स्कूली बच्चों की सुरक्षा को जागी पुलिस, 25 ई रिक्शा जब्त

मुजफ्फरनगर। स्कूलों में बच्चों को लाने ले जाने के लिए कार्य कर रहे वाहनों को मानकों की कसौटी पर परखने के साथ ही बच्चों को सुरक्षित यातायात के साधन मुहैया कराये जाने की पहल के तौर पर मंगलवार को यातायात पुलिस के द्वारा विभिन्न स्थानों पर सघन चैकिंग अभियान चलाते हुए स्कूली वैन और स्कूलों में लगी ई रिक्शाओं की जांच पड़ताल की गई। इस दौरान मानकों की अनदेखी पाये जाने पर पुलिस कर्मियों ने 25 ई रिक्शाओं को जब्त करते हुए उनका चालान किया गया ओर इनमें बच्चों को असुरक्षित तरीके से ढोने के लिए लगाई गई अतिरिक्त सीटों को भी हटवाने का काम किया गया।

इसे भी पढ़ें:  पानीपत-खटीमा मार्ग पर भयंकर हादसा, मां-बेटे की मौत

यातायात व्यवस्था सुद्ढ रखने एवं दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में तथा एसपी ट्रैफिक अतुल कुमार चौबे के नेतृत्व में मुजफ्फरनगर यातायात पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में मंगलवार को यातायात पुलिस द्वारा स्कूली ई-रिक्शा से अतिरिक्त सीट को हटवाया गया तथा कार्यवाही की गयी। साथ ही स्कूलों की वैन आदि वाहनों की फिटनेस को चौक किया गया जिससे किसी वाहन आदि से कोई आकस्मिक दुर्घटना होने से रोका जा सके। इस कार्यवाही में आज 25 स्कूली ई-रिक्शा से अतिरिक्त सीट को हटवाकर जब्तिकरण की कार्यवाही की गयी है।

इसे भी पढ़ें:  एफडीआर प्रकरण में जांच दल को पत्रावलियां उपलब्ध करायेगी पालिका

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-बुजुर्ग व्यापारियों के लिए सरकार से मांगी पेंशन योजनागर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ ही उन्होंने भविष्य में और

Read More »