प्रजापिता ब्रह्मा बाबा का 55वा पुण्य स्मृति दिवस मनाया

मुजफ्फरनगर। आज ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के संस्थापक प्रजापिता ब्रह्मा बाबा का 55वा पुण्य स्मृति दिवस ब्रह्माकुमारी के बामनहेरी सेवा केंद्र पर मनाया गया।

कार्यक्रम में केशवपुरी सेवा केंद्र इंचार्ज राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी जयंती दीदी ने बताया कि प्रजापिता ब्रह्मा बाबा ने हमें अपने जीवन से यह सिखाया कि हम साधारण रहते हुए भी असाधारण कैसे बन सकते हैं। उनकी सुबह से लेकर रात तक की दिनचर्या एक आदर्श, महान और दिव्य व्यक्तित्व की निशानी थी। ब्रह्मा बाबा सब के बीच रहते हुए भी सदा अव्यक्त, विदेही तथा उपराम रहते थे। ब्रह्मा बाबा कम बोलो, धीरे बोलो, मीठा बोलो की मिसाल थे। ब्रह्मा बाबा ने हमें सिखाया कि सुख-दुख में भी सदा एक समान, एक रस अवस्था को कैसे बनाएं रख सकते हैं। बाबा का रहन-सहन, खान पान जितना साधारण था उतना ही रायल भी था।

ब्रह्मा बाबा के संपर्क में आने वाली प्रत्येक आत्मा को दिव्यता और महानता की अनुभूति होती थी। किसी में कितने भी अवगुण हो लेकिन बाबा सदा सभी में सद्गुण ही देखते थे। उनके विचार इतने पवित्र थे कि सदा हर एक आत्मा के प्रति शुभभावना, शुभकामना, रहम भाव, कल्याण का भाव रखते हुए सदा श्रेष्ठ महान चिंतन में ही रहते थे। नई दुनिया की स्थापना के कार्य में युग पुरुष की भूमिका निभाने और परमात्मा का संदेश वाहक बनने के बाद भी बाबा खुद को निमित्त मात्र मानते थे। इतना विशाल व्यक्तित्व होने के बाद भी उन्हें कभी भी अभिमान नहीं रहा। उन्होंने कभी भी स्त्री पुरुष, अमीर गरीब, छोटा बड़ा किसी में भेद नहीं किया हमेशा सभी को आगे बढ़ाया। कार्यक्रम में रिया, गीता, अंजू बहन, वरुण, अनिल वर्मा तथा मीडिया प्रभारी केतन कर्णवाल आदि उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  बच्चों को मां-बाप समय जरूर दें, उनको समझेंः डॉ. फारूक

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-थाने के पास व्यापारी के घर

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »