कादिर की बेटियां कोर्ट में पेश, शाहनवाज को जमानत, शाह मौहम्मद को जेल

मुजफ्फरनगर। बसपा के पूर्व सांसद कादिर राणा की दोनों बेटियां शुक्रवार को अदालत में पेश हुई जहां अदालत ने उन्हें अंतरिम जमानत पर रिहा कर दिया। वहीं पूर्व विधायक शाहनवाज राणा को भी आज एक मामले में जमानत मिल गई है। साथ ही कादिर राणा के बेटे को भी आज मुजफ्फरनगर की अदालत में पेश किया गया।

इसे भी पढ़ें:  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव रितीश सचदेवा ने किया वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण

जीएसटी प्रकरण में कादिर राणा की बेटियां सादिया और शारिया के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हो गया था, आज दोनों अदालत में पेश हुई जहां अपर जिला जज प्रथम गोपाल उपाध्याय ने दोनों को अंतरिम जमानत पर रिहा कर दिया है। साथ ही बिजली विभाग से जुड़े मामले में पूर्व विधायक शाहनवाज राणा को भी आज जमानत मिल गई है। कादिर राणा के बेटे शाह मोहम्मद राणा को भी बी वारंट पर पुलिस द्वारा मेरठ से मुजफ्फरनगर लाया गया, जहां उन्हें जीएसटी टीम पर हमले के मामले में कोर्ट में पेश किया गया, उनकी जमानत याचिका दाािखल की गई, जमानत नहीं होने पर उनको न्यायिक अभिरक्षा में मुजफ्फरनगर जेल भेजा गया है। 

इसे भी पढ़ें:  मंत्री कपिल देव के आवास के पास महिला से लूटी चैन

Also Read This

सुबह 8 से शाम 6 बजे तक डायवर्जन, 13 अप्रैल को शहर संभलकर निकलें

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित वीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर दबाव रहेगा और डायवर्जन लागू रहेगा। यह ट्रैफिक प्लान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे और नुमाइश मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए बनाया गया है। जिन प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक प्रभावित रहने की आशंका है, उनमें सुजडू चुंगी, नुमाइश ग्राउंड, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, नावल्टी चौक और जिला अस्पताल चौक शामिल हैं। पुलिस की अपील है कि आम लोग इन मार्गों से गुजरने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें,

Read More »

खतौली में मिलावटी पनीर मामले में भाजपा सभासद रजत जैन गिरफ्तार

खतौली में मिलावटी पनीर बनाने के आरोपों से जुड़े मामले में भाजपा के नामित सभासद रजत जैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह पुलिस टीम ने उनके घर पर दबिश दी और उन्हें हिरासत में लेकर आगे की न्यायिक प्रक्रिया के लिए अदालत में पेश किया। इस कार्रवाई के बाद कस्बे में पूरे मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। यह मामला कोई नया नहीं है। इसकी शुरुआत 11 नवंबर 2025 को हुई उस कार्रवाई से मानी जा रही है, जब खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने खतौली क्षेत्र में रजत जैन से जुड़ी बताई गई एक डेयरी इकाई पर

Read More »

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था

Read More »