वक्फ संशोधन बिल-जमियत जिलाध्यक्ष मौलाना मुकर्रम को पुलिस ने भेजा नोटिस

मुजफ्फरनगर। वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की कॉल पर मस्जिदों में काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन की कार्यवाही लगातार जारी है। जिला प्रशासन की ओर से पिछले तीन दिनों से लगातार काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ नोटिस जारी किए जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक लगभग 500 लोगों के खिलाफ जिला प्रशासन की ओर से नोटिस जारी किया गया है। खास बात यह है कि जिला प्रशासन की ओर से मुस्लिम समाज के उन जिम्मेदार लोगों को नोटिस भेजा गया है जो इस्लाम और शरीयत के नाम पर अपनी राजनीति चमकाते रहते हैं।

जमीयत उलेमा ए हिंद के मुजफ्फरनगर जिला अध्यक्ष मौलाना मुकर्रम कासमी को जिला प्रशासन से नोटिस मिलने के बाद उन्होंने ज़रूर कहा है कि बस इतना समझ लीजिए कि यह जुल्म है कि हम मुसलमान है। मौलाना मुकर्रम कासमी ने बताया कि नोटिस तो बहुत से लोगों को मिला है और यह क्यों दिया गया है, यह हमारी समझ से परे है । हम जिम्मेदार लोग हैं और हम मुस्लिम तंजीमो के रहनुमा है, मुसलमान के मुद्दे उठाते हैं इसलिए हम समझते हैं कि हमें नोटिस दिया गया होगा, लेकिन हमें कोई दिक्कत नहीं है, इस बात से की हमें नोटिस दिया गया है, हम तो पहले भी मुसलमान के मुद्दे उठाते थे और आगे भी मुसलमान के मुद्दे उठाते रहेंगे। जितने भी जिम्मेदार लोग हैं सभी को नोटिस दिए गए हैं और भोले-भाले लोगों को नोटिस के नाम पर डराया जा रहा है, प्रशासन को ऐसा नहीं करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें:  देश की खातिर खून का एक-एक कतरा न्यौछावरः नरेश टिकैत

उन्होंने कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने भी कहा था कि हम कोई भी धरना प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं, मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की तरफ से कोई मैसेज आएगा, तो देखा जाएगा, लेकिन मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि इस कानून के खिलाफ हम सुप्रीम कोर्ट जा रहे हैं। मैं यह मानता हूं कि जब अमन शांति बनी हुई है और हर लोग अपने घर में मौजूद हैं, तो जिला प्रशासन को इस तरह की कोई भी कार्यवाही नहीं करनी चाहिए थी। मुजफ्फरनगर में लगभग 500 से ज्यादा लोगों को नोटिस भेजा गया है, सिर्फ इसलिए कि यह लोग आगे कोई धरना-प्रदर्शन नहीं करें। शांति पूर्ण धरना प्रदर्शन करना तो संविधान में कानूनी हक है, संविधान में हमें इसका अधिकार दिया गया है। अगर धरना-प्रदर्शन हमने किया होता, तो उसके बाद ही नोटिस दिया जाता तो बात सही थी, लेकिन जब किसी ने कुछ किया ही नहीं , उसके बावजूद भी सभी को नोटिस दे दिया गया, तो यह हमारी समझ से बहुत परे है। जमीयत उलेमा ए हिंद की तरफ से दिल्ली से अगर कोई भी कॉल आएगी तो लिहाजा हम जिम्मेदार लोग हैं और हमें वह काम करना पड़ेगा। डरता तो वह है, जिसके अंदर कोई ऐब होता है, हमारे अंदर तो कोई ऐब नहीं है। हम क्यों डरेंगे इस तरह के नोटिस से हमें डरने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि हम शांति बनाने वाले लोग हैं, अशांति फैलाने वाले लोग नहीं है।

इसे भी पढ़ें:  बांकेबिहारी मंदिर में सुरक्षा गार्डों की दबंगई, वीडियो हुआ वायरल

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  शहरी विकास पर हर महीने 36

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »

पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर मंत्री कपिल देव ने की सभासदों के साथ मीटिंग

13 अप्रैल की सीएम योगी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प, कहा-जनता और कार्यकर्ताओं में है उत्साह मुजफ्फरनगर। आगामी 13 अप्रैल को प्रस्तावित जनसभा और स्मारक अनावरण कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने व्यापक रणनीति तैयार करते हुए जनसंपर्क अभियान को गति देने का निर्णय लिया है। रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने नई मंडी पटेल नगर स्थित नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित किया। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता

Read More »