राकेश टिकैत ने समाप्त कराया ठा. पूरण सिंह का धरना

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान संगठन का 15 मई से डीएम कार्यालय पर चल रहा धरना शनिवार को प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मांगों और समस्याओं के समाधान को लेकर हुई दूसरे दौर की वार्ता में सहमति बन जाने पर समाप्त कर दिया गया। भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत भी कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर पहुंचे थे और भ्रष्टाचार के खिलाफ इस आंदोलन को समर्थन व्यक्त किया था। बाद में उन्होंने भूख हड़ताल पर बैठे ठाकुर पूरण सिंह को जूस पिलवाकर इस आंदोलन को विराम दिलाने का काम किया।

भारतीय किसान संगठन के द्वारा भ्रष्टाचार और किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर 15 मई को कलेक्ट्रेट स्थित डीएम कार्यालय पर धरना शुरू किया था। इसमें लगातार मांग उठाने के बावजूद भी प्रशासन के द्वारा कोई कार्यवाही भरा कदम नहीं उठाये जाने के बाद 22 मई को यहां पर संगठन ने महापंचायत की और इसमें कई जनपदों से बड़ी संख्या में किसान जुटे थे। इसी दिन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह ने प्रशासनिक अधिकारियों के मान मनौवल को ठुकराकर कार्यवाही होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया और भूख हड़ताल पर बैठ गये थे। शनिवार को भी संगठन का धरना जारी रहा। इसी बीच इस आंदोलन को समर्थन व्यक्त करने के लिए भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत भी कलेक्ट्रेट पहंुचे और ठाकुर पूरण सिंह की भूख हड़ताल को किसानों के लिए संघर्ष बताते हुए जनपद में भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाने के लिए सराहना की।

राकेश टिकैत ने कहा कि उनके इस आंदोलन के लिए भाकियू कर प्रत्येक कार्यकर्ता यहां जुट जायेगा। इसी बीच एडीएम प्रशासन संजय कुमार सिंह वहां पर सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप और एसडीएम सदर निकिता शर्मा के साथ पहंुचे और संगठन के अध्यक्ष पूरण सिंह को आश्वासन दिया कि प्रशासन उनके द्वारा उठाई मांगों और समस्याओं को लेकर गंभीर है। उनके मांग पत्र पर काम शुरू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि चकबंदी, बिजली और अन्य विभागों में जो समस्या बनी है, उसको लेकर डीएम स्तर से कार्यवाही की जा रही है। जहां जांच की आवश्यकता है, वो भी पूरी की जायेगी। इसके बाद सहमति बनी और राकेश टिकैत ने एडीएम प्रशासन संजय सिंह के साथ मिलकर भूख हड़ताल पर बैठे ठा. पूरण सिंह को जूस पिलाते हुए आंदोलन समाप्त करा दिया। 

इसे भी पढ़ें:  कैलाश पर्वत से मूर्तियों की चोरी को लेकर जैन समाज में रोष

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-अब गरीब भक्त के दो लड्डुओं

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »

पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर मंत्री कपिल देव ने की सभासदों के साथ मीटिंग

13 अप्रैल की सीएम योगी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प, कहा-जनता और कार्यकर्ताओं में है उत्साह मुजफ्फरनगर। आगामी 13 अप्रैल को प्रस्तावित जनसभा और स्मारक अनावरण कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने व्यापक रणनीति तैयार करते हुए जनसंपर्क अभियान को गति देने का निर्णय लिया है। रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने नई मंडी पटेल नगर स्थित नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित किया। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता

Read More »