MPL T-20–गौरव स्वरूप के टाइटंस पर भारी पड़े राकेश बिन्दल के स्ट्राइकर्स

मुजफ्फरनगर। आईपीएल की तर्ज पर शुरू हुए एमपीएल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को हुए दूसरे मुकाबले में बिन्दल स्ट्राइकर्स ने धमाकेदार अंदाज में जीत के साथ आगाज किया है। बिन्दल स्ट्राइकर्स द्वारा एमएमसी टाइटंस को आठ विकेट के बड़े अंतर से पराजित करते हुए मैच में एकतरफा जीत हासिल की। बिन्दल स्ट्राइकर्स के बल्लेबाज विपक्षी गेंदबाजों पर भारी पड़े।

मुजफ्फरनगर और शामली जनपदों के क्रिकेट खिलाड़ियों के प्रतिभा प्रदर्शन के मुख्य मंच के रूप में पहली बार आयोजित हो रहे एमपीएल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज सोमवार को मंडलायुक्त सहारनपुर मंडल अटल राय और जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने किया था। पहले दिन हुए मैच में अम्बा वारियर्स और एमएमसी टाइटंस के बीच अच्छा मुकाबला देखने को मिला और एमएमसी टाइटंस ने अपना पहला मुकाबाल 27 रनों के अंतर से जीत लिया। इसमें अम्बा वारियर्स को पराजय देखने को मिली। मंगलवार को स्थानीय चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला एमएमसी टाइटंस और बिन्दल स्ट्राइकर्स के बीच हुआ। इसमें टॉस जीतने के बाद बिन्दल स्ट्राइकर्स ने पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी एमएमसी टाइटंस की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 178 रनों का सम्मानजनक स्कोर बनाया। इसमें टीम के बल्लेबाज मोहित ने 38 गेंद में सर्वाधिक 48 रन बनाये। वो अर्द्धशतक लगाने से पहले ही आकाश तोमर की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गये। उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और 2 छक्के लगाये। बिन्दल स्ट्राइकर्स के ऑफ स्पिनर आकाश तोमर ने 4 ओवर में 14 रन देकर तीन बल्लेबाजों को आउट किया।

इसे भी पढ़ें:  नौकरी देकर तीन लाख रुपये हड़पे, बेटे के लापता होने से परिवार में दहशत

इसके पश्चात क्षेत्ररक्षण करने उतरी एमएमसी टाइटंस की टीम के गेंदबाज मैच पर अपनी कोई भी पकड़ साबित नहीं कर पाये और बिन्दल स्ट्राइकर्स के बल्लेबाजों ने उनकी धज्जियां बिखेर दी। टीम ने 18.4 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 181 रन बनाकर आठ विकेट के अंतर से मैच जीत लिया। बिन्दल टीम की इस धमाकेदार जीत ने मैदान पर रोमांच भर दिया। टीम के सलामी बल्लेबाज प्रियांशु मोतला ने 61 गेंद में 8 चौके और 3 छक्कों की मदद से 78 रनों की शानदार पारी खेली और वो रन आउट हो गये। बाद में हिमेश कृष्णा ने 59 रन बनाकर टीम को आठ विकेट से जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर एमसीए के चेयरमैन भीमसेन कंसल, अध्यक्ष भूपेंद्र यादव, सचिव मनोज पुंडीर, कोषाध्यक्ष संजय शर्मा, ओम देव सिंह, विकास राठी, रोहित चौधरी, अरविंद भारद्वाज, आशीष भटनागर, इंद्र माथुर, संजय चौधरी, शिरीष कुमार, कुशल पाल, सिंह, योगेंद्र सिंह, मोहम्मद अरशद, एमएमसी टाइटंस के प्रायोजक भाजपा नेता गौरव स्वरूप, बिन्दल टीम के प्रायोजक राकेश बिन्दल, मयंक बिन्दल आदि मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  शाकुम्भरी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में चमके जिले के मेधावी, जीता स्वर्ण

एमएमसी टाइटंस और बिन्दल स्ट्राइकर्स के मैच का स्कोर बोर्ड

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  बड़ा सियासी झटका! नसीमुद्दीन सिद्दीकी सपा

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »