ENCOUNTER–शातिर चोरों से पुलिस की मुठभेड़, दो घायल, पांच गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। थाना नईमण्डी पुलिस के साथ हुई मुठभेड में तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद चोरी की बड़ी वारदातों को खोलते हुए पुलिस ने उनके दो अन्य साथियों को भी गिरफ्तार करते हुए चोरी की चार कार, अवैध असलाह और अन्य उपकरण बरामद किये हैं।

एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान नई मंडी पुलिस के गुडवर्क का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि प्रभारी निरीक्षक थाना नई मंडी पुलिस टीम केस ाथ चैकिंग कर रहे थे, इसी दौरान एक सफेद रंग की वरना कार बिना नम्बर प्लेट को बागोवाली कट पर रोकने का प्रयास किया गया, नहीं रूके व पुलिस पार्टी पर फायर करते हुये सिसोना रोड की तरफ भाग गये। पुलिस पार्टी द्वारा पीछा करते हुये सिसोना रोड रजवाहा पुलिया के पास खेत में उनको रोका गया तो इस पुलिस मुठभेड में घायल निजाम पुत्र आश मौहम्मद निवासी मौहन कालोनी लोनी रोड साहिबाबाद और दिपांशु पुत्र विपिन निवासी बछलोता रोड हापुड को पकड़ लिया गया। पुलिम काम्बिग में अनुज पुत्र प्रमोद निवासी ग्राम सदल्लापुर थाना ईकोटेक तृतीय जनपद गौतमबु(नगर को गिरफ्तार किया गया।

इन बदमाशों के पास से अवैध असलहा के साथ ही एक गाडी वरना गाडी बिना नम्बर प्लेट व गाडी के लाॅक खोलने के उपकरण, मिनी लेपटाॅप एवं अन्य सामान बरामद किया गया है। एसपी सिटी ने बताया कि पूछताद के बाद इनकी निशानदेही पर चोर गिरोह के दूसरे बदमाश विशाल पुत्र अशोक निवासी ग्राम सदल्लापुर और आकाश ठाकुर पुत्र वाकुर सिंह निवासी मोहन नगर लोनी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इस गिरोह के पास से चोरी की गाडी 03 मारूति सुजुकी बलेनो कार बरामद की हैं। इनमें से एक कार 20 दिसम्बर को द्वारिकापुरी मौहल्ले से चोरी हुयी थी। दुसरी बलेनो कार बुलन्दशहर और तीसरी बलेनो कार पिलखुवा से चोरी की गई थी। इन बदमाशों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक बबलू सिहं वर्मा, उप निरीक्षक नरेन्द्र सिंह, सतवीर सिंह, विनीत मलिक, हैड कांस्टेबल सुमित त्यागी, रजनीश शर्मा, अमित कुमार, कांस्टेबल इरफान अन्नी, रोहित कुमार, कुलदीप कुमार, देवेन्द्र मैनी, हिमांशु मलिक और कैलाश कुमार मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  सीमा जैन के प्रस्ताव पर पालिका कन्या विद्यालय की प्रिंसीपल निलम्बित

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  फूड प्वाइजनिंग का शिकार हुए परिवार

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »