गोकशों से पुलिस की मुठभेड़, 12 आरोपी पकड़े, एक फरार

मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने शनिवार सुबह क्षेत्र के गांव मिमलाना के जंगल में मुठभेड़ में 12 गोकश को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से तीन गोवंश जिंदा बरामद किये गए। गोकशी की सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस ने मिमलाना गांव के जंगल में दबिश दी तो वहां गोकशी करने की तैयारी कर रहे आरोपियों के साथ मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने 12 लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें तीन आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हुए हैं। जबकि एक आरोपी फरार है, उसकी तलाश के लिए टीम को लगा दिया गया है। तीन गोवंश जिंदा बचा लिए गए। गोकशी में प्रयुक्त किए जाने वाले उपकरण भी बरामद किए हैं।

एसएसपी अभिषेक सिंह ने शनिवार को पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान मीडिया को शहर कोतवाली पुलिस के गुडवर्क की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आज कोतवाली पुलिस की मिमलाना रोड पर कुछ बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई। इसमें पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग जंगल में गौकशी करने के लिए जा रहे हैं। इसमें पुलिस की गोली लगने के कारण भूरा उर्फ शोएब पुत्र मौ. सलीम छोटा, मनव्वर उर्फ भोलू पुत्र यूसुफ और तहसीम पुत्र सलीम घायल हुए हैं। जबकि नाजिम, नवाब, कलीम, तनवीर, गयूर, हनीफ, शहजाद, राशिद और इकराम को भी गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से उपकरण, अवैध शस्त्र, बाइक और तीन जिंदा गोवंश बरामद किये गये हैं। एसएसपी ने बताया किे ये लोग गिरोह बनाकर गोकशी और गोमांस की सप्लाई करने के काम में लगे रहते हैं। इस दौरान एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत भी मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-ओपन जिम के नाम पर पालिका में बड़ा गोलमाल

Also Read This

रितुराज शर्मा की दमदार बल्लेबाजी से फाइनल में पहुंचे सिल्वरटन टाइगर्स

एमपीएल-2 के पहले सेमीफाइनल में सिल्वरटन पैंथर्स को 7 विकेट से हराया, 13.2 ओवर में हासिल किया 111 रन का लक्ष्य मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 के पहले सेमीफाइनल में सिल्वरटन टाइगर्स ने प्रभावशाली खेल दिखाते हुए सिल्वरटन पैंथर्स को सात विकेट से पराजित कर फाइनल में जगह बना ली। रितुराज शर्मा और शिवम चौधरी की शानदार पारियों ने टीम की जीत को आसान बना दिया। मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला बृहस्पतिवार चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेला गया। रोमांचक मुकाबले में सिल्वरटन टाइगर्स ने सिल्वरटन पैंथर्स को सात विकेट से हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश कर लिया। मुकाबले में टॉस

Read More »

ईरान में तनाव के बीच होर्मुज पार कर मुंबई पहुंचा तेल टैंकर 

नई दिल्ली- पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच सऊदी अरब से कच्चा तेल लेकर आया लाइबेरियाई ध्वज वाला टैंकर ईरान की अनुमति से होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित रूप से मुंबई पोर्ट पहुंच गया। भारत सरकार क्षेत्र में मौजूद भारतीय जहाजों और नाविकों की सुरक्षा पर लगातार नजर रखे हुए है। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच एक लाइबेरियाई ध्वज वाला कच्चे तेल का टैंकर, जिसकी कमान एक भारतीय कप्तान के हाथ में थी, रणनीतिक रूप से अहम होर्मुज जलडमरूमध्य को पार कर सुरक्षित रूप से मुंबई बंदरगाह पहुंच गया। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार यह टैंकर सऊदी अरब के रास तनुरा बंदरगाह से कच्चा तेल लेकर आया

Read More »