कानपुर- स्क्रैप कारोबारियों के प्रतिष्ठानों पर सीजीएसटी और एसजीएसटी ने छापा मारा, जिसके बाद 4.5 करोड़ रुपये जमा करवाए गए। अफसरों ने कार्रवाई के दौरान बड़े पैमाने पर दस्तावेज जब्त किए हैं। सेंट्रल जीएसटी सीजीएसटी के अफसरों ने स्क्रैप कारोबारियों के छह प्रतिष्ठानों पर छापा मारा। 10 दिन तक रेकी के बाद कार्रवाई की गई। कारोबारियों से दो करोड़ 35 लाख रुपये जमा कराए गए। जांच में पता चला कि कारोबारी बिना इनवाइस काटे ही बड़े पैमाने पर माल की निकासी कर रहे थे। जिन इनवाइस को काटा जा रहा था, उसका इस्तेमाल भी कई बार हो रहा था। अफसरों ने बड़े पैमाने पर दस्तावेज जब्त किए हैं।

पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर मंत्री कपिल देव ने की सभासदों के साथ मीटिंग
13 अप्रैल की सीएम योगी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प, कहा-जनता और कार्यकर्ताओं में है उत्साह मुजफ्फरनगर। आगामी 13 अप्रैल को प्रस्तावित जनसभा और स्मारक अनावरण कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने व्यापक रणनीति तैयार करते हुए जनसंपर्क अभियान को गति देने का निर्णय लिया है। रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने नई मंडी पटेल नगर स्थित नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित किया। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता





