सीएम योगी के समक्ष पेश होगा प्रोजेक्ट मोती झील

मुजफ्फरनगर। जिले में सुसाइड प्वाइंट के रूप में आम लोगों के बीच अपनी एक नकारात्मक पहचान बनाने वाली पर्दाफाश मोती झील के दिन बहुरने जा रहे हैं। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के इस ड्रीम प्रोजेक्ट को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष रखने के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। पहले चरण में सफाई के बाद अब दूसरे चरण में निर्माण कार्यों को लेकर लगातार निरीक्षण और मंथन का दौर चल रहा है। इसके साथ ही इसके ऐतिहासिक, पौराणिक, धार्मिक और रहस्यमयी पहलुओं को लेकर भी खोजबीन की जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शुकतीर्थ आगमन पर उनके समक्ष इस प्रोजेक्ट को प्रस्तुत करने के लिए एक डाक्युमेंट्री फिल्म भी बनाने का काम शुरू कर दिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  अलविदा जुमा पर अलर्ट रहा प्रशासन, डीएम-एसएसपी ने किया भ्रमण

शहर की ऐतिहासिक और पौराणिक धरोहर मोती झील के सौन्दर्यकरण के लिए चल रहे प्रयासों के बीच जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के दिशा-निर्देशन में आज मोती झील का अधिकारियों के द्वारा पुनः निरीक्षण किया गया। आज नगरपालिका परिषद् और सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ प्रोजेक्ट के नोडल अधिकारी एडीएम वित्त एवं राजस्व गजेन्द्र सिंह ने स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यों को लेकर दिशा निर्देश दिये। नगरपालिका ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि पालिका के स्तर से मोती झील प्रोजेक्ट में योगदान किया जा रहा है, यहां पर स्वास्थ्य विभाग और निर्माण विभाग की टीमों को लेकर समतलीकरण का कार्य किया जा रहा है। यहां पालिका को प्रमुख रूप से सड़क से झील तक पहुंचने के लिए मार्ग तैयार करने के साथ ही अन्य कार्य भी कराने हैं। नगरपालिका द्वारा सरकारी भूमि का चिन्हीकरण भी शुरू हो गया है। चिन्हीकरण के दौरान भूमि पर पिलर गाड़ने की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है, जिससे आगे की विकास योजना सुचारु ढंग से अमल में लाई जा सके।

इस निरीक्षण में एडीएम फाइनेंस गजेंद्र सिंह स्वयं मौके पर पहुंचे और विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ प्रस्तावित सौन्दर्यकरण कार्यों को लेकर गहन मंथन किया। उन्होंने बताया कि यहां पर सिंचाई विभाग को झील के संरक्षण के लिए उसके चारों ओर राजस्व विभाग से भूमि का चिन्हीकरण कराते हुए तीन फुट ऊंचा बांध बनाने के लिए कार्य सौंपा गया है। इसके साथ ही पालिका के स्तर से यहां पर सड़क निर्माण और अन्य कार्य कराये जा रहे हैं। यह झील आगामी दिनों में लोगों के लिए एक भव्य पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित की जायेगी। उन्हीं कार्यों के लिए स्थलीय निरीक्षण किया गया है। उनके साथ एसडीएम सदर निकिता शर्मा, तहसीलदार सदर राधेश्याम गौड़, नगरपालिका की ईओ प्रज्ञा सिंह और सिंचाई विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  ACCIDENT-खाना खाकर टहल रहे थे पत्नी और पत्नी, वाहन ने कुचल दिया, महिला की मौत

Also Read This

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »

सुबह 8 से शाम 6 बजे तक डायवर्जन, 13 अप्रैल को शहर संभलकर निकलें

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित वीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर दबाव रहेगा और डायवर्जन लागू रहेगा। यह ट्रैफिक प्लान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे और नुमाइश मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए बनाया गया है। जिन प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक प्रभावित रहने की आशंका है, उनमें सुजडू चुंगी, नुमाइश ग्राउंड, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, नावल्टी चौक और जिला अस्पताल चौक शामिल हैं। पुलिस की अपील है कि आम लोग इन मार्गों से गुजरने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें,

Read More »

खतौली में मिलावटी पनीर मामले में भाजपा सभासद रजत जैन गिरफ्तार

खतौली में मिलावटी पनीर बनाने के आरोपों से जुड़े मामले में भाजपा के नामित सभासद रजत जैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह पुलिस टीम ने उनके घर पर दबिश दी और उन्हें हिरासत में लेकर आगे की न्यायिक प्रक्रिया के लिए अदालत में पेश किया। इस कार्रवाई के बाद कस्बे में पूरे मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। यह मामला कोई नया नहीं है। इसकी शुरुआत 11 नवंबर 2025 को हुई उस कार्रवाई से मानी जा रही है, जब खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने खतौली क्षेत्र में रजत जैन से जुड़ी बताई गई एक डेयरी इकाई पर

Read More »