रेलवे स्टेशन मंदिर के पुजारी ब्रजवासी का निधन, मंत्री ने जताया शोक

मुजफ्फरनगर। स्थानीय रेलवे स्टेशन के पास बने मन्दिर के पुजारी का नए साल के पहले ही दिन आकस्मिक निधन हो जाने की खबर ने सभी धर्म प्रेमियों को दुखी कर दिया। इसके साथ ही धर्म प्रेमियों में शोक की लहर दौड़ गई। आज सवेरे उनके आवास से उनकी अंतिम यात्रा शुरू हुई, जिसमें पहुंचे मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने शोक संवेदना व्यक्त की और अंतिम संस्कार क्रिया में शामिल रहे।

इसे भी पढ़ें:  कॉलेज के लिए जमीन देने पर जहीर फारूकी को किया सम्मानित


मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर स्थित श्री राधा कृष्णा मंदिर के पुजारी पंडित ब्रजभूषण ब्रजवासी का बीती रात आकस्मिक निधन हो गया। उनके गोलकगमन की सूचना पर धर्म प्रेमियों में शोक का वातावरण बन गया। भारी संख्या में लोगों ने उनके आवास पहुँचकर परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान वहां पर पहुंचे मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने भी गहरा शोक जताया और दिवंगत आत्मा को नमन करते हुए उनके लिए ईश्वर से प्रार्थना की और परिजनों को भी ढांढस बंधाया। दोपहर के समय श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। 

इसे भी पढ़ें:  रमजान और इस्लाम धर्म पर आपत्तिजनक पोस्ट करने पर हंगामा, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, तनाव

Also Read This

नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने फीता काटकर किया निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का उद्घाटन

मेरठ रोड पर कुंजबिहारी अग्रवाल के लायंस आई सेंटर पर आयोजित शिविर से सैकड़ों मरीजों को मिला लाभ मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में मेरठ रोड स्थित केशवदास शांति देवी लायंस चैरिटेबल ट्रस्ट के लायंस आई सेंटर में बुधवार को निःशुल्क नेत्र जांच एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने मुख्य अतिथि के रूप में फीता काटकर किया। इस अवसर पर आई सेंटर के संस्थापक और शिविर आयोजक कुंजबिहारी अग्रवाल और संयोजक डॉ. अनुराधा वर्मा ने मुख्य अतिथि, अन्य अतिथियों, चिकित्सकों और नेत्र रोगियों का स्वागत किया। शिविर में अनुभवी नेत्र विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. अशोक कुमार सैनी द्वारा मरीजों की आंखों की

Read More »