार साल से तैनात रहे और अपने कार्यकाल के दौरान उनके कई निर्णय भी काफी चर्चाओं में बने रहे हैं। जनपद में दूसरे राज्यों से प्रतिबंधित पॉलीथिन का कारोबार भी सुर्खियों में रहा तो वहीं पेपर मिल और अन्य उद्योगों के खिलाफ कार्यवाही और प्रदूषण का जनपद में स्तर भी उनकी कार्यप्रणाली को लेकर अनेक बार हलचल मचा चुका है। 

इसे भी पढ़ें:  चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने पुण्यतिथि पर भारत रत्न चरण सिंह को किया नमन

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  बंद पड़े भट्टे पर बदमाशों से

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »