दलित बस्ती की पानी की टंकी प्रधान ने की बंद, पानी को तरस रहे परिवार

मुजफ्फरनगर। पुरकाजी क्षेत्र के गांव खाईखेड़ी की दलित बस्ती के निवास कर रहे परिवारों की महिलाओं ने शनिवार को जिला मुख्यालय आकर डीएम के नाम दिये प्रार्थन पत्र में आरोप लगाये कि भीषण गर्मी के बावजूद भी ग्राम प्रधान ने रंजिशन उनके क्षेत्र की पानी की टंकियों को बंद कर जल आपूर्ति को बंद कर दिया है। इस कारण गर्मी में भी परिवारों को पेयजलापूर्ति के लिए तरसना पड़ रहा है। लोगों ने डीएम से पेयजलापूर्ति को बहाल करने के साथ ही जांच कराकर कार्यवाही करने की मांग की गयी है।

इसे भी पढ़ें:  चर्चित राजवीर टीटू के खिलाफ शिक्षिका ने कराई एफआईआर

खाईखेड़ी गांव निवासी दलित बस्ती के परिवारों की महिलाओं डोली, बालेश, नीता, कान्ता, कौशल, सुभाष, तुलसी, सुरेश देवी सहित अन्य महिलाओं ने शनिवार को कचहरी पहुंचकर डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया और डीएम के नाम दिये प्रार्थना पत्र में ग्राम प्रधान धीरज त्यागी पर आरोप लगाया कि उनके द्वारा दलित बस्ती की पेयजलापूर्ति रंजिशन बंद करा दी गई है। महिलाओं ने कहा कि उनकी बस्ती में सफाई भी नहीं कराई जाती है। पानी की टंकी से सप्लाई बंद होने के कारण उनको गर्मी में भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पानी की टंकी पर तैनात आपरेटर तुलसीराम को 2021 से वेतन ही नहीं दिया गया है, क्योंकि वो भी एससी वर्ग से आता है। ग्रामीण महिलाओं ने डीएम से मामले की जांच कराकर कार्यवाही करने और दलित बस्ती की पेजलापूर्ति बहाल कराने की मांग की है। 

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में 26 जनवरी को लगेगा फ्री आई कैम्प

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  चर्चित राजवीर टीटू के खिलाफ शिक्षिका ने कराई एफआईआरगर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ ही उन्होंने भविष्य में और

Read More »