फर्जी दस्तावेज लगाकर नौकरी पाने वाली पाकिस्तानी शिक्षिका शुमायला खान से 46.88 लाख रुपये वसूली की तैयारी

बरेली- फतेहगंज पश्चिमी विकास खंड क्षेत्र में तैनात रही पाकिस्तानी शिक्षिका शुमायला खान से बेसिक शिक्षा विभाग 46,88,352 रुपये की वसूली करेगा। खंड शिक्षा अधिकारी ने वसूली की रकम के सत्यापन के लिए विभाग के वित्त एवं लेखाधिकारी को रिपोर्ट भेज दी है। सत्यापन के बाद रिपोर्ट बेसिक शिक्षा अधिकारी को भेज दी जाएगी। विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुमायला खान ने फर्जी निवास प्रमाणपत्र के जरिये बेसिक शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक की नौकरी हासिल कर ली थी। वह प्राथमिक विद्यालय माधौपुर में वर्ष 2015 से सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत थी। उसकी नागरिकता को लेकर शिकायत की गई थी। आरोप था कि वह पाकिस्तानी नागरिक है। विभाग ने उसके प्रमाणपत्रों का सत्यापन कराया था। एसडीएम सदर रामपुर की जांच में साफ हुआ कि शुमायला का निवास प्रमाणपत्र त्रुटिपूर्ण है। उसे बनवाने में जानकारी छिपाई गई है। शुमायला खान का निवास प्रमाणपत्र पिछले साल निरस्त कर दिया गया था। बेसिक शिक्षा विभाग ने कई बार शिक्षिका से स्पष्टीकरण मंगाए, लेकिन प्रमाणपत्र की सत्यता साबित न हो सकी। लिहाजा, बीएसए ने तीन अक्तूबर 2024 को शुमायला खान को निलंबित किया था। अब सेवा समाप्त कर दी गई है। बीएसए संजय सिंह के निर्देश पर फतेहगंज पश्चिमी के खंड शिक्षा अधिकारी भानु शंकर गंगवार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शुमायला से की जाने वाली वसूली की रकम में वेतन, भत्ते समेत वर्ष 2016-17 और 2020-21 में मिले बोनस की रकम भी शामिल की गई है। वित्त एवं लेखाधिकारी नीरज पाठक के मुताबिक खंड शिक्षा अधिकारी से प्राप्त रिपोर्ट का सत्यापन कर जल्द वसूली की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। तैनाती से बर्खास्तगी तक जारी वेतन समेत अन्य रकम की गणना कर मिलान किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  आंध्र प्रदेश में बाग का सपना दिखाकर 69.23 लाख की ठगी

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पत्नी पीड़ित युवक ने सरकार से

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »