सरकारी जमीन पर काट दिए प्लॉट, एसडीएम जानसठ ने चलवा दिया बुलडोजर

मुजफ्फरनगर। जानसठ क्षेत्र के एक गांव में की जा रही प्लॉटिंग की भूमि में तालाब की करीब ढाई बीघा सरकारी भूमि पर भी अवैध कब्जा कर उस पर भी प्लॉट काट दिये गये। इतना ही नहीं एक अन्य स्थान पर महामाई देवी मंदिर की भूमि पर भी कब्जा करते हुए इसको प्लाटिंग में शामिल कर लिया गया। इसी शिकायत पर एसडीएम जानसठ ने शुक्रवार को दलबल के साथ पहुंचकर अवैध कब्जे पर बुलडोजर चलवा दिया तथा तालाब की खोदाई कराकर सरकारी भूमि को सुरक्षित कराने का काम किया। उन्होंने महामाई मंदिर से भी अवैध कब्जा हटवाया और प्लॉटिंग कर्ताओं को कब्जा करने पर कार्यवाही की चेतावनी दी।

इसे भी पढ़ें:  गांव पलड़ी में गोवंशों की दुर्दशा पर मचा हड़कंप

सरकारी भूमि से अवैध कब्जे हटवाने के लिए चलाये जा रहे अभियानों में जुटे प्रशासनिक अफसर लगातार भूमि से अवैध कब्जे हटाकर उनको सुरक्षित करने का काम कर रहे हैं। इसी कड़ी में एसडीएम जानसठ सुबोध कुमार ने भी करीब ढाई बीघा सरकार भूमि से अवैध कब्जा हटवाने के लिए कार्यवाही की। एसडीएम जानसठ सुबोध कुमार ने बताया कि शुक्रवार को तहसील जानसठ क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मुकल्लमपुरा में अवैध कब्जा हटवाने की कार्यवाही की गई है। यहां पर खसरा संख्या 618 तालाब भूमि की पैमाईश की गयी। पैमाईश के उपरांत यह तथ्य प्रकाश में आया कि आशियाना नामक कॉलोनी में तालाब, रास्ता व कल्लर की करीब 2.5 बीघा जमीन पर भराव कर इस सरकारी भूमि को भी कब्जाते हुए प्लॉटिंग में शामिल कर लिया गया, जिसे शुक्रवार को मुक्त कराया गया है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-सीएए की तैयारी में पुलिस का एंटी रायट ड्रिल

उन्होंने बताया कि साथ ही एक अन्य प्लॉटिंग खसरा संख्या 845 की भूमि में महामाई देवी स्थान को भी अवैध प्लॉटिंग में शमिल कर लिया गया था। उक्त स्थान को भी कब्जामुक्त कराया गया। इस दौरान एसडीएम सुबोध कुमार द्वारा क्षेत्रीय लेखपाल को निर्देशित किया गया कि सरकारी भूमि को अतिकमित/विरूपित करने वाले भूमाफियाओं के विरू( अभियोग पंजीकृत करायें। विगत में भी इस तरह का अभियान चलाकर कस्बा मीरापुर की सरकारी सम्पत्तियों को कब्जामुक्त कराया गया है। उन्होंने बताया कि तहसील जानसठ क्षेत्रान्तर्गत समस्त सरकारी जमीनों को चिन्हित कराया जा रहा है ताकि उन्हंे अतिक्रमण मुक्त कराकर भूमाफिया के विरू( सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया जा सके। इस कार्यवाही के दौरान एसडीएम जानसठ सुबोध कुमार के साथ तहसीलदार जानसठ सतीश चन्द बघेल, नायब तहसीलदार जानसठ अजय सिंह, क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक मीरापुर संजीव शर्मा एवं क्षेत्रीय लेखपाल मीरापुर ओमबीर उपस्थित रहे। कार्यवाही के दौरान एसडीएम सुबोध ने अपनी टीम के साथ जेसीबी मंगाकर सरकारी भूमि से कब्जा हटवाने के साथ ही तालाब की खोदाई का कार्य भी शुरू कराया गया। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR PALIKA-मीनाक्षी राज में शहर को चकाचौंध करने की तैयारी

Also Read This

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »

सुबह 8 से शाम 6 बजे तक डायवर्जन, 13 अप्रैल को शहर संभलकर निकलें

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित वीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर दबाव रहेगा और डायवर्जन लागू रहेगा। यह ट्रैफिक प्लान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे और नुमाइश मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए बनाया गया है। जिन प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक प्रभावित रहने की आशंका है, उनमें सुजडू चुंगी, नुमाइश ग्राउंड, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, नावल्टी चौक और जिला अस्पताल चौक शामिल हैं। पुलिस की अपील है कि आम लोग इन मार्गों से गुजरने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें,

Read More »

खतौली में मिलावटी पनीर मामले में भाजपा सभासद रजत जैन गिरफ्तार

खतौली में मिलावटी पनीर बनाने के आरोपों से जुड़े मामले में भाजपा के नामित सभासद रजत जैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह पुलिस टीम ने उनके घर पर दबिश दी और उन्हें हिरासत में लेकर आगे की न्यायिक प्रक्रिया के लिए अदालत में पेश किया। इस कार्रवाई के बाद कस्बे में पूरे मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। यह मामला कोई नया नहीं है। इसकी शुरुआत 11 नवंबर 2025 को हुई उस कार्रवाई से मानी जा रही है, जब खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने खतौली क्षेत्र में रजत जैन से जुड़ी बताई गई एक डेयरी इकाई पर

Read More »