LOKSABHA ELECTION-तीन वोटरों की खातिर डीएम कोर्ट में सजा पीवीसी

मुजफ्फरनगर। लोकसभा चुनाव के दौरान पोस्टल बैलेट से वोटिंग का दौर शुरू है। सबसे पहले 85 प्लस आयु वर्ग और दिव्यांग मतदाताओं को घर-घर मतदान करने की सुविधा प्रदान करते हुए तीन दिन तक उनकी वोटिंग का काम पूरा कराया गया। इसके साथ ही अब आवश्यक सेवाओं वाले विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की वोटिंग का सिलसिला भी सोमवार से प्रारम्भ कर दिया गया। इसके लिए जनपद में आठ विभागों से उनके मतदाताओं के मतदान के लिए सूची मांगी गई थी। आठ विभागों में केवल तीन मतदाताओं के ही आवेदन प्राप्त हुए, जिनका मतदान कराने के लिए डीएम कोर्ट में पोस्टल वोटिंग सेंटर (पीवीसी) पूरे लाव लश्कर के साथ सजा दिया गया, लेकिन पूरे दिन उनका इंतजार होता रहा, ये तीन मतदाता भी अपना मतदान करने के लिए पीवीसी नहीं पहुंचे पाये। अब मंगलवार को इनका मतदान कराये जाने की संभावन है। बुधवार रिजर्व डे रहेगा। इसके बाद 10 अपै्रल से मतदान कार्मिकों की वोटिंग शुरू होगी और फिर 16 अपै्रल से निर्वाचन ड्यूटी में लगे अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ ही पुलिस व सुरक्षाकर्मियों का पोस्टल बैलट से वोटिंग कराई जायेगी।

पोस्टल बैलेट प्रभारी एडीएम वित्त गजेन्द्र सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत जनपद की सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में मुजफ्फरनगर और बिजनौर संसदीय क्षेत्रों से चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के लिए पोस्टल बैलेट से मतदान कराया जा रहा है। इसमें 6 अपै्रल को निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशन में 85 प्लस आयु वर्ग और चलने फिरने में असहाय मतदाताओं को घर घर जाकर टीमों ने मतदान कराने की सुविधा प्रदान की। सोमवार को यह प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। इसके साथ ही निर्वाचन आयोग के निर्देशन में आवश्यक सेवाओं वाले विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को भी पोस्टल बैलेट से मतदान करने करने की सुविधा दी गई है। इसके तहत सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित डीएम कोर्ट में पोस्टिंग वोटिंग सेंटर बनाया गया। वैसे तो इन विभागों की संख्या 12 है, लेकिन जनपद में कुछ विभाग नहीं होने के कारण यहां पर आठ विभागों भारतीय खाद्य निगम, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, रेलवे, विद्युत, परिवहन निगम, खाद्य एवं आपूर्ति, बीएसएनएल तथा अग्निशमन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को इसमें शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि 8 से 10 अपै्रल तक यह सुविधा रहेगी। 10 अपै्रल का दिन रिजर्व डे के रूप में सुरक्षित किया गया है।

इसे भी पढ़ें:  योगी मंत्रिमंडल को लेकर बड़ी खबर, ओपी राजभर और आरएलडी के कोटे से एक मंत्री बनाए जाने की अटकलें

डीएम कोर्ट में विभागों के मतदाताओं के लिए बनाये गये पीवीसी सेंटर में तैनात पीओ-1 राजेश कुमार सहायक रजिस्ट्री अधिकारी द्वितीय तहसील सदर की देखरेख में मतदान की व्यवस्था कराई गयी थी। यहां पर वोटिंग कम्पार्टमेंट और मतपेटिका के साथ ही बैलेट पेपर लेकर पूरी तैयारी थी, लेकिन वोटिंग करने के लिए कोई नहीं पहुंचा। मतदान अधिकारी राजेश ने बताया कि पीवीसी पर केवल अग्शिमन विभाग से तीन कर्मचारियों का ही मतदान कराने का आवेदन प्राप्त हुआ है, लेकिन वो भी आज नहीं आये, इन तीनों मतदाताओं के द्वारा मंगलवार को मतदान करने की संभावना है। उन्होंने बताया कि पीवीसी सेंटर पर वो ही विभागीय अधिकारी या कर्मचारी वोटिंग करने का हकदार है, जो अपने इसी जनपद का निवासी हो। गैर जनपद के निवासी अधिकारी और कर्मचारी अपने जनपद में मतदान करेंगे। अब इन तीन मतदाताओं के लिए मंगलवार और बुधवार को रिजर्व डे पर भी डीएम कोर्ट में पूरा ताम झाम लगाया जायेगा।

10 अपै्रल से एसडी पब्लिक स्कूल में होगी वोटिंग

मुजफ्फरनगर। मतदान कार्मिकों का वोट डलवाने के लिए भोपा रोड स्थित एसडी पब्लिक स्कूल को फेसिलिटी सेंटर बनाया गया है। यहां पर सात पोलिंग सेंटर बनाये जायेंगे। इनमें छह सेंटर जिले की सभी छह विधानसभाओं के लिए अलग अलग होंगे तथा एक सेंटर पर गैर जनपद के वोटर के रूप में मतदान कार्मिक अपना वोट डालेंगे। ये मतदान कार्मिक एसडी पब्लिक स्कूल में 10, 11 और 12 अपै्रल को पोस्टल बैलेट से वोट करेंगे। इनमें पोलिंग पार्टी में शामिल पीठासीन अधिकारी, पी-1, पी-2 मतदान कार्मिकों, जोनल, सेक्टर और माइक्रो आब्जर्वर के अलावा उनके सहायक स्टाफ को शामिल किया गया है। इसके साथ ही डीएम कोर्ट में बनाये जाने वाले आरओ फैसिलिटी सेंटर पर 16, 17 और 18 को पोस्टल बैलेट से वोटिंग कराने की तैयारी है। यहां पर लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत तैनात की गई एफएसटी और एसएसटी टीम में लगे अधिकारी व कर्मचारी, कंट्रोल रूम में ड्यूटीरत कर्मचारी व अधिकारी, पुलिस कर्मी और होमगार्ड, वाहनों के ड्राइवर और क्लीनर, व्यय अनुरक्षण में लगी टीमों के अधिकारी और कर्मचारी अपने अपने मतधिकार का प्रयोग करेंगे।

इसे भी पढ़ें:  CYBER FROUD-एसपी ऑफिस से आया फोन और ठग लिए 37 हजार

85 प्लस और दिव्यांग वोटरों की घर-घर वोटिंग पूरी, 33894 बूथ पर डालेंगे वोट

मुजफ्फरनगर। लोकसभा चुनाव के तहत बिजनौर और मुजफ्फरनगर संसदीय क्षेत्रों में विभाजित जिले की छह विधानसभा सीटों पर 85 प्लस आयु वर्ग और दिव्यांगों की पोस्टल बैलेट से घर घर वोटिंग का कार्य सोमवार को पूर्ण करा लिया गया है। सोमवार का दिन इसके लिए रिजर्व डे के रूप में रखा गया था। जनपद में 34 हजार से ज्यादा 85 प्लस और दिव्यांग वोटरों में से तीन दिन के अभियान में केवल 313 ने ही पोस्टल बैलेट से अपने घर में मतदान किया, जबकि इस श्रेणी में शेष रहे साढ़े 33 हजार से ज्यादा मतदाता 19 अपै्रल पर पोलिंग बूथों पर ही वोटिंग करने की तैयारी में हैं।

इसे भी पढ़ें:  गंगा घाट पर डीएम ने की सफाई, सीएम प्रोग्राम को परखी व्यवस्था

एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर इस बार 85 प्लस आयु वर्ग और दिव्यांग मतदाताओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई। निर्वाचन आयोग के द्वारा उक्त मतदाताओं से घर बैठे मतदान कराया गया। जनपद में बिजनौर और मुजफ्फरनगर संसदीय क्षेत्रों में शामिल सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में गठित टीमें इनका मतदान कराने के लिए घर-घर पहुंची। छह और सात अप्रैल को इन वोटरों से मतदान कराया गया है। छह अप्रैल को 236 और सात अप्रैल को 77 मतदाताओं के द्वारा मतदान किया गया है। उन्होंने बताया कि सोमवार का दिन भी इनके मतदान के लिए सुरक्षित किया गया था, लेकिन आज किसी ने मतदान नहीं किया। ऐसे मतदाताओं के बारे में टीमों को जानकारी मिली है कि इनमें से अधिकांश बुजुर्ग मतदाता बीमार हैं और अस्पताल में भर्ती हैं। बताया कि आज भी टीमों ने जाकर उनके बारे में जानकारी ली।

सूत्रों के अनुसार लोकसभा चुनाव 2024 के लिए जनपद की छह विधानसभा सीटों पर 85 प्लस आयु वर्ग और दिव्यांग श्रेणी में कुल 34207 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें सर्वाधिक बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता बुढ़ाना विधानसभा सीट पर हैं। यहां पर 3247 85 प्लस और 3563 दिव्यांग वोटर हैं। इसके अलावा चरथावल सीट पर 2620 बुजुर्ग और 3331 दिव्यांग, मुजफ्फरनगर सदर सीट पर 2295 बुजुर्ग और 2963 दिव्यांग, खतौली सीट पर 2402 बुजुर्ग और 2813 दिव्यांग वोटर हैं। बिजनौर लोकसभा में शामिल जनपद की पुरकाजी सुरक्षित सीट पर 2361 85 प्लस और 2937 दिव्यांग और मीरापुर सीट पर 2784 बुजुर्ग और 2891 दिव्यांग मतदाता हैं। 

Also Read This

लेबनान में हिजबुल्लाह पर प्रतिबंध, प्रधानमंत्री सख्त

लेबनान में हिजबुल्लाह पर प्रतिबंध की घोषणा प्रधानमंत्री नवाफ सलाम ने सोमवार को की। यह फैसला हिजबुल्लाह द्वारा इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन हमले करने के बाद आया, जिन्हें ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या का बदला बताया गया है। सरकार ने स्पष्ट किया कि लेबनानी क्षेत्र से वैध संस्थाओं के बाहर की गई किसी भी सैन्य कार्रवाई को पूरी तरह अस्वीकार किया जाएगा। मंत्रिमंडल की बैठक के बाद जारी बयान में प्रधानमंत्री नवाफ सलाम ने कहा कि युद्ध और शांति का फैसला केवल राज्य के हाथ में है।  उन्होंने हिजबुल्लाह की सभी सुरक्षा और सैन्य गतिविधियों को ‘गैरकानूनी’ बताते हुए उन पर तत्काल प्रतिबंध लगाने की घोषणा

Read More »

देवबंद होलिका पूजन में महिलाओं की उमड़ी श्रद्धा

देवबंद। देवबंद होलिका पूजन होली के पावन अवसर पर नगर के विभिन्न मोहल्लों, कालोनियों और प्रमुख चौराहों पर श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। नगर के मोहल्ला चाहापारस, छिम्पीवाडा, जनकपुरी, भुलंनशहा, रेलवे रोड, एमबीडी चौक सहित कई प्रमुख स्थानों पर धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ होलिका का पूजन किया गया। देवबंद होलिका पूजन में परंपरा और आस्था का संगम महिलाएं पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर होलिका की परिक्रमा करती नजर आईं। इसे भी पढ़ें:  गंगा घाट पर डीएम ने की सफाई, सीएम प्रोग्राम को परखी व्यवस्था कई स्थानों पर होली के पारंपरिक गीतों की मधुर धुनों ने

Read More »

देवबंद पुलिस पैदल मार्च में डी आई जी सड़कों पर

देवबंद। देवबंद पुलिस पैदल मार्च आगामी त्योहारों के मद्देनज़र निकाला गया, जिसमें डी आई जी अभिषेक सिंह और एसएसपी अभिनंदन सिंह स्वयं सड़कों पर उतरे। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जनपद में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। डी आई जी अभिषेक सिंह, एसएसपी अभिनंदन सिंह के साथ एसपी ग्रामीण सागर जैन, सीओ अभितेष सिंह और थाना प्रभारी अमरपाल शर्मा ने पुलिस फोर्स के साथ नगर क्षेत्र में व्यापक पैदल मार्च किया। इसे भी पढ़ें:  मिशन शक्ति कार्यक्रम में महिलाओं को जागरूक किया गयापैदल मार्च सैनी सराय से खानकाह होते हुए रशीदिया मस्जिद, दारुल उलूम, जामा मस्जिद, मेन बाजार और

Read More »

खतौली पुलिस फ्लैग मार्च: संवेदनशील इलाकों में सख्ती

खतौली, 1 मार्च। खतौली पुलिस फ्लैग मार्च वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में संवेदनशील क्षेत्रों में किया गया। कस्बे में शांति, सौहार्द एवं सुदृढ़ कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर खतौली क्षेत्राधिकारी ने अपने सर्किल क्षेत्र में पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च कर हालात का जायजा लिया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ कस्बे के मुख्य बाजारों, भीड़-भाड़ वाले इलाकों, संवेदनशील एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों तथा प्रमुख चौराहों का गहन निरीक्षण किया। इसे भी पढ़ें:  दबंगों ने घर में घुसकर किया हमला, पथराव में युवक घायलइस

Read More »

खतौली आर्य समाज होली उत्सव: यज्ञ और भजन से गूंजा शिवपुरी

खतौली, 2 मार्च। खतौली आर्य समाज होली उत्सव की प्रथम सभा में अमित कुमार शास्त्री सहारनपुर ने कहा कि वेद की शरण में आने पर ही विश्व में शांति संभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद सरस्वती के संदेश को दोहराते हुए वेदों की ओर लौटने का आह्वान किया। सभा में आध्यात्मिक वातावरण के बीच यज्ञ, भजन और प्रवचनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को जीवन मूल्यों का संदेश दिया गया। अमित कुमार शास्त्री ने कहा कि श्रद्धा से जीवन को यज्ञमय बनाना चाहिए। उन्होंने यज्ञ के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यदि परिस्थितिवश समय पर दूध, घी, वनस्पति, औषधि, समिधा और जल भी उपलब्ध न हो, तो भी आंख बंद

Read More »